Surya gochar 2026 mithun rashi me 5 din baad se 4 rashi walo ka chamkega bhagya 15 june sun transit 5 दिन बाद इन 4 राशियों का सूर्य के समान चमकेगा भाग्य, नहीं रहेगी किसी चीज की कमी, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

5 दिन बाद इन 4 राशियों का सूर्य के समान चमकेगा भाग्य, नहीं रहेगी किसी चीज की कमी

Surya mithun gochar 2026: सूर्य इस समय वृषभ राशि में गोचर कर रहे हैं। 15 जून को सूर्य मिथुन राशि में आ जाएंगे। सूर्य के मिथुन गोचर से कुछ राशियों का भाग्य सूर्य के समान चमक सकता है। जानें सूर्य गोचर की भाग्यशाली राशियों के बारे में।

Wed, 10 June 2026 08:36 AMSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
5 दिन बाद इन 4 राशियों का सूर्य के समान चमकेगा भाग्य, नहीं रहेगी किसी चीज की कमी

Surya Gochar 15 June 2026 Horoscope: ग्रहों के राजा सूर्य हर महीने अपनी राशि में बदलाव करते हैं। अब सूर्य का गोचर मिथुन राशि में 15 जून 2026 को होगा। इस राशि में सूर्य एक महीने तक यानी 15 जुलाई तक विराजमान रहेंगे। मिथुन राशि के स्वामी बुध हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य गोचर से प्रभाव से व्यक्ति आत्मविश्वासी, साहसी और ऊर्जावान होता है। सूर्य के मिथुन राशि में आने से मेष से लेकर मीन राशि पर अलग-अलग प्रभाव पड़ेगा। ज्योतिष गणना के अनुसार, कुछ राशियों के लिए सूर्य का मिथुन गोचर विशेष लाभकारी रहने वाला है। इस समय भाग्यशाली राशियों को भाग्य का साथ, अटके हुए कार्यों को गति और धन लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं सूर्य गोचर की लकी राशियों के बारे में।

सूर्य का मिथुन राशि में गोचर: इन राशियों को मिलेंगे अच्छे परिणाम

मेष राशि-

मेष राशि वालों के लिए सूर्य का मिथुन गोचर अनुकूल रहने वाला है। इस समय आपके साहस में वृद्धि और व्यक्तित्व में निखार आएगा। आपकी वाणी और संवाद प्रभावशाली रहेंगे। क्रिएटिव फील्ड जैसे मीडिया, सोशल मीडिया, आर्ट्स या मार्केटिंग से जुड़े लोगों को शुभ फलों की प्राप्ति होगी। भाई-बहन का सहयोग मिलेगा। इस समय आपको भाग्य का साथ मिलेगा, जिससे अटके हुए कार्यों को गति मिल सकती है। इस समय आपके भौतिक सुखों में वृद्धि हो सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:2027 में वृषभ राशि पर शुरू होगा साढ़ेसाती का पहला चरण, जानें शनि कैसे देंगे फल?

मिथुन राशि-

सूर्य का गोचर आपकी राशि में ही हो रहा है, इसलिए सूर्य राशि परिवर्तन आपके लिए खास रहने वाला है। सूर्य गोचर के प्रभाव से आपको कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। कुछ लोगों को कामकाज के सिलसिले में विदेश यात्रा का मौका मिल सकता है। आय के नए-नए स्रोत बनेंगे और पुराने साधनों से भी पैसे आएंगे। कार्यस्थल पर आपकी मेहनत रंग लाएगी। आत्मविश्वास और एनर्जी में वृद्धि का अनुभव करेंगे।

सिंह राशि-

सिंह राशि के लिए लग्न भाव के स्वामी सूर्य 11वें भाव में गोचर करेंगे। सूर्य के मिथुन गोचर से आपको धन कमाने के नए अवसर मिल सकते हैं। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि के संकेत हैं। मानसिक रूप से आप स्वस्थ महसूस करेंगे। पेशेवर जीवन में उन्नति मिल सकती है। परिवार में खुशियों का आगमन होगा। संपत्ति से जुड़ा कोई पुराना मामला हल हो सकता है। घर में मांगलिक कार्य हो सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इन 6 परिस्थितियों में होती है सच्चे मित्र की पहचान, पढ़ें आचार्य चाणक्य के विचार

कन्या राशि-

कन्या राशि के लिए सूर्य का मिथुन गोचर अच्छे परिणाम दिलाएगा। इस समय आपको चारों ओर से सफलता प्राप्त हो सकती है। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। मन शांत और सुकून भरा रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिलने के योग हैं। धन की स्थिति में सुधार होगा, जिससे धन संबंधी परेशानियां खत्म हो सकती हैं। कार्यक्षेत्र में सीनियर्स आपके काम से प्रभावित होंगे। आप अपने कौशल और क्षमताओं को दिखाने के अवसर पाएंगे।

सूर्य का मिथुन राशि में गोचर: शुभ फलों के लिए सरल उपाय

हर रोज स्नान आदि करके भगवान सूर्य को अर्घ्य दें।

भगवान सूर्य का मंत्र ऊं सूर्याय नम: मंत्र का जाप करें।

प्रतिदिन गायत्री मंत्र का जाप 108 बार करें।

हर दिन आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करना लाभकारी रहेगा।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:11 जून से इन 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, शनि के नक्षत्र में आएंगे शुक्र
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!