सूर्य और बुध की युति से बनेगा बुधादित्य योग, इन राशियों को होगा लाभ, देखें क्या आपकी भी चमकेगी किस्मत?
Surya Budh Yuti 2026, Budhaditya Yoga: 11 अप्रैल को बुध मीन राशि में जाएंगे। इसी दौरान सूर्य पहले से मीन में मौजूद रहेंगे। ऐसे में दोनों ग्रहों की युति बनेगी, जिसे ज्योतिष में बुधादित्य योग कहा जाता है। इसे धन और करियर से जोड़कर देखा जाता है।

11 अप्रैल को बुध मीन राशि में जाएंगे। इसी दौरान सूर्य पहले से मीन में मौजूद रहेंगे। ऐसे में दोनों ग्रहों की युति बनेगी, जिसे ज्योतिष में बुधादित्य योग कहा जाता है। इसे धन और करियर से जोड़कर देखा जाता है। ज्योतिषशास्त्र के मुताबिक बुध बुद्धि और वाणी के कारक हैं, जबकि सूर्य आत्मविश्वास और पद का। जब ये दोनों एक साथ आते हैं तो असर सीधे कामकाज और कमाई पर दिखता है। इस बार भी कुछ राशियों के लिए यह समय ठीक माना जा रहा है।
आइए जानते हैं. बुधादित्य योग से किन राशियों को होगा फायदा-
वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों के लिए यह समय थोड़ा राहत देने वाला हो सकता है। काम के नए मौके मिल सकते हैं। जो लोग व्यापार में हैं, उन्हें कोई नया रास्ता मिल सकता है। नौकरी करने वालों के लिए भी बदलाव के संकेत हैं। कहीं जिम्मेदारी बढ़ सकती है या नई भूमिका मिल सकती है। लोगों से संपर्क बढ़ेगा, जिससे आगे फायदा मिल सकता है।
मिथुन राशि- मिथुन राशि के लोगों के लिए कामकाज में गति आएगी। जो काम अटके हुए थे, वे धीरे-धीरे पूरे होने लगेंगे। ऑफिस में काम बढ़ सकता है, लेकिन उसका फायदा भी मिलेगा। आय में बढ़ोतरी के संकेत हैं, लेकिन जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला लेने से बचना होगा। थोड़ा ठहरकर सोचेंगे तो बेहतर रहेगा।
कर्क राशि- कर्क राशि वालों के लिए भी यह समय ठीक माना जा रहा है। काम के सिलसिले में कुछ नया मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। जो लोग लंबे समय से किसी मौके का इंतजार कर रहे थे, उनके लिए स्थिति बदल सकती है। घर-परिवार का साथ बना रहेगा, जिससे मन भी थोड़ा हल्का रहेगा।
मीन राशि- मीन राशि वालों के लिए यह योग ज्यादा असर दिखा सकता है, क्योंकि बुध इसी राशि में आ रहे हैं। करियर में जो रुकावट चल रही थी, उसमें राहत मिल सकती है। नया काम या मौका सामने आ सकता है। कुछ लोग नौकरी बदलने के बारे में भी सोच सकते हैं। व्यापार करने वालों के लिए भी समय ठीक है, लेकिन खर्च बढ़ने के संकेत हैं।
इन बातों का रखें ध्यान- इस दौरान एक बात ध्यान रखने वाली है- हर चीज तुरंत नहीं होगी। धीरे-धीरे चीजें सेट होंगी। जो लोग जल्दबाजी करेंगे, उनके लिए उलझन बढ़ सकती है।
कुल मिलाकर, यह योग कुछ लोगों के लिए कामकाज में सुधार और कमाई के नए मौके लेकर आ सकता है। लेकिन फैसले सोच-समझकर लेना जरूरी रहेगा।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन