Super Moon In India Kartik Purnima Moon how to see Supermoon November 2025 super Moon kab dekhe कार्तिक पूर्णिमा पर 30% ज्यादा चमकीला व बेहद करीब नजर आएगा चांद, जानें कब और कैसे देखें नवंबर का सुपरमून, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

कार्तिक पूर्णिमा पर 30% ज्यादा चमकीला व बेहद करीब नजर आएगा चांद, जानें कब और कैसे देखें नवंबर का सुपरमून

Super Moon In India, super Moon kab dekhe: रोज दिखाई देने वाला चांद अगर आसमान में अचानक बड़ा और बेहद चमकीला नजर आए, तो कैसा लगेगा? बेहद खूबसूरत! जी हां, 5 नवंबर को कुछ ऐसा ही नजारा आप शाम में देखने वाले हैं। 

Tue, 4 Nov 2025 10:16 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली, ऋषभ सक्सेना
share
कार्तिक पूर्णिमा पर 30% ज्यादा चमकीला व बेहद करीब नजर आएगा चांद, जानें कब और कैसे देखें नवंबर का सुपरमून

Super Moon In India, कार्तिक पूर्णिमा पर 30% ज्यादा चमकीला व बेहद करीब नजर आएगा चांद: रोज दिखाई देने वाला चांद अगर आसमान में अचानक बड़ा और 30 गुना अधिक चमकीला नजर आए, तो कैसा लगेगा? बेहद खूबसूरत! जी हां, 5 नवंबर को कुछ ऐसा ही नजारा आप शाम में देखने वाले हैं। आसमान में 5 नवंबर को साल का सबसे नजदीकी सुपरमून नजर आएगा। इस दौरान चंद्रमा नॉर्मल समय से थोड़ा बड़ा और अधिक चमकीला देखा जा सकेगा। पूरे साल में पृथ्वी के सबसे नजदीक चंद्रमा बुधवार को देखा जा सकेगा। नासा के अनुसार, इस समय चंद्रमा साल के सबसे दूर वाले चंद्रमा की तुलना में 14% बड़ा और 30% ज्यादा चमकीला दिखेगा। नवंबर का यह सुपरमून इस साल का सबसे नजदीक और आकर्षक होगा। चंद्रमा तब पृथ्वी से लगभग 3,57,000 किलोमीटर (222,000 मील) ही दूर होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कार्तिक पूर्णिमा पर चमकेगी इन राशियों की किस्मत, खूब होगा लाभ

क्या है सुपरमून?

चंद्रमा पृथ्वी के चारों ओर अंडे जैसी कक्षा (ऑर्बिट) में घूमता है। जब चंद्रमा की कक्षा में पृथ्वी सबसे पास होती है, तब इसे ‘सुपरमून’ कहा जाता है। इस समय चंद्रमा धरती के करीब अधिक चमकीला और अट्रैक्टिव नजर आता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कल कार्तिक पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए करें ये 6 उपाय

जानें कब और कैसे देखें नवंबर का सुपरमून?

कब देखें नवंबर का सुपरमून: इस साल का सबसे चमकीला सुपरमून कार्तिक पूर्णिमा के दिन 5 नवंबर, 2025 को दिखाई देगा। 13:19 यूटीसी और भारतीय समय के अनुसार, शाम के लगभग 6:49 मिनट पर चंद्रमां अपनी पूरी कला में नजर आएगा। आप शाम को 6:30 बजे से आसमान में मौसम साफ रहने पर चांद का दीदार कर सकेंगे।

कैसे देखें नवंबर का सुपरमून: सुपरमून देखने के लिए दूरबीन या कोई खास उपकरण जरूरी नहीं है। बस आसमान साफ होना चाहिए। नंगी आंखों से यह थोड़ा बड़ा लगेगा, लेकिन बदलाव बहुत साफ नहीं दिखेगा। विशेषज्ञों का कहना है कि तस्वीरों में यह अंतर सबसे साफ दिखाई देता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राहु के नक्षत्र में शुक्र करेंगे गोचर, 7 नवंबर से इन राशियों को धन लाभ
ये भी पढ़ें:राशिफल: 5 नवंबर को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा, पढें

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कल या परसों कब होगी कर्तिक पूर्णिमा पूजा व स्नान-दान, जानें मुहूर्त और विधि
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!