बुध गोचर से आपके जीवन में क्या होंगे बदलाव? जानें वृषभ में प्रवेश से किसे होगा फायदा-नुकसान
ज्योतिष में बुध को राजकुमार ग्रह बोला जाता है। ये दिमाग और बोलचाल से जुड़ा ग्रह है। इंसान कैसे सोचता है, कैसे समझता है, कैसे अपनी बात रखता है- ये सब बुध से ही देखा जाता है। जिसकी कुंडली में बुध ठीक होता है, वो बंदा जल्दी चीज़ पकड़ लेता है, बात साफ करता है और बेकार की उलझन में नहीं पड़ता।

ज्योतिष में बुध को राजकुमार ग्रह बोला जाता है। ये दिमाग और बोलचाल से जुड़ा ग्रह है। इंसान कैसे सोचता है, कैसे समझता है, कैसे अपनी बात रखता है- ये सब बुध से ही देखा जाता है। जिसकी कुंडली में बुध ठीक होता है, वो बंदा जल्दी चीज़ पकड़ लेता है, बात साफ करता है और बेकार की उलझन में नहीं पड़ता। लेकिन जब बुध साथ नहीं देता, तब दिक्कत दिखती है। बात समझने में देर लगती है, कन्फ्यूजन बना रहता है, फैसले उल्टे पड़ जाते हैं और कई बार सामने वाला क्या बोल रहा है या खुद क्या बोलना है, वही क्लियर नहीं रहता। ऐसे में छोटी-छोटी बातें भी बड़ी लगने लगती हैं।
अगर आपको लग रहा है कि चीजें बार-बार गड़बड़ा रही हैं, तो किसी अच्छे ज्योतिषी से अपनी कुंडली दिखा लेना गलत नहीं है। हर किसी का मामला अलग होता है, इसलिए सीधी सलाह ज्यादा काम आती है।
बुध का गोचर 15 मई की रात 12:18 बजे होगा। इस दिन बुध मेष से निकलकर वृषभ में जाएंगे। ये बदलाव दिखने में छोटा है, लेकिन असर धीरे-धीरे पकड़ता है।
इस टाइम पर लोगों की सोच, काम करने का तरीका और डिसीजन लेने का स्टाइल बदलता है। कुछ लोगों को फायदा दिखेगा, कुछ को थोड़ा संभलकर चलना पड़ेगा।
आइए जानते हैं, सभी 12 राशियों पर प्रभाव-
मेष राशि- समय थोड़ा भागदौड़ वाला रह सकता है। काम का दबाव रहेगा, लेकिन धीरे-धीरे सब संभल जाएगा। किसी पुराने काम को पूरा करने का मौका मिलेगा। पैसों के मामले में जल्दबाजी न करें। रिश्तों में साफ बात करें, वरना गलतफहमी हो सकती है। मन हल्का महसूस होगा।
वृषभ राशि- आपको थोड़ा धैर्य रखने की जरूरत है। हर चीज अपने समय पर होगी। ऑफिस में किसी सीनियर की सलाह काम आएगी। पैसों को लेकर सोच-समझकर कदम उठाएं। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा, मन भी शांत रहेगा।
मिथुन राशि- यह समय आपके लिए अच्छा रहेगा। नई शुरुआत करने का मन करेगा। किसी नए काम या प्लान पर काम शुरू कर सकते हैं। दोस्त या कोई करीबी मदद कर सकता है। खर्च बढ़ सकते हैं, लेकिन जरूरी चीजों पर ही ध्यान दें। रिश्तों में मिठास बनी रहेगी।
कर्क राशि- आप थोड़ा भावुक रह सकते हैं। छोटी-छोटी बात दिल पर लग सकती है। काम पर फोकस रखें, वरना गलती हो सकती है। घर का माहौल ठीक रहेगा। किसी पुराने दोस्त से बात हो सकती है, जिससे मन हल्का होगा।
सिंह राशि- यह समय आपके लिए पॉजिटिव है। काम में तारीफ मिल सकती है। जो प्लान बना रहे थे, उसमें आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। लव लाइफ में भी थोड़ा सुधार दिखेगा। आत्मविश्वास बना रहेगा।
कन्या राशि- आपको थोड़ा संभलकर चलने की आवश्यका है। काम में छोटी गलती बड़ी बन सकती है, इसलिए ध्यान रखें। किसी से बहस से बचें। खर्चों पर कंट्रोल रखें। परिवार का साथ मिलेगा, जिससे राहत महसूस होगी।
तुला राशि- इस समय आपको संतुलित रहना होगा। काम और घर दोनों को समय दे पाएंगे। कोई अच्छी खबर मिल सकती है। पैसों को लेकर स्थिति सामान्य रहेगी। रिश्तों में भरोसा बना रहेगा। मन में नई सोच आएगी।
वृश्चिक राशि- आपको थोड़ा तनाव महसूस हो सकता है। काम का दबाव ज्यादा रहेगा। किसी बात को लेकर मन परेशान रह सकता है। लेकिन शाम तक स्थिति सुधर जाएगी। किसी अपने से बात करें, अच्छा लगेगा।
धनु राशि- यह गोचर आपके लिए मौके लेकर आएगा। नई जिम्मेदारी मिल सकती है। यात्रा का योग बन सकता है। पैसों के मामले में फायदा हो सकता है। रिश्तों में सुधार दिखेगा। यह समय अच्छा रहेगा।
मकर राशि- आपको अपने काम पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। कोई अधूरा काम पूरा करना पड़ सकता है। खर्च बढ़ सकते हैं। परिवार में किसी बात को लेकर चर्चा हो सकती है। धैर्य से काम लें।
कुंभ राशि- यह समय अच्छा रहेगा। काम में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। नई योजना बना सकते हैं। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। किसी खास व्यक्ति से बात हो सकती है। मन खुश रहेगा।
मीन राशि- थोड़ा आराम से चलने का समय है। ज्यादा जल्दबाजी नुकसान दे सकती है। काम धीरे-धीरे करें। खर्चों पर ध्यान रखें। परिवार का साथ मिलेगा। शाम को मन हल्का और शांत रहेगा।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन