11 अप्रैल से शुरू होंगे इन राशियों के अच्छे दिन, बुध गोचर से होगा लाभ
11 अप्रैल को बुध ग्रह कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। यह गोचर 30 अप्रैल तक रहेगा। बुध को ज्योतिष में बुद्धि, वाणी और व्यापार का कारक माना जाता है। ऐसे में इसका असर सीधे लोगों की सोच और कामकाज पर देखने को मिलेगा।

11 अप्रैल को बुध ग्रह कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। यह गोचर 30 अप्रैल तक रहेगा। बुध को ज्योतिष में बुद्धि, वाणी और व्यापार का कारक माना जाता है। ऐसे में इसका असर सीधे लोगों की सोच और कामकाज पर देखने को मिलेगा। मीन राशि जल तत्व की राशि है, जिसे भावनाओं और कल्पना से जोड़ा जाता है। ऐसे में बुध के यहां आने से तर्क और भावना का मिला-जुला असर रहेगा। ज्योतिष के अनुसार मीन में बुध नीच का होता है, इसलिए इस दौरान कई बार चीजें साफ समझ में नहीं आतीं और कन्फ्यूजन बना रहता है। हालांकि, क्रिएटिव काम करने वालों के लिए यह समय ठीक माना जाता है।
इस गोचर का असर सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन वृषभ, वृश्चिक, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों को इसका फायदा मिल सकता है। इन राशियों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं।
वृषभ राशि- वृषभ राशि के लोगों के लिए यह समय नए लोगों से जुड़ने का रहेगा। काम के सिलसिले में संपर्क बढ़ेंगे और आगे चलकर इसका फायदा भी मिल सकता है। मीडिया और फिल्म से जुड़े लोगों को अपने काम के लिए पहचान मिल सकती है। दोस्तों या किसी ग्रुप के जरिए आय के नए मौके बन सकते हैं। जल्दी फायदा लेने के बजाय धीरे-धीरे आगे बढ़ना बेहतर रहेगा।
वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों के लिए यह समय नए विचार लेकर आ सकता है। काम में कुछ अलग करने का मौका मिलेगा। अपनी बात को बेहतर तरीके से रख पाएंगे। प्रेम जीवन में भी स्थिति पहले से बेहतर रह सकती है। हालांकि, निवेश के मामलों में जल्दबाजी से बचना जरूरी है।
मकर राशि- मकर राशि के लोगों के लिए यह समय सामान्य रहेगा। बातचीत में सुधार होगा, लेकिन कुछ मामलों में भ्रम भी बना रह सकता है। पैसों के मामले ठीक रहेंगे। पढ़ाई करने वालों को थोड़ा ज्यादा ध्यान देने की जरूरत होगी। छोटी यात्राएं फायदेमंद रह सकती हैं।
कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों के लिए खर्च बढ़ने के संकेत हैं। अचानक कुछ ऐसे खर्च आ सकते हैं, जिनकी पहले योजना नहीं थी। नौकरी ढूंढ रहे लोगों को इस दौरान मौका मिल सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में भी लाभ हो सकता है।
मीन राशि- मीन राशि के लिए यह गोचर खास रहेगा क्योंकि बुध इसी राशि में आ रहा है। इस दौरान कल्पनाशक्ति बढ़ेगी और नए विचार आएंगे। हालांकि, कई बार साफ निर्णय लेने में दिक्कत हो सकती है। ऐसे में जल्दबाजी से बचना चाहिए। बोलचाल और व्यवहार पर ध्यान देना जरूरी रहेगा। ज्योतिष के अनुसार हरे रंग की चीजों का दान करना शुभ माना गया है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन