SUN TRANSIT 2026 Surya gochar kin rashiyo ko dega labh from 11 May Sun Rashifal Surya Horoscope 2 दिन बाद से इन राशियों का सूर्य समान चमकेगा भाग्य, सूर्य गोचर से बढ़ेगा मान-सम्मान, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

2 दिन बाद से इन राशियों का सूर्य समान चमकेगा भाग्य, सूर्य गोचर से बढ़ेगा मान-सम्मान

SUN TRANSIT 2026 Surya gochar : कृत्तिका नक्षत्र के स्वामी स्वयं सूर्य हैं। इसलिए अपनी ही सत्ता वाले नक्षत्र में उनका आना कई राशियों के लिए भाग्य के द्वार खोलने वाला साबित होगा। 

Sat, 9 May 2026 07:28 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
2 दिन बाद से इन राशियों का सूर्य समान चमकेगा भाग्य, सूर्य गोचर से बढ़ेगा मान-सम्मान

SUN TRANSIT 2026 Surya gochar, सूर्य गोचर : ज्योतिष शास्त्र में सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन खास महत्व रखता है। जब ग्रहों के राजा सूर्यदेव, अग्नि तत्व के नक्षत्र कृत्तिका में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव बहुत ही तेजस्वी और ऊर्जावान साबित हो सकता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, 11 मई, 2026 को शाम में 07 नजकर 37 मिनट पर कृत्तिका नक्षत्र में सूर्य का प्रवेश होगा। इस नक्षत्र में सूर्य 25 मई तक विराजमान रहने वाले हैं। कृत्तिका नक्षत्र के स्वामी स्वयं सूर्य हैं। इसलिए अपनी ही सत्ता वाले नक्षत्र में उनका आना कई राशियों के लिए भाग्य के द्वार खोलने वाला साबित होगा। आइए जानते हैं कि सूर्य का यह गोचर किन राशियों के लिए सबसे ज्यादा पावरफुल और लाभकारी साबित हो सकता है-

2 दिन बाद से इन राशियों का सूर्य समान चमकेगा भाग्य, सूर्य गोचर से बढ़ेगा मान-सम्मान

मेष राशि

  • सूर्य का कृत्तिका नक्षत्र में जाना मेष राशि वालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं माना जा रहा है।
  • आपके आत्मविश्वास में जबरदस्त वृद्धि होगी। जो काम महीनों से अटके हुए थे, वे अब स्पीड पकड़ेंगे।
  • सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है।
  • समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

वृषभ राशि

  • कृत्तिका नक्षत्र का एक हिस्सा वृषभ राशि में आता है। इसलिए सूर्य का यह गोचर आपके व्यक्तित्व में निखार लाएगा।
  • धन संचय करने में सफलता मिलेगी।
  • पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद सुलझ सकते हैं।
  • परिवार के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे, विशेषकर पिता का सहयोग आपको हर क्षेत्र में जीत दिलाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कुंभ राशि के राहु की चाल करेगी धमाल, इन 5 राशियों पर बरसेगी खुशियां ही खुशियां
ये भी पढ़ें:13 मई तक का समय इन 4 राशियों के लिए शानदार, बुध गोचर देगा प्रॉफिट

सिंह राशि

  • सूर्य आपकी राशि के स्वामी हैं और अपने ही नक्षत्र में होने के कारण वे आपको दोगुनी शक्ति प्रदान करेंगे।
  • बिजनेस में नई डील्स फाइनल हो सकती हैं।
  • अगर आप लीडरशिप रोल में हैं, तो आपकी योजनाओं की हर जगह तारीफ होगी।
  • आप खुद को बहुत एनर्जेटिक महसूस करेंगे, जिससे कठिन से कठिन कार्य भी समय पर पूरे हो जाएंगे।

वृश्चिक राशि

  • वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह समय करियर में नई ऊंचाइयों को छूने का है।
  • दफ्तर में अधिकारियों का पूरा साथ मिलेगा।
  • प्रमोशन या सैलरी बढ़ोत्तरी के योग बन रहे हैं।
  • आप राजनीति या प्रशासनिक सेवाओं से जुड़े हैं, तो यह गोचर आपको बड़ा पद दिला सकता है।

कृत्तिका नक्षत्र में सूर्य के शुभ फल पाने के उपाय

गर आपकी राशि ऊपर दी गई लिस्ट में नहीं भी है, तो भी आप सूर्य के इस गोचर का लाभ उठा सकते हैं-

  1. रोज सुबह उठकर सूर्य देव को जल अर्पित करें और सूर्य नमस्कार करें।
  2. इस नक्षत्र गोचर के दौरान गायत्री मंत्र का पाठ करने से बौद्धिक क्षमता और निर्णय लेने की शक्ति बढ़ती है।
  3. लाल रंग के कपड़े पहनना या लाल चंदन का तिलक लगाना शुभ रहेगा।
  4. तांबे के लोटे में पानी पीना स्वास्थ्य और सौभाग्य दोनों के लिए अच्छा साबित हो सकता है।
  5. सूर्य ऊर्जा के साथ-साथ थोड़ा अहंकार भी ला सकते हैं। सफलता के समय अपनी वाणी में विनम्रता बनाए रखें, ताकि आपके संबंध खराब न हों।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शनि-मंगल गोचर मीन राशि में, इन राशियों को अगले तीन दिनों में मिलेगी बड़ी खबर
ये भी पढ़ें:10 मई को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें राशिफल
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!