Aaj Ka Rashifal 08 November 2025 lucky zodiacs from aries to pisces Horoscope Today Aaj Ka Rashifal: मेष राशि से लेकर मीन का 8 नवंबर का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Aaj Ka Rashifal: मेष राशि से लेकर मीन का 8 नवंबर का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 08 November 2025: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। 8 नवंबर का दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा। ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र उपाध्याय से जानें आज का राशिफल-

Sat, 8 Nov 2025 07:23 AMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Aaj Ka Rashifal: मेष राशि से लेकर मीन का 8 नवंबर का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 08 November 2025, आज का राशिफल: ग्रहों की स्थिति- चंद्रमा वृषभ राशि में। कर्क राशि में गुरु। केतु सिंह राशि में। सूर्य और शुक्र तुला राशि में। बुध और मंगल वृश्चिक राशि में। राहु कुंभ राशि में। शनि मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं।

मेष राशि से लेकर मीन का 8 नवंबर का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल

मेष राशि- पराक्रमी बने रहेंगे। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। धनार्जन होगा। अपनों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय। सूर्य को जल देना शुभ होगा।

वृषभ राशि- जुबान पर नियंत्रण रखिएगा। निवेश अभी न करें। बाकी स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी है। प्रेम, संतान का साथ होगा। व्यापार भी अच्छा होगा। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि- सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम, संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:10 नवंबर से इन राशियों को होगा प्रॉफिट,गुरु-चंद्र की चाल से होगा फायदा ही फायदा

कर्क राशि- स्वास्थ्य से थोड़ी उदासीनता रहेगी। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी शुभ समय रहेगा। हरी वस्तु का दान करें।

सिंह राशि- आय के नवीन स्तोत्र बनेंगे। पुराने स्तोत्र से भी पैसे आएंगे। यात्रा का योग बनेगा। मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम, संतान का साथ होगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा है। लाल वस्तु का दान करें।

कन्या राशि- व्यापारिक सफलता मिलेगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। राजनीतिक लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

तुला राशि- सांयकाल के बाद परिस्थितियां अनुकूल हो जाएंगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान का साथ होगा। व्यापार बहुत अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कल से 19 नवंबर तक इन 3 राशियों का भाग्य रौशन, सूर्य की चाल मचाएगी धमाल

वृश्चिक राशि- थोड़ा सा बचकर पार करना होगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। वाहन धीरे चलाएं। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु का दान करें।

धनु राशि- जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान का साथ होगा। व्यापार बहुत अच्छा। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

मकर राशि- विरोधियों पर दबदबा कायम रहेगा। स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कुंभ राशि- भावुकता में आकर कोई निर्णय मत लीजिएगा। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं से बचें। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। बाकी स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:1 साल बाद शनि की राशि में शुक्र का गोचर देगा धन लाभ, इन राशियों को मिलेगी तरक्की

मीन राशि- गृह कलह के संकेत हैं, लेकिन भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। प्रेम, संतान का साथ होगा। व्यापार भी अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!