Indira Ekadashi Time Pooja Indira Ekadashi 2025 Muhurat morning to evening today Indira Ekadashi: आज सुबह से शाम तक इन मुहूर्त में करें इंदिरा एकादशी पूजा, जानें उपाय व मंत्र, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Indira Ekadashi: आज सुबह से शाम तक इन मुहूर्त में करें इंदिरा एकादशी पूजा, जानें उपाय व मंत्र

Indira Ekadashi Time 2025 Muhurat: आज है आश्विन कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि। विधिवत व्रत रखकर उपासना करने से भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है और पापों का नाश होता है। इससे पितर भी खुश होते हैं।

Wed, 17 Sep 2025 08:01 AMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Indira Ekadashi: आज सुबह से शाम तक इन मुहूर्त में करें इंदिरा एकादशी पूजा, जानें उपाय व मंत्र

Indira Ekadashi Time, Indira Ekadashi 2025: आज है इंदिरा एकादशी। पितृपक्ष में पड़ने वाली एकादशी का खास महत्व होता है। इस एकादशी पर व्रत-पूजन करने से पितर भी आशीर्वाद देते हैं। एकादशी तिथि रात 12:21 मिनट से शुरू हो चुकी है, जिसका समापन आज रात 11:39 बजे तक होगा। आज पुनर्वसु और पुष्य नक्षत्र के संयोग में व्रत रखा जाएगा। मान्यता अनुसार, इंदिरा एकादशी के व्रत से पापों का नाश होता है। आइए जानते हैं इंदिरा एकादशी पर पूजा का मुहूर्त, मंत्र, उपाय, विधि व भोग-

आज सुबह से शाम तक इन मुहूर्त में करें इंदिरा एकादशी पूजा

लाभ - उन्नति 06:07 ए एम से 07:39 ए एम

अमृत - सर्वोत्तम 07:39 ए एम से 09:11 ए एम

शुभ - उत्तम 10:43 ए एम से 12:15 पी एम

चर - सामान्य 03:19 पी एम से 04:52 पी एम

लाभ - उन्नति 04:52 पी एम से 06:24 पी एम

शुभ - उत्तम 07:52 पी एम से 09:20 पी एम

अमृत - सर्वोत्तम 09:20 पी एम से 10:48 पी एम

चर - सामान्य 10:48 पी एम से 12:16 ए एम, सितम्बर 18

मंत्र- ॐ नमो नारायणाय, ॐ नमो भगवते वासुदेवाय, ॐ विष्णवे नम:

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:17 सितंबर को इंदिरा एकादशी पर करें ये उपाय, बढ़ेगा धन-धान्य

पूजा विधि

1. स्नान आदि कर मंदिर की साफ सफाई करें

2. भगवान श्री हरि विष्णु का जलाभिषेक करें

3. विष्णु जी का पंचामृत सहित गंगाजल से अभिषेक करें

4. विष्णु भगवान को पीला चंदन और पीले पुष्प अर्पित करें

5. मंदिर में घी का दीपक प्रज्वलित करें

6. संभव हो तो व्रत रखें और व्रत का संकल्प करें

7. इंदिरा एकादशी की व्रत कथा का पाठ करें

8. मंत्र जाप करें

9. पूरी श्रद्धा के साथ भगवान श्री हरि विष्णु और लक्ष्मी जी की आरती करें

10. विष्णु जी को तुलसी दल सहित भोग लगाएं

11. अंत में क्षमा प्रार्थना करें

भोग- गुड़ व चने की दाल, किशमिश, सात्विक खीर, फल, मेवा, पंचामृत, मिश्री, मिठाई, आदि

उपाय- श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें। केले के पेड़ में अर्घ्य दें व समक्ष दीपक जलाएं।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आज का राशिफल: मेष राशि से लेकर मीन का 17 सितंबर का दिन कैसा रहेगा?
ये भी पढ़ें:कल से शुरू इन 3 राशियों के अच्छे दिन, कन्या राशि में सूर्य गोचर देगा लाभ
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!