Surya Grahan kitne baje start hoga on 21 September Solar ECLIPSE 2025 in which countries will be visible सूर्य ग्रहण आज कितने बजे होगा शुरू, जानें किन देशों में देगा दिखाई, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

सूर्य ग्रहण आज कितने बजे होगा शुरू, जानें किन देशों में देगा दिखाई

Surya Grahan, Solar ECLIPSE 2025: इस साल का आखिरी सूर्यग्रहण पितृ पक्ष की अमावस्या तिथि को लग रहा है। 21 सितंबर को आंशिक सूर्यग्रहण लगने जा रहा है, जो कुछ देशों में दिखेगा। जानें, सूर्यग्रहण का भारत पर प्रभाव व समय-

Sun, 21 Sep 2025 06:10 AMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
सूर्य ग्रहण आज कितने बजे होगा शुरू, जानें किन देशों में देगा दिखाई

Surya Grahan, Solar ECLIPSE 2025: पितृ पक्ष की सर्व पितृ अमावस्या के दिन इस साल का आखिरी सूर्यग्रहण का दुर्लभ योग बन रहा है। 21 सितंबर को आंशिक सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। सूर्यग्रहण में 12 घंटे पहले सूतक लग जाता है। जिन देशों में सूर्यग्रहण दिखेगा, उन देशों में ग्रहण का सूतक भी लगेगा। सूतक काल में बाल, वृद्ध, रोगी को छोड़ कर अन्य के लिए खानपान वर्जित बताया गया है। आइए जानते हैं भारत में सूर्य कब व कितने बजे से शुरू होगा और किन देशों में नजर आएगा-

21 सितंबर को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कितने बजे होगा शुरू

सूर्यग्रहण 21 सितंबर को रात्रि 11 बजे से शुरू होगा। इसका समापन 22 सितंबर को 3 बजकर 24 मिनट पर होगा। लेकिन यह सूर्यग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। सूर्यग्रहण से 12 घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाता है। साल का दूसरा सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए सूतक काल भारत में लागू नहीं होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मंगल की राशि में बनेगी बुध-शुक्र की युति, इन 3 राशियों की होगी चांदी ही चांदी

जानें किन देशों में देगा दिखाई

यह सूर्य ग्रहण मुख्य रूप से न्यूजीलैण्ड, अन्टार्कटिका और समीपवर्ती दक्षिण प्रशान्त क्षेत्रों से देखा जा सकेगा। अधिकतम ग्रहण, जिसमें लगभग 85% सूर्य का भाग ढका होगा, न्यूजीलैण्ड के दक्षिणी महासागरीय क्षेत्रों से दिखायी देगा।

आंशिक सूर्यग्रहण कहां दिखाई देगा: क्राइस्टचर्च, ऑस्ट्रेलिया में सिडनी और होबार्ट, न्यूजीलैण्ड में ऑकलैण्ड, वेलिंग्टन, तथा नॉरफ़ॉक द्वीप में किंग्स्टन जैसे कुछ लोकप्रिय शहर हैं, जहां आंशिक सूर्य ग्रहण दिखायी देगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पितृ पक्ष में लगेगा सूर्य व चंद्र ग्रहण, जानें क्या भारत में मान्य होगा सूतक काल

सूर्य ग्रहण किन देशों में नहीं देगा दिखाई

श्रीलंका, नेपाल, भारत, यूएई, अफगानिस्तान, और अन्य एशियाई देशों से यह ग्रहण दिखायी नहीं देखा जा सकेगा। इसी प्रकार, अफ्रीका, यूरोप, उत्तर अमेरिका और दक्षिण अमेरिका के अधिकांश भागों से भी यह ग्रहण दार्शनीय नहीं होगा।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:घर व दुकान में इस तरह करें विश्वकर्मा पूजा, नोट कर लें पूजा का उत्तम समय
ये भी पढ़ें:आज सुबह से शाम तक इन मुहूर्त में करें इंदिरा एकादशी पूजा, जानें उपाय व मंत्र
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!