Sharad Purnima Ke Upay light lamps at 4 places for wealth and prosperity Sharad Purnima 2025 Upay Sharad Purnima: शरद पूर्णिमा पर 4 जगह जलाएं दीपक, धन-समृद्धि के लिए करें ये उपाय, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Sharad Purnima: शरद पूर्णिमा पर 4 जगह जलाएं दीपक, धन-समृद्धि के लिए करें ये उपाय

Sharad Purnima Ke Upay: आश्विन माह की पूर्णिमा 7 अक्टूबर सुबह 9:16 तक रहेगी। इस दिन चंद्रोदय व्यापिनी पूर्णिमा का महत्व ज्यादा होता है। आज कुछ उपाय करने से सुख-समृद्धि के साथ मां लक्ष्मी का वास भी होगा।

Mon, 6 Oct 2025 05:42 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Sharad Purnima: शरद पूर्णिमा पर 4 जगह जलाएं दीपक, धन-समृद्धि के लिए करें ये उपाय

Sharad Purnima Ke Upay: इस बार शरद पूर्णिमा की तिथि सोमवार से शुरू हो रही है। दोपहर से ध्रुव योग लग जाएगा, जो पूरी रात रहेगा। यह योग पूजा-पाठ व शुभ कार्यों के लिए शुभ माना जाता है। नारद पुराण के अनुसार, इस योग में उपासना से लक्ष्मी मां खुश होकर कला, सुख-समृद्धि प्रदान करती हैं। इस दिन खीर को खुले आसमान के नीचे रखने की परंपरा का धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व है। पंचांग के अनुसार, आश्विन माह की पूर्णिमा 7 अक्टूबर सुबह 9:16 तक रहेगी। इस दिन चंद्रोदय व्यापिनी पूर्णिमा का महत्व ज्यादा होता है। ऐसे में शरद पूर्णिमा पर रात्रि व चंद्र पूजन आज की जाएगी। मान्यताओं के अनुसार, शरद पूर्णिमा के दिन शाम के समय कुछ जगहों पर दीपक जलाना बेहद शुभ माना जाता है। सुख-संपदा में वृद्धि के लिए आज शाम जरूर करें ये काम-

शरद पूर्णिमा पर 4 जगह जलाएं दीपक, धन-समृद्धि के लिए करें ये उपाय

मुख द्वार: शरद पूर्णिमा के दिन शाम के समय घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाएं। ऐसा माना जाता है कि पूर्णिमा की रात मुख्य द्वार पर दीपक जलाने से घर में पॉजिटिव एनर्जी के साथ धन-समृद्धि का वास भी होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बुध गोचर राहु के नक्षत्र में 7 अक्टूबर, कल से 3 राशियों का अच्छा टाइम होगा शुरू

तुलसी पूजन: शरद पूर्णिमा के दिन पूरे विधि विधान से मां तुलसी की पूजा अर्चना की जानी चाहिए। मान्यता है कि तुलसी जी में मां लक्ष्मी का वास माना जाता है। इसलिए शरद पूर्णिमा पर सुबह और शाम को तुलसी के पेड़ के समक्ष घी का दीपक जलाएं और पूजा करें।

पीपल पेड़: शरद पूर्णिमा के दिन मुख्य तौर पर पीपल के पेड़ की पूजा की जाती है। मान्यता है की पूर्णिमा के दिन पीपल पेड़ की पूजा करने से मां लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है। इसलिए शाम के समय पीपल के पेड़ की पूजा करें व घी का दीपक जलाएं।

घर का मंदिर: शरद पूर्णिमा पर घर के मंदिर में दीपक जरूर जलाएं। इस दिन शाम के समय मंदिर में दीपक जलाने से घर में सुख, शांति व समृद्धि का वायस होता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टैरो राशिफल: 6-12 अक्टूबर का समय मेष राशि से लेकर मीन के लिए कैसा रहेगा?
ये भी पढ़ें:राशिफल: 6 अक्टूबर को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा?

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शरद पूर्णिमा से चमकेगी इन राशियों की किस्मत, शनि-चंद्र की चाल देगी लाभ
ये भी पढ़ें:शरद पूर्णिमा पर 10 घंटे से ज्यादा देर तक भद्रा का साया, जानें खीर रखने का समय
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!