Transit Guru Rashifal Jupiter Horoscope till August 12 is great for these zodiacs benefit from Guru Nakshatra transit 12 अगस्त तक का समय इन राशियों के लिए शानदार, गुरु गोचर से लाभ, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

12 अगस्त तक का समय इन राशियों के लिए शानदार, गुरु गोचर से लाभ

Transit Guru Rashifal Jupiter Horoscope : गुरु का नक्षत्र गोचर खास महत्व रखते है। अभी कुछ दिनों पहले ही गुरु ने आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश किया है। गुरु का ये नक्षत्र गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद ही लाभदायक साबित होगा।

Wed, 18 June 2025 09:24 AMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
12 अगस्त तक का समय इन राशियों के लिए शानदार, गुरु गोचर से लाभ

Transit Guru Rashifal Jupiter Horoscope: गुरु इस समय बुध की मिथुन राशि और आर्द्रा नक्षत्र में बैठे हुए हैं। गुरु का नक्षत्र गोचर खास महत्व रखते है। अभी कुछ दिनों पहले ही गुरु ने आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश किया है। इस नक्षत्र के स्वामी ग्रह राहु माने जाते हैं। दृक पंचांग के अनुसार, 12 अगस्त तक गुरु आर्द्रा नक्षत्र में रहने वाले हैं। गुरु का ये नक्षत्र गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद ही लाभदायक माना जा रहा है।

12 अगस्त तक का समय इन राशियों के लिए शानदार, गुरु गोचर से लाभ

वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातकों के लिए गुरु का ये नक्षत्र गोचर बेहद ही लाभकारी साबित हो सकता है। आपको सफलता पाने में ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। गुरु की शुभ दृष्टि से आपको मान-सम्मान का लाभ मिलेगा। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। परिवार में खुशियां बनी रहेंगी। कारोबार की स्थिति भी अच्छी रहने वाली है।

तुला राशि: गुरु का राहु के नक्षत्र में गोचर तुला राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है। समाज में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। हेल्दी रहें और भरपूर मात्रा में पानी पीते रहें। इस दौरान आप कॉन्फिडेंस से भरपूर रहेंगे और जी जान लगाकर काम करेंगे। रुके हुए काम चल पड़ेंगे। नए अवसरों को हाथ से न जाने दें क्योंकि वे वेतन वृद्धि का कारण भी बन सकते हैं।

मेष राशि: मेष राशि वालों के लिए राहु के नक्षत्र में गुरु का गोचर लाभदायक साबित हो सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहने वाली है। मां की सेहत अच्छी रहेगी। इस दौरान आप भूमि, भवन या वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। घर की कलह क्लेश दूर होगी। वहीं, जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:22 जून से शुरू होगा इन राशियों का अच्छा टाइम, जब बुध करेंगे कर्क गोचर
ये भी पढ़ें:केतु-राहु की चाल का कमाल, इन 3 राशियों को लाभ ही लाभ
ये भी पढ़ें:Rashifal: 18 जून को मेष से लेकर मीन राशि का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!