Mars Transit Saturn Rashifal Shani Gochar Mangal yuti meen rashi me labhkari in rashiyo ke liye 2026 me शनि-मंगल गोचर मीन राशि में, इन राशियों को अगले तीन दिनों में मिलेगी बड़ी खबर, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

शनि-मंगल गोचर मीन राशि में, इन राशियों को अगले तीन दिनों में मिलेगी बड़ी खबर

Mars Transit Saturn Rashifal Shani 2026 : जब शनि और मंगल जैसे दो प्रभावशाली ग्रह एक ही राशि में आते हैं, तो इसका असर हर व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है। इन दोनों की युति बनने से कुछ राशियों को अच्छी खबर मिल सकती है।

Fri, 8 May 2026 04:59 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
शनि-मंगल गोचर मीन राशि में, इन राशियों को अगले तीन दिनों में मिलेगी बड़ी खबर

Mars Transit Saturn Rashifal Shani, शनि-मंगल युति : इस समय शनि और मंगल की युति बनी हुई है। समय-समय पर शनि और मंगल अपनी चाल में बदलाव करते रहते हैं। मीन राशि के स्वामी ग्रह गुरु हैं। इस राशि में पहले से ही शनि विराजमान थे। जहां मंगल ने गोचर कर युति बना ली है। शनि और मंगल की युति हिंदू पंचांग के अनुसार, 11 मई 2026 तक रहने वाली है। जब शनि और मंगल जैसे दो प्रभावशाली ग्रह एक ही राशि में आते हैं, तो इसका असर हर व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है। शनि जहां अनुशासन और कर्म के देवता माने जाते हैं। वहीं, मंगल साहस और ऊर्जा के प्रतीक हैं। इन दोनों की युति बनने से कुछ राशियों को अच्छी खबर मिल सकती है। आइए जानते हैं, वे कौन सी राशियां हैं, जिन्हें इस समय का सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा-

शनि-मंगल गोचर मीन राशि में, इन राशियों को अगले तीन दिनों में मिलेगी बड़ी खबर

मेष राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा शनि-मंगल का गोचर?

मेष राशि के जातकों के लिए यह समय किसी वरदान से कम नहीं है। मंगल आपकी राशि के स्वामी हैं। इसलिए शनि के साथ उनकी युति आपको मानसिक रूप से बहुत मजबूत बनाएगी। कार्यक्षेत्र में आपकी लीडरशिप क्वालिटी की तारीफ होगी। पुराने निवेश से अचानक मुनाफा मिल सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कल से इन राशियों पर होगी धन वर्षा, 19 मई तक शुक्र गोचर मंगल के नक्षत्र में
ये भी पढ़ें:शनि के नक्षत्र में गुरु का गोचर बदलेगा दिन, इन 5 राशियों को मिलेगी बड़ी खुशखबरी

वृषभ राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा शनि-मंगल का गोचर?

वृषभ राशि वालों के लिए यह युति करियर में लंबी छलांग लगाने का मौका लेकर आएगी। अगर आप काफी समय से नौकरी बदलने की सोच रहे थे, तो अब सही समय है। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है।

मकर राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा शनि-मंगल का गोचर?

शनि मकर राशि के स्वामी हैं। इसलिए इस युति का सकारात्मक प्रभाव आप पर गहरा पड़ेगा। आपके रुके हुए सरकारी काम पूरे होंगे। मंगल की एनर्जी आपको कठिन फैसले लेने की शक्ति देगी, जो भविष्य में बहुत लाभकारी साबित होंगे।

इस समय का पूरा लाभ कैसे उठाएं?

जब शनि और मंगल साथ हों, तो ऊर्जा का स्तर बहुत बढ़ जाता है। इसे सही दिशा में मोड़ने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखें-

  • मंगल आपको स्पीड में काम करने के लिए मोटिवेट करेंगे, लेकिन शनि कहते हैं धीरे और संभलकर। दोनों का संतुलन बनाकर चलें।
  • हनुमान चालीसा का पाठ करें। शनि और मंगल दोनों को शांत और प्रसन्न रखने के लिए यह सबसे अचूक उपाय है।
  • अपनी बढ़ी हुई एनर्जी को जिम, योग या किसी खेल में लगाएं।

ज्योतिष की गणनाएं ग्रहों की चाल पर आधारित होती हैं, लेकिन आपकी मेहनत और सकारात्मक सोच हमेशा सबसे बड़ा फल देती है। डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:17 मई से इन राशियों का जीवन किसी वरदान से कम नहीं, शनि की चाल खूब देगी लाभ
ये भी पढ़ें:9 मई को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें राशिफल
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!