मीन राशि वालों को कब मिलेगी शनि की साढ़ेसाती से मुक्ति? जानें असर और खास उपाय
ज्योतिषशास्त्र में शनिदेव को विशेष स्थान प्राप्त है। शनि को ज्योतिष में ऐसा ग्रह माना जाता है जो हर काम का हिसाब रखते हैं। आप जैसा करते हो, वैसा ही शनि आपको फल देते हैं। किसी भी व्यक्ति पर जब शनि का असर आता है, तो चीजें सीधी नहीं चलतीं, थोड़ा रुक-रुक कर चलती हैं।

ज्योतिषशास्त्र में शनिदेव को विशेष स्थान प्राप्त है। शनि को ज्योतिष में ऐसा ग्रह माना जाता है जो हर काम का हिसाब रखते हैं। आप जैसा करते हो, वैसा ही शनि आपको फल देते हैं। किसी भी व्यक्ति पर जब शनि का असर आता है, तो चीजें सीधी नहीं चलतीं, थोड़ा रुक-रुक कर चलती हैं, क्योंकि शनि की चाल धीमी होती है, इसका असर भी लंबे समय तक रहता है। इसी में आती है शनि की साढ़ेसाती का दौर। करीब साढ़े सात साल का समय, जिसमें इंसान को बार-बार परखा जाता है। हर चीज में जल्दी रिजल्ट नहीं मिलता- काम में देरी, पैसों में उतार-चढ़ाव, और मन में बेचैनी- ये सब आम हो जाता है।
मीन राशि पर चल रही है शनि की साढ़ेसाती
मीन राशि वालों के लिए अभी यही समय चल रहा है। इस समय साढ़ेसाती का दूसरा चरण मीन राशि पर चल रहा है, जिसे सबसे भारी माना जाता है। इसके बाद जून 2027 से तीसरा चरण शुरू होगा और 2029 में मीन राशि वालों को शनि की साढ़ेसाती से मुक्ति मिलेगी।
शनि की साढ़ेसाती का असर
शनि की साढ़ेसाती का असर सबसे पहले काम पर दिखता है। जितनी मेहनत करेंगे, उतना सीधा रिजल्ट नहीं मिलेगा। कई बार लगेगा कि चीजें हाथ में आकर भी रुक जा रही हैं। ऐसे में गुस्सा या जल्दीबाजी करने से बात और बिगड़ सकती है। बेहतर है कि काम को लगातार करते रहो, धीरे-धीरे रास्ता बनता है।
पैसों के मामले में भी उतार-चढ़ाव रह सकता है। कभी ठीक रहेगा, कभी अचानक खर्च आ जाएगा। इसलिए इस समय सेविंग्स पर ध्यान देना जरूरी है। बिना सोचे-समझे खर्च करने से बाद में परेशानी बढ़ सकती है।
रिश्तों में भी थोड़ा धैर्य रखना पड़ेगा। छोटी बात पर रिएक्ट करने से बात बिगड़ सकती है। कई बार ऐसा होगा कि सामने वाला आपको समझ नहीं पाएगा, लेकिन हर बात का जवाब देना जरूरी नहीं होता। कुछ चीजें समय पर छोड़ देना बेहतर रहता है।
सेहत की बात करें तो मानसिक थकान ज्यादा महसूस हो सकती है। दिमाग हमेशा किसी न किसी टेंशन में रह सकता है। इसलिए रूटीन ठीक रखना जरूरी है- नींद, खाना और थोड़ा शांत समय।
शनि की साढ़ेसाती के उपाय
ज्योतिष में कुछ आसान उपाय भी बताए जाते हैं। शनिवार को शनि देव की पूजा करना, काले तिल या सरसों का तेल दान करना और शनि मंत्र या चालीसा पढ़ना- इनसे मन को शांति मिलती है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन