Transit Mercury Rashifal Venus Horoscope Budh in Mars zodiac sign making these 3 zodiacs lucky मंगल की राशि में बनेगी बुध-शुक्र की युति, इन 3 राशियों की होगी चांदी ही चांदी, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

मंगल की राशि में बनेगी बुध-शुक्र की युति, इन 3 राशियों की होगी चांदी ही चांदी

Transit Mercury Rashifal Venus Horoscope: जब शुक्र और बुध किसी राशि में एक साथ विराजमान रहते हैं तो इससे लक्ष्मी नारायण योग बनता है, जो बेहद शुभ माना जाता है। बुध-शुक्र की ये शुभ युति कुछ राशियों के लिए शुभ फलदायक मानी जा रही है।

Wed, 17 Sep 2025 11:59 AMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
मंगल की राशि में बनेगी बुध-शुक्र की युति, इन 3 राशियों की होगी चांदी ही चांदी

Transit Mercury Rashifal Venus, मंगल की राशि में बनेगी बुध-शुक्र की युति: ग्रहों का राशि परिवर्तन व्यक्ति के जीवन पर भी अपना प्रभाव डालता है। इस समय कन्या राशि में बुध और सिंह राशि में शुक्र विराजमान हैं। जल्द ही बुध व शुक्र की युति होगी। ये युति मंगल की राशि में बनेगी। जब शुक्र और बुध किसी राशि में एक साथ विराजमान रहते हैं तो इससे लक्ष्मी नारायण योग बनता है, जो बेहद शुभ माना जाता है। बुध-शुक्र की ये शुभ युति कुछ राशियों के लिए शुभ फलदायक मानी जा रही है। वृश्चिक राशि में बुध-शुक्र की शुभ युति अक्टूबर के महीने में बनेगी। इससे कुछ राशियों को शुभ परिणाम मिलेंगे और जीवन में चल रही दिक्कतें भी दूर होंगी।

इन 3 राशियों की होगी चांदी ही चांदी

वृश्चिक राशि

मंगल की राशि में बुध-शुक्र की युति बनने से वृश्चिक राशि के लिए लाभ के योग बन रहे हैं। कुछ जातकों को बड़ी डील मिल सकती है। धन वृद्धि की संभावना है। करियर के मामले में बेहतरीन ऑफर भी मिल सकता है। बॉस के साथ रिश्ते में सुधार होगा। कुछ जरूरी डिसीजन लेने पड़ सकते हैं। बातचीत से किसी भी प्रॉब्लम का सोल्यूशन निकाला जा सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कल से शुरू इन 3 राशियों के अच्छे दिन, कन्या राशि में सूर्य गोचर देगा लाभ

मकर राशि

मंगल की राशि में बुध-शुक्र की युति बनने से मकर राशि को फायदा हो सकता है। करियर से जुड़ी जिम्मेदारियों पर फोकस बढ़ेगा। बिजनेस के मामले में जरूरी कदम उठा सकते हैं। धन की स्थिति में सुधार होगा। परिवार का सपोर्ट मिलेगा। कॉन्फिडेंट महसूस करेंगे। कमाई करने के नए आइडिया सामने आ सकते हैं।

कुंभ राशि

मंगल की राशि में बुध-शुक्र की युति बनना कुंभ राशि के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। कारोबार में सफलता मिल सकती है। बातचीत की स्किल्स में सुधार होगा। वाणी में मधुरता बनाए रखना बेहतर रहेगा। करियर में नए मौके मिल सकते हैं। कुछ जातकों को नई जॉब मिल सकती है। सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। अपनों के साथ समय बिताएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लव राशिफल: मेष राशि से लेकर मीन के लिए 17 सितंबर का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें लव
ये भी पढ़ें:आज का राशिफल: मेष राशि से लेकर मीन का 17 सितंबर का दिन कैसा रहेगा?

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!