Surya Grahan Solar Eclipse 12 August 2026: Effects on Zodiac Signs, Timing and Astrological Impact in Cancer सूर्य ग्रहण 12 अगस्त 2026: कर्क राशि में लगेगा लंबा ग्रहण, इन राशियों पर दिखेगा सबसे ज्यादा असर, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

सूर्य ग्रहण 12 अगस्त 2026: कर्क राशि में लगेगा लंबा ग्रहण, इन राशियों पर दिखेगा सबसे ज्यादा असर

ज्योतिषशास्त्र में सूर्य ग्रहण का विशेष महत्व होता है। साल का अगला सूर्य ग्रहण 12 अगस्त 2026 को लगने वाला है। यह ग्रहण वलयाकार होगा, यानी आसमान में सूरज एक रिंग जैसा दिखाई देगा। यह ग्रहण कर्क राशि और आश्लेषा नक्षत्र में लग रहा है।

Tue, 5 May 2026 05:09 PMYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
सूर्य ग्रहण 12 अगस्त 2026: कर्क राशि में लगेगा लंबा ग्रहण, इन राशियों पर दिखेगा सबसे ज्यादा असर

ज्योतिषशास्त्र में सूर्य ग्रहण का विशेष महत्व होता है। साल का अगला सूर्य ग्रहण 12 अगस्त 2026 को लगने वाला है। यह ग्रहण वलयाकार होगा, यानी आसमान में सूरज एक रिंग जैसा दिखाई देगा। यह ग्रहण कर्क राशि और आश्लेषा नक्षत्र में लग रहा है। कर्क राशि को भावनाओं, घर-परिवार और मन से जोड़ा जाता है, इसलिए इसका असर सीधे सोच, रिश्तों और मानसिक स्थिति पर दिख सकता है।

ग्रहण का समय

यह ग्रहण 12 अगस्त की रात 9:04 बजे शुरू होकर 13 अगस्त सुबह 4:25 बजे तक रहेगा। ज्योतिष में लंबी अवधि वाले ग्रहण को थोड़ा ज्यादा असरदार माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इसका प्रभाव सिर्फ उसी दिन तक सीमित नहीं रहता, बल्कि कुछ समय तक महसूस हो सकता है।

भारत में नहीं दिखाई देगा सूर्य ग्रहण

यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए यहां सूतक जैसी कोई पाबंदी नहीं मानी जाएगी। यानी पूजा-पाठ या रोज के काम पर कोई रोक नहीं है। लेकिन ज्योतिष के अनुसार असर सिर्फ दिखने पर नहीं, ग्रहों की स्थिति पर भी निर्भर करता है। इसलिए न दिखने के बावजूद इसका असर महसूस हो सकता है।

राशियों पर प्रभाव

कर्क, वृश्चिक और मीन राशि वालों के लिए यह समय थोड़ा संवेदनशील माना जा रहा है। खासकर भावनाओं में आकर फैसले लेने से बचना बेहतर रहेगा।

मेष और सिंह राशि वालों के लिए यह ग्रहण नई शुरुआत का संकेत दे सकता है। अचानक कोई मौका मिल सकता है, जिसे सही तरीके से पकड़ना जरूरी होगा।

तुला और मकर राशि वालों को इस समय संतुलन बनाए रखना होगा। खासकर पैसा और रिश्तों के मामले में जल्दबाजी नुकसान दे सकती है।

असल जिंदगी में इसका असर हमेशा बड़े बदलाव की तरह नहीं दिखता। कई बार यह छोटे-छोटे संकेतों में आता है- जैसे अचानक मूड बदलना, पुरानी बातों को लेकर ज्यादा सोचना या कुछ नया शुरू करने का मन बनना। ये सब चीजें उस समय ज्यादा महसूस हो सकती हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बुध गोचर से आपके जीवन में क्या होंगे बदलाव? जानें किसे होगा फायदा-नुकसान

इस दौरान क्या करें-

शांत रहना सबसे जरूरी है। बिना सोचे-समझे बड़े फैसले लेने से बचें। थोड़ा समय खुद को दें, मेडिटेशन या प्रार्थना से मन को शांत रखने की कोशिश करें। अगर कोई नया आइडिया आए, तो उसे लिख लेना बेहतर रहेगा। जल्दबाजी में कोई बड़ा कदम न उठाएं। नकारात्मक सोच से दूरी रखें। और सबसे जरूरी बात, बिना सुरक्षा के ग्रहण को सीधे आंखों से देखने की कोशिश न करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कर्क राशि में गुरु के प्रवेश से इन राशियों की चमकेगी किस्मत, होगा लाभ

कहां दिखाई देगा यह ग्रहण

यह ग्रहण यूरोप, कनाडा, ग्रीनलैंड, आइसलैंड, स्पेन के कुछ हिस्सों और रूस में दिखाई देगा। भारत में रहने वाले लोग इसे ऑनलाइन देख सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मीन राशि वालों को कब मिलेगी शनि की साढ़ेसाती से मुक्ति? जानें असर और खास उपाय

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!