Jupiter Transit in Cancer (Kark Rashi) 2026: Horoscope, Love, Money and Career Predictions कर्क राशि में गुरु के प्रवेश से इन राशियों की चमकेगी किस्मत, 5 महीने तक नहीं सताएगी कोई चिंता, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

कर्क राशि में गुरु के प्रवेश से इन राशियों की चमकेगी किस्मत, 5 महीने तक नहीं सताएगी कोई चिंता

देवगुरु बृहस्पति को विशेष स्थान प्राप्त है। बृहस्पति (गुरु) ग्रह को सबसे शुभ ग्रह माना जाता है। गुरु ज्ञान, भाग्य, सुख-समृद्धि, संतान, धर्म, और धन के कारक ग्रह हैं। यह ज्ञान के देवता, गुरु और उच्च शिक्षा के अधिपति हैं। देवगुरु की उच्च राशि कर्क राशि है यह मकर राशि में नीच के होते हैं।

Tue, 5 May 2026 02:57 PMYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान
share
कर्क राशि में गुरु के प्रवेश से इन राशियों की चमकेगी किस्मत, 5 महीने तक नहीं सताएगी कोई चिंता

ज्योतिषशास्त्र में देवगुरु बृहस्पति को विशेष स्थान प्राप्त है। बृहस्पति (गुरु) ग्रह को सबसे शुभ ग्रह माना जाता है। गुरु ज्ञान, भाग्य, सुख-समृद्धि, संतान, धर्म, और धन के कारक ग्रह हैं। यह ज्ञान के देवता, गुरु (शिक्षक) और उच्च शिक्षा के अधिपति हैं। देवगुरु की उच्च राशि कर्क राशि है यह मकर राशि में नीच के होते हैं। 2026 में 2 जून को गुरु कर्क राशि में जाएंगे और करीब पांच महीने यहीं रहेंगे, यानी 31 अक्टूबर तक। ज्योतिष में इसे मजबूत स्थिति माना जाता है, इसलिए इसका असर भी बहुत ज्यादा होता है। माना जा रहा है कि इस दौरान कुछ राशियों के लिए हालात पहले से बेहतर हो सकते हैं- खासतौर पर पैसा, काम और मौके के मामले में।

इन राशियों को होगा फायदा

मेष राशि- मेष वालों के लिए यह समय घर-परिवार और आराम से जुड़ी चीजों में सुधार लेकर आ सकता है। अगर आप काफी समय से घर, प्रॉपर्टी या किसी बड़े फैसले को लेकर सोच रहे थे, तो अब चीजें आगे बढ़ सकती हैं। पैसों के मामले में भी अचानक राहत मिल सकती है- कहीं फंसा पैसा मिल जाए या कोई नया सोर्स बन जाए। नौकरी वालों को नए ऑफर या बेहतर रोल की बात सुनने को मिल सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बुध गोचर से आपके जीवन में क्या होंगे बदलाव? जानें किसे होगा फायदा-नुकसान

कर्क राशि- कर्क वालों के लिए यह सीधा फायदा देने वाला समय माना जा रहा है, क्योंकि गुरु आपकी ही राशि में आ रहे हैं। इसका असर आपकी पर्सनैलिटी और काम दोनों पर दिख सकता है। लोगों के बीच आपकी पकड़ मजबूत होगी, काम की पहचान मिलेगी। नौकरी और बिजनेस दोनों में ग्रोथ के संकेत हैं। पैसों की स्थिति भी पहले से संभलती दिख सकती है। जो काम अटके थे, उनमें भी धीरे-धीरे रास्ता निकल सकता है।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक वालों के लिए यह समय किस्मत का थोड़ा साथ देने वाला माना जा रहा है। काम में जो रुकावट थी, वो कम हो सकती है। यात्रा से फायदा मिल सकता है या किसी नए मौके से जुड़ाव बन सकता है। अगर कोई केस या कागजी काम अटका है, तो उसमें भी राहत मिलने के चांस हैं। बिजनेस में कोई बड़ा काम या डील फाइनल हो सकती है, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:11 मई को बनेगा बड़ा संयोग, इन राशियों को होगा धन और करियर में जबरदस्त फायदा

मीन राशि- मीन राशि वालों के लिए यह समय कमाई और करियर दोनों में सुधार दिखा सकता है। नौकरी में प्रमोशन या जिम्मेदारी बढ़ने के संकेत हैं। अगर आप क्रिएटिव फील्ड- जैसे मीडिया, लेखन, आर्ट या शेयर मार्केट से जुड़े हैं, तो इस दौरान अच्छा फायदा मिल सकता है। जो पैसा अटका हुआ था, उसके वापस आने की भी उम्मीद बन सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:साप्ताहिक राशिफल 4–10 मई 2026: ग्रहों का खास संयोग, इन राशियों को मिलेगा पैसा

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!