Sun nakshatra transit 2026 these 4 zodiac signs may get good luck rahu ke nakshatra me surya gochar राहु के नक्षत्र में आ रहे सूर्य, 22 जून से कुंभ समेत इन 4 राशियों का खुलेगा किस्मत का ताला, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

राहु के नक्षत्र में आ रहे सूर्य, 22 जून से कुंभ समेत इन 4 राशियों का खुलेगा किस्मत का ताला

Surya nakshatra parivartan 2026: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य एक निश्चित समय में अपने नक्षत्र में परिवर्तन करते रहते हैं। जून में सूर्य राहु के आर्द्रा नक्षत्र में गोचर करेंगे। जानें सूर्य के राहु के नक्षत्र में आने से किन राशियों को होगा फायदा।

Mon, 8 June 2026 08:42 AMSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
राहु के नक्षत्र में आ रहे सूर्य, 22 जून से कुंभ समेत इन 4 राशियों का खुलेगा किस्मत का ताला

Surya nakshatra parivartan 22 June 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को आत्मा, साहस, अधिकार, सम्मान और पिता का माना गया है। जब सूर्य राशि परिवर्तन या नक्षत्र गोचर करते हैं, तो इसका प्रभाव मेष से लेकर मीन राशि पर पड़ता है। इस बार सूर्य राहु के प्रभाव वाले आर्द्रा नक्षत्र में आ रहे हैं। सूर्य 22 जून 2026 को मृगशिरा नक्षत्र को छोड़कर आर्द्रा नक्षत्र में गोचर करेंगे और 5 जुलाई तक इसी नक्षत्र में रहेंगे। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, राहु के नक्षत्र में सूर्य का गोचर एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना है। राहु को छाया ग्रह कहा गया है। कहते हैं कि राहु के प्रभाव से व्यक्ति को जीवन में अचानक बदलाव देखने को मिलते हैं। ऐसे में जब सूर्य राहु के नक्षत्र में आते हैं, तो यह समय कुछ राशियों के लिए विशेष रूप से लाभकारी हो सकता है। आइए जानते हैं कि सूर्य का राहु के नक्षत्र में गोचर किन राशियों के लिए रहेगा अच्छा।

1. सिंह राशि-

सिंह राशि वालों के लिए सूर्य का आर्द्रा नक्षत्र गोचर जीवन में अच्छे बदलाव लेकर आएगा। यह समय नौकरी पेशा करने वाले जातकों को शुभ फल प्रदान करेगा। आकस्मिक धन लाभ के संकेत हैं, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। साहस में वृद्धि होगी। पराक्रम रंग लाएगा। व्यक्तित्व प्रभावशाली रहेगा। लोग आपकी वाणी और व्यक्तित्व से प्रभावित होंगे। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। बिजनेस करने वालों को मुनाफा होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आज से गुरु-शुक्र का दुर्लभ संयोग, 4 जुलाई तक इन 5 राशियों का बदल सकता है समय

2. कन्या राशि-

कन्या राशि वालों के लिए यह समय आकस्मिक धन लाभ करा सकता है। इस समय आपको करियर में अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। व्यापारिक स्थिरता मिलने के संकेत हैं। कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिन्हें आप अच्छे से निभाएंगे। मेहनत रंग लाएगी। अप्रत्याशित धन लाभ होगा और निवेश के अच्छे अवसर सामने आएंगे। भाग्य का साथ मिलेगा, जिससे लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं।

3. वृश्चिक राशि-

वृश्चिक राशि वालों के लिए यह समय राहत भरा रहने वाला है। इस समय आपका मानसिक दबाव कम होगा। पारिवारिक जीवन से जुड़ी परेशानियां खत्म हो सकती हैं। प्रेम-संबंधों में सुधार के संकेत हैं। करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। धन की स्थिति पहले से बेहतर होगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:22 जून से कन्या समेत इन 4 राशि वालों का बदलेगा समय, हर तरफ से मिलेंगे शुभ फल

4. कुंभ राशि-

सूर्य का राहु के नक्षत्र में गोचर कुंभ राशि वालों को सकारात्मक परिणाम प्रदान करेगा। आय के नए-नए स्रोत बनेंगे। किसी पुराने निवेश का अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना है। परिवार में खुशियों का आगमन होगा। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी में बदलाव की सोच रहे हैं, तो इस समय आपको अच्छे अवसर मिल सकते हैं। पुराने किए गए प्रयासों का पूर्ण फल प्राप्त होगा।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सूर्य-शुक्र एक ही दिन बदलेंगे चाल, 8 जून से 3 राशियों के जीवन में आएंगी खुशियां
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!