11 जून से इन 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, शनि के नक्षत्र में आएंगे शुक्र
Shukra ka shani ke pushya nakshatra me gochar 2026: धन-संपदा और वैभव के कारक शुक्र अब शनि के नक्षत्र में गोचर करने जा रहे हैं। शनि के घर में शुक्र के जाने से कई राशियों के अच्छे दिन की शुरुआत हो सकती है।

Shukra gochar in pushya nakshatra 2026 June: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र नक्षत्र परिवर्तन एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना मानी जाती है। जब शुक्र शनि के पुष्य नक्षत्र में गोचर करते हैं, तो यह संयोजन अत्यंत शुभ और लाभकारी माना जाता है। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, शुक्र का शनि के नक्षत्र में गोचर धन-संपदा के साथ सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि दिलाता है। 11 जून 2026, गुरुवार को शुक्र पुष्य नक्षत्र में गोचर करेंगे और इस नक्षत्र में 22 जून तक विराजमान रहेंगे। शुक्र का पुष्य नक्षत्र गोचर कई राशियों के लिए वरदान समान साबित होगा। इस समय इन राशियों को आर्थिक उन्नति, करियर में आगे बढ़ने के अवसर और परिवार में खुशियां मिलेंगी।
जानें शुक्र का पुष्य नक्षत्र परिवर्तन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ-
1. वृषभ राशि-
वृषभ राशि के स्वामी स्वयं शुक्र हैं। शुक्र का पुष्य नक्षत्र में गोचर आपके लिए शुभ परिणाम देने वाला साबित होगा। इस दौरान आपको अटके हुए कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। अगर आपका धन कहीं पर फंसा हुआ है, तो उसकी वापसी हो सकती है। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि के संकेत हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे।
2. कर्क राशि-
कर्क राशि के लिए शुक्र का पुष्य नक्षत्र में गोचर अच्छे फल प्रदान कर सकता है। इस समय आपके मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है। जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा। रिश्तों में सुधार होगा। आप सही निर्णय लेने में सफल रहेंगे। कार्यक्षेत्र से जुड़ी योजनाओं में सफलता मिलने के संकेत हैं।
3. कन्या राशि-
कन्या राशि वालों के लिए आय के नए स्रोत बनेंगे। निवेश के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। धन का आवक बढ़ने से आर्थिक स्थिरता प्राप्त होगी। सुख-सुविधाओं में वृद्धि के संकेत हैं। क्रिएटिव फील्ड से जुड़े लोगों को आगे बढ़ने के पर्याप्त अवसर मिलेंगे, जिनका आप भरपूर लाभ उठा सकते हैं।
4. वृश्चिक राशि-
वृश्चिक राशि वालों को किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। रोजी-रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिलने के संकेत हैं। निवेश के लिए समय अनुकूल रहेगा। किसी पुराने निवेश का अच्छा रिटर्न मिल सकता है। अपनों का साथ मिलेगा। परिवार के साथ खुशनुमा समय बिताएंगे।
5. मीन राशि-
मीन राशि वालों की मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। वाद-विवाद से छुटकारा मिलेगा। कोर्ट-कचहरी में विजय के संकेत हैं। आर्थिक लाभ होगा, जिससे वित्तीय स्थिरता मिल सकती है। प्रेम-संबंधों में सुधार के संकेत हैं। व्यक्तित्व प्रभावशाली रहेगा। आपकी वाणी से लोग प्रभावित हो सकते हैं।
शुक्र कृपा पाने के लिए आसान उपाय-
1. शुक्रवार को व्रत करें और मां लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा करें।
2. शु्क्र के बीज मंत्र ॐ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः या एकाक्षरी बीज मंत्र ॐ शुं शुक्राय नमः का जाप करना चाहिए।
3. शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को खीर या मिश्री का भोग लगाना चाहिए।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन