Rashifal Mercury Transit Budh Gochar Shukra ke nakshatra me 2026 time till 13 May will be great for these 4 zodiacs 13 मई तक का समय इन 4 राशियों के लिए शानदार, बुध गोचर देगा प्रॉफिट, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

13 मई तक का समय इन 4 राशियों के लिए शानदार, बुध गोचर देगा प्रॉफिट

Mercury Transit Budh Gochar 2026 : बुध ने भरणी नक्षत्र में प्रवेश किया है। भरणी नक्षत्र के स्वामी शुक्र माने जाते हैं। बुध व शुक्र ग्रह के बीच गहरी मित्रता है। जानें, भरणी नक्षत्र में शुक्र गोचर से किन राशियों को लाभ मिलेगा। 

Sat, 9 May 2026 01:54 AMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
13 मई तक का समय इन 4 राशियों के लिए शानदार, बुध गोचर देगा प्रॉफिट

Mercury Transit Budh Gochar, बुध ग्रहों के राजकुमार हैं, जिन्होंने हाल ही में अपनी चाल में बदलाव किया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुद्धि और व्यापार के कारक बुध ने 7 मई 2026 को भरणी नक्षत्र में प्रवेश किया है। भरणी नक्षत्र के स्वामी शुक्र माने जाते हैं। बुध व शुक्र ग्रह के बीच गहरी मित्रता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, 13 मई, 2026 के दिन सुबह तक शुक्र के नक्षत्र में बुध विराजने वाले हैं। ऐसे में आइए जानते हैं भरणी नक्षत्र में शुक्र के गोचर करने से किन राशियों को लाभ मिल सकता है-

13 मई तक का समय इन 4 राशियों के लिए शानदार, बुध गोचर देगा प्रॉफिट

मिथुन राशि के लिए कैसा रहेगा बुध का नक्षत्र गोचर?

जो लोग बिजनेस में हैं, उनके लिए नई डील्स फाइनल करने का यह सही समय है।

लोगों में निर्णय लेने और बात करने की क्षमता बढ़ेगी।

आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा, जिससे आप करियर में दूसरों को प्रभावित कर सकेंगे।

पुराने निवेशों से लाभ मिलने के प्रबल संकेत हैं।

कन्या राशि के लिए कैसा रहेगा बुध का नक्षत्र गोचर?

बुध का यह नक्षत्र गोचर आपकी कमाई के नए स्रोत खोल सकता है।

नौकरीपेशा जातकों को मेहनत का फल मिलेगा और प्रमोशन या वेतन वृद्धि की संभावना बनेगी।

इस दौरान आपकी आर्थिक योजनाएं सफल होंगी और बैंक बैलेंस में वृद्धि होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शनि-मंगल गोचर मीन राशि में, इन राशियों को अगले तीन दिनों में मिलेगी बड़ी खबर
ये भी पढ़ें:16 मई का दिन शनि साढ़ेसाती वाली राशियों के लिए खास, लाभ पाने के लिए करें ये काम

धनु राशि राशि के लिए कैसा रहेगा बुध का नक्षत्र गोचर?

आपको नई नौकरी के प्रस्ताव मिल सकते हैं या वर्तमान करियर में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ सकती है।

आपकी निर्णय लेने की क्षमता तेज होगी, जिससे आप समस्याओं का समाधान आसानी से कर लेंगे।

समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और नए प्रभावशाली लोगों से संपर्क बनेंगे।

मेष राशि राशि के लिए कैसा रहेगा बुध का नक्षत्र गोचर?

भरणी नक्षत्र मेष राशि के अंतर्गत आता है। इसलिए मेष राशि वालों के व्यक्तित्व में निखार आएगा।

आप अधिक एनर्जेटिक महसूस करेंगे और नए साहसिक कार्य शुरू करने के लिए मोटिवेट होंगे।

कला, लेखन और रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोगों को नए विचार प्राप्त होंगे।

बुध गोचर का प्रभाव कैसे बढ़ाएं?

  • अगर आप बुध ग्रह की स्थिति को और मजबूत करना चाहते हैं, तो बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा करें।
  • गाय को हरा चारा खिलाएं।

सावधानी भी जरूरी

भरणी का स्वभाव थोड़ा उग्र हो सकता है। इसलिए जल्दबाजी में बोलने या फैसले लेने से बचना चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:9 मई को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें राशिफल
ये भी पढ़ें:कल से इन राशियों पर होगी धन वर्षा, 19 मई तक शुक्र गोचर मंगल के नक्षत्र में
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!