Transit Rahu Rashifal Rahu Horoscope Rahu ka nakshatra gochar kin rashiyo ke liye shubh कुंभ राशि के राहु की चाल करेगी धमाल, इन 5 राशियों पर बरसेगी खुशियां ही खुशियां, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

कुंभ राशि के राहु की चाल करेगी धमाल, इन 5 राशियों पर बरसेगी खुशियां ही खुशियां

Transit Rahu Rashifal Rahu Horoscope 2026 Rahu ka nakshatra gochar : शतभिषा नक्षत्र के प्रथम पद में राहु का गोचर होगा। राहु जब अपना नक्षत्र पद बदलते हैं, तो उसका प्रभाव सभी राशियों के जीवन के अलग-अलग क्षेत्रों पर पड़ता है।

Sat, 9 May 2026 05:29 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
कुंभ राशि के राहु की चाल करेगी धमाल, इन 5 राशियों पर बरसेगी खुशियां ही खुशियां

Transit Rahu Rashifal Rahu Horoscope : राहु मायावी ग्रह हैं। राहु का गोचर खास महत्व रखता है। राहु की चाल बदलने से सभी 12 राशियों पर प्रभाव देखा जाता है। राहु को एक छाया ग्रह माना गया है, जो हमेशा वक्री (उल्टी) चाल चलता है। इस समय राहु शतभिषा नक्षत्र के द्वितीय पद में गोचर कर रहे हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, 31 मई 2026 के दिन रात में 02 बजकर 28 मिनट पर शतभिषा नक्षत्र के प्रथम पद में राहु का गोचर होगा। राहु जब अपना नक्षत्र पद बदलते हैं, तो उसका प्रभाव सभी राशियों के जीवन के अलग-अलग क्षेत्रों पर पड़ता है। वर्तमान गोचर गणना के अनुसार, राहु का नक्षत्र परिवर्तन कुछ राशियों को बंपर लाभ दिला सकता है। आइए जानते हैं-

कुंभ राशि के राहु की चाल करेगी धमाल, इन 5 राशियों पर बरसेगी खुशियां ही खुशियां

मेष राशि के जातकों के लिए राहु का नक्षत्र परिवर्तन कैसा रहेगा?

राहु का गोचर आपके लिए आर्थिक लाभ के द्वार खोल रहा है। रुके हुए धन की प्राप्ति होगी और निवेश से भारी मुनाफा होने के योग हैं। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद सुलझ सकता है।

वृषभ राशि के जातकों के लिए राहु का नक्षत्र परिवर्तन कैसा रहेगा?

आपके लिए यह समय मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और प्रभावशाली लोगों से संपर्क बनेंगे। जो लोग विदेश जाने का सपना देख रहे हैं, उनकी फाइल आगे बढ़ सकती है। राहु आपके आत्मविश्वास में वृद्धि करेगा, जिससे आप कठिन निर्णय आसानी से ले पाएंगे।

कन्या राशि के जातकों के लिए राहु का नक्षत्र परिवर्तन कैसा रहेगा?

कन्या राशि वालों के लिए राहु का नक्षत्र पद परिवर्तन शत्रुओं पर विजय दिलाने वाला रहेगा। यदि कोई कानूनी मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आने की पूरी संभावना है। व्यापार में नए कान्ट्रैक्ट मिल सकते हैं, जो भविष्य में लाभकारी सिद्ध होंगे। अचानक धन लाभ के योग बनेंगे।

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए राहु का नक्षत्र परिवर्तन कैसा रहेगा?

आपके लिए राहु का गोचर सुख-सुविधाओं में विस्तार करने वाला साबित होगा। वाहन या मकान खरीदने की योजना सफल हो सकती है। करियर में आपके काम की सराहना होगी और उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन में चल रहा तनाव कम होगा।

कुंभ राशि के जातकों के लिए राहु का नक्षत्र परिवर्तन कैसा रहेगा?

राहु का यह गोचर आपकी आय के स्रोतों को बढ़ाएगा। एक से अधिक माध्यमों से धन का आगमन होगा। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए यह गोल्डन पीरियड साबित हो सकता है। आपकी वाणी का प्रभाव बढ़ेगा, जिससे आप बिगड़े काम बना लेंगे।

राहु के शुभ प्रभाव के लिए आसान उपाय

अगर आपकी राशि इनमें से नहीं है या आप राहु ग्रह को और अधिक मजबूत बनाना चाहते हैं, तो ये उपाय करें-

  • पक्षियों को सात प्रकार का अनाज खिलाएं।
  • शनिवार के दिन काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।
  • ॐ रां राहवे नमः मंत्र का नियमित जाप करें।

नोट- कुंडली में ग्रहों की स्थिति और महादशा के अनुसार परिणाम अलग हो सकते हैं। इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:13 मई तक का समय इन 4 राशियों के लिए शानदार, बुध गोचर देगा प्रॉफिट
ये भी पढ़ें:16 मई का दिन शनि साढ़ेसाती वाली राशियों के लिए खास, लाभ पाने के लिए करें ये काम
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!