आज से गुरु-शुक्र का दुर्लभ संयोग, 4 जुलाई तक मिथुन समेत इन 5 राशियों का बदलेगा समय
Guru-Shukra Yuti 2026: गुरु-शुक्र जब किसी राशि में एक साथ विराजमान होते हैं, तो गजलक्ष्मी राजयोग बनाते हैं। ज्योतिष शास्त्र में गुरु-शुक्र युति अत्यंत शुभ और प्रभावशाली मानी गई है। 8 जून से गुरु-शुक्र युति बना रहे हैं। जानें इस युति का किन राशियों पर पड़ेगा शुभ प्रभाव।

Guru-Shukra Yuti 2026 Lucky Zodiac Signs Horoscope: धन-संपदा व वैभव के कारक शुक्र 8 जून 2026, सोमवार को कर्क राशि में आ गए हैं और 4 जुलाई तक इसी राशि में रहेंगे। कर्क राशि में पहले से ही देवगुरु बृहस्पति विराजमान हैं। ऐसे में शुक्र और गुरु की कर्क राशि में युति बनेगी। शुक्र-गुरु की युति से गजलक्ष्मी राजयोग का अत्यंत शुभ संयोग बनेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र-गुरु की युति होने से दोनों एक-दूसरों का प्रभाव बहुत ज्यादा बढ़ा देते हैं। शुक्र को सुख-सुविधा, भोग-विलास का कारक माना जाता है, जबकि गुरु पारलौकिक और सांसारिक दोनों तरह के सुख प्रदान करता है। कर्क राशि में शुक्र-गुरु की युति का प्रभाव मेष से लेकर मीन राशि पर पड़ेगा। कुछ राशियों को इस युति के प्रभाव से करियर में तरक्की, धन में वृद्धि और सेहत में सुधार देखने को मिल सकता है। जानें शुक्र-गुरु की युति से किन राशि पर पड़ेगा शुभ प्रभाव।
1. वृषभ राशि-
शुक्र-गुरु की युति वृषभ राशि वालों के लिए अनुकूल रहने वाली है। इस समय आपके भौतिक सुखों में वृद्धि हो सकती है। आर्थिक लाभ के अवसर बनेंगे। करियर में आगे बढ़ने के अवसर सामने आएंगे, जिनका आप भरपूर लाभ उठाएंगे। परिवार में सुख-शांति और खुशहाली बनी रहेगी।
2. मिथुन राशि-
मिथुन राशि के लिए शुक्र-गुरु का संयोग लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस समय आपके आय के नए-नए मार्ग बनेंगे और पुराने साधनों से भी धन का आगमन होगा। लंबे समय से अटके हुए धन की वापसी हो सकती है। मानसिक शांति मिल सकती है। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। करियर में महत्वपूर्ण बदलाव हो सकता है।
3. कर्क राशि-
शुक्र-गुरु की युति आपकी राशि में ही बन रही है। शुक्र-गुरु का संयोग आपकी सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ा सकता है। सेहत में सुधार के संकेत हैं। धन-संपदा में बढ़ोतरी हो सकती है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। भाग्य का साथ मिलेगा और भाग्यवश कुछ काम भी बनेंगे।
4. वृश्चिक राशि-
गुरु-शुक्र की युति वृश्चिक राशि वालों की आर्थिक परेशानियां खत्म कर सकती है। आपकी व्यापारिक स्थिति में सुधार नजर आएगा। अटके हुए काम पूर्ण हौ सकते हैं। अचानक धन लाभ होने से वित्तीय स्थिरता प्राप्त हो सकती है। आर्थिक और शारीरिक रूप से आप स्वस्थ महसूस करेंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। ऑफिस में सीनियर्स आपके काम से प्रभावित हो सकते हैं।
5. मकर राशि-
गुरु-शुक्र युति मकर राशि के लिए अच्छा समय ला सकती है। इस समय आपको कानूनी मामलों में विजय मिल सकती है। धन लाभ के योग बनेंगे। लव लाइफ पहले से बेहतर होगी। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय गुजारेंगे। रिश्तों में सुधार होगा। किसी नए काम या व्यापार की शुरुआत के लिए यह समय अनुकूल रहने वाला है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन