vinayak chaturthi 2026 mantra puja muhurat avoid these things on 21 february Vinayak Chaturthi 2026: विनायक चतुर्थी पर करें इस मंत्र का जाप, जानें पूजा के लिए शुभ मुहूर्त
More

Vinayak Chaturthi 2026: विनायक चतुर्थी पर करें इस मंत्र का जाप, जानें पूजा के लिए शुभ मुहूर्त

विनायक चतुर्थी के खास मौके पर कुछ चीजों का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए। साथ ही आज के दिन कुछ खास चीजों का पाठ और जाप करना फलदायी माना जाता है। नीचे जानें कि आज के लिए पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है?

Sat, 21 Feb 2026 09:51 AMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Vinayak Chaturthi 2026: विनायक चतुर्थी पर करें इस मंत्र का जाप, जानें पूजा के लिए शुभ मुहूर्त

Vinayak Chaturthi 2026: हिंदू पंचांग में आए दिन कोई ना कोई महत्वपूर्ण तिथि जरूर होती है। आज 21 फरवरी को विनायक चतुर्थी है और इस दिन भगवान गणेश की पूजा होती है। हर महीने ये पूजा होती है। हर महीने आने वाले शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को ही विनायक गणेश चतुर्थी मनाई जाती है। माना जाता है कि इस दिन जो लोग व्रत रखते है, उन पर भगवान गणेश की कृपा बरसती है। उनकी कृपा से लोगों को ज्ञान और बुद्धि की प्राप्ति होती है। साथ ही घर में बरकत आती है। इस खास दिन पर विनायक चतुर्थी व्रक कथा का पाठ जरूर करना चाहिए। नीचे विस्तार से जानें कि आज की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त क्या है? साथ ही जानें कि आज किस मंत्र का जाप करने से जिंदगी में आने वाली हर बाधा खत्म होगी और सुख-समृद्धि का वरदान मिलेगा?

फाल्गुन चतुर्थी का शुभ मुहूर्त

बता दें कि पंचांग के हिसाब से चतुर्थी तिथि का आरंभ कल दोपहर से ही हो चुका है। इसका समापन आज यानी 21 फरवरी को दिन में होगा। समापन दोपर 1 बजे हो जाएगा। ऐसे में पूजा के लिए दिन का शुभ मुहूर्त 11 बजकर 27 मिनट से लेकर 1 बजे तक रहेगा। आज के दिन चंद्रमा को देखना और अर्घ्य देना बहुत ही खास माना जाता है। अगर शुभ मुहूर्त पर ये काम किया जाए तो इसे और भी फलदायी कहते हैं। चंद्रमा को आज 8 बजकर 56 मिनट से लेकर 10 बजकर 16 मिनट के बीच गलती से भी नहीं देखना चाहिए क्योंकि ये वर्जित समय है।

करें इन मंत्रों का जाप

विनायक चतुर्थी के दिन विधि-विधान के साथ पूजा करनी चाहिए। इस दिन पूजा के बाद संकटनाशक गणेश स्तोत्र और श्री गणेश स्तोत्र का पाठ करना चाहिए। इसके अलावा सच्चे मन के साथ शांति से ॐ गं गणपतये नमः मंत्र का 108 बार जाप करना चाहिए। मान्यता है कि ये चीजें करने से हर तरह की बाधाए जिंदगी से खत्म हो जाती हैं। विनायक चतुर्थी की रात को चंद्रमा को अर्घ्य देना चाहिए। इस दौरान एक मंत्र का उच्चारण जरूर करना चाहिए। नीचे पढ़ें इस मंत्र का डाप-

सिंहिका गर्भसंभूते चन्द्रमंडल सम्भवे.

अर्घ्यं गृहाण शंखेन मम दोषं विनाशय॥

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शनिवार के दिन ऐसे उतरवाएं खुद पर लगी बुरी नजर, पड़ेगी इन चीजों की जरूरत
ये भी पढ़ें:शनिवार के दिन शनि भगवान को क्यों चढ़ाते हैं सरसों का तेल? जानें काले तिल का राज
ये भी पढ़ें:मंगलवार और शनिवार को करें ये उपाय, खत्म होगा वास्तु दोष

विनायक चतुर्थी पर ना करें ये काम

विनायक चतुर्थी पर कुछ खास बातों का ध्यान रखना जरूरी है। इस दिन तामसिक चीजों से दूर रहना चाहिए। प्याज-लहसुन का सेवन गलती से भी नहीं करना चाहिए। इस दिन मांस-मदिरा का सेवन करना वर्जित है। वर्जित समय पर चंद्रमा के दर्शन इस दिन भूलकर भी नहीं करने चाहिए। इसके अलावा इस दिन घर में साफ-सफाई जरूर होनी चाहिए। वहीं भूलकर भी किसी से विवाद नहीं करना चाहिए।