Horoscope Sun Transit In Aries 14 April 2026 Surya Gochar Rashi Parivartan Mesh Rashi Mein Rashifal Surya Gochar 14 April: मेष राशि में प्रवेश करेंगे सूर्य, जानें सभी राशियों पर क्या होगा असर, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Surya Gochar 14 April: मेष राशि में प्रवेश करेंगे सूर्य, जानें सभी राशियों पर क्या होगा असर

सूर्यदेव हर महीने राशि बदलते हैं और इस बार 14 अप्रैल को सुबह करीब 3:30 बजे सूर्य मेष राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष में इसे मेष संक्रांति कहा जाता है, जो काफी अहम मानी जाती है। इसी के साथ खरमास समाप्त हो जाएगा और नया सौर मास शुरू होगा।

Thu, 9 April 2026 11:00 AMYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान
share
Surya Gochar 14 April: मेष राशि में प्रवेश करेंगे सूर्य, जानें सभी राशियों पर क्या होगा असर

सूर्यदेव हर महीने राशि बदलते हैं और इस बार 14 अप्रैल को सुबह करीब 3:30 बजे सूर्य मेष राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष में इसे मेष संक्रांति कहा जाता है, जो काफी अहम मानी जाती है। इसी के साथ खरमास समाप्त हो जाएगा और नया सौर मास शुरू होगा। इस दिन पुण्यकाल सुबह 5:57 बजे से दोपहर 12:22 बजे तक रहेगा, जबकि महापुण्यकाल सुबह 5:57 बजे से 8:05 बजे तक माना गया है। इस दौरान दान-पुण्य और स्नान का विशेष महत्व होता है। सूर्य के इस गोचर का असर सभी राशियों पर अलग-अलग तरीके से देखने को मिलेगा।

आइए जानते हैं, सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सूर्य का मेष राशि में प्रवेश-

मेष राशि- मेष राशि में सूर्य उच्च के माने जाते हैं, इसलिए यह गोचर आपके लिए खास रहेगा। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को भी फायदा हो सकता है। हालांकि, वैवाहिक जीवन में हल्की परेशानी आ सकती है। दोस्तों का साथ बना रहेगा।

वृषभ राशि- वृषभ राशि के लोगों की आय बढ़ सकती है, लेकिन साथ ही खर्च भी बढ़ेंगे। काम में लापरवाही न करें। घर-परिवार, खासकर मां के साथ रिश्तों को संभालकर चलना होगा।

मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों के लिए यह समय अच्छा रहेगा। सरकारी काम बन सकते हैं। नौकरी में प्रमोशन के संकेत हैं। परिवार के साथ यात्रा का प्लान भी बन सकता है।

कर्क राशि- कर्क राशि वालों के लिए करियर के लिहाज से समय अच्छा रहेगा। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। प्रमोशन के योग हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

सिंह राशि- सिंह राशि वालों के लिए यह समय मिला-जुला रहेगा। पुराने निवेश से फायदा हो सकता है। काम में सफलता मिलेगी, लेकिन रिश्तों में संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा। धार्मिक यात्रा के भी योग बन रहे हैं।

कन्या राशि- कन्या राशि वालों को इस समय अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। छोटी-मोटी परेशानी हो सकती है। किसी को पैसा उधार देने से बचें। इस समय थोड़ा सतर्क रहना जरूरी है।

तुला राशि- तुला राशि वालों के लिए समय ठीक रहेगा, लेकिन सावधानी जरूरी है। व्यापार में लाभ हो सकता है। नए काम की शुरुआत सोच-समझकर करें। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा, लेकिन यात्रा टालना बेहतर होगा।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों के लिए यह गोचर अच्छा साबित हो सकता है। नौकरी में तरक्की के योग हैं। काम में सफलता मिलेगी। विदेश जाने का मौका भी मिल सकता है।

धनु राशि- धनु राशि वालों के लिए समय अनुकूल रहेगा। व्यापार में बड़ा फायदा हो सकता है। हालांकि, प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव रहेगा। पढ़ाई करने वालों को फोकस बनाए रखना होगा।

मकर राशि- मकर राशि वालों के लिए यह समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। खर्च बढ़ सकते हैं। पैसों से जुड़े फैसले अभी टालना बेहतर रहेगा। सेहत का ध्यान रखें, खासकर दिल से जुड़ी समस्याओं को नजरअंदाज न करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सिंह और धनु राशि वालों को शनि ढैय्या से कब मिलेगी राहत? जानें पूरा समय और असर

कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों के लिए यह गोचर फायदेमंद रहेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रमोशन के संकेत हैं। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और धार्मिक यात्रा भी हो सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:11 अप्रैल से शुरू होंगे इन राशियों के अच्छे दिन, बुध गोचर से होगा लाभ

मीन राशि- मीन राशि वालों के लिए यह समय थोड़ा संभलकर चलने वाला है। रिश्तों में दूरी आ सकती है। पैसों को लेकर परेशानी हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें और वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इन राशियों पर चल रही शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या, जानें कब तक रहेगा असर

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!