vastu dosh tuesday and saturday easy tips in hindi मिनटों में खत्म होगा वास्तु दोष, मंगलवार और शनिवार को कर लें ये आसान सा उपाय, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

मिनटों में खत्म होगा वास्तु दोष, मंगलवार और शनिवार को कर लें ये आसान सा उपाय

Easy Vastu Tips:  वास्तु दोष के चलते घर का वातावरण नेगेटिव होता जाता है। ऐसे में कुछ आसान से उपाय करके इससे निजात पाया जा सकता है। तो चलिए विस्तार से जानते हैं कि वास्तु दोष को कैसे खत्म किया जाए?

Thu, 11 Dec 2025 05:22 PMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
मिनटों में खत्म होगा वास्तु दोष, मंगलवार और शनिवार को कर लें ये आसान सा उपाय

Easy Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के नियमों को नजरअंदाज करने से घर में कई बार ऐसे दोष लग जाते हैं, जिसका असर सभी सदस्यों पर पड़ता है। इन दोषों के चलते कई बार घर की शांति भंग होती हैं। वहीं वास्तु दोष की वजह से ही पैसों से जुड़े कई नुकसान होते हैं और घर के सभी सदस्य बार-बार बीमार पड़ते हैं। दरअसल वास्तु शास्त्र में घर के हर एक कोने से जुड़े नियम होते हैं। कुछ नियम ऐसे हैं जिनका पालन ना करने से घर की सकारात्मक ऊर्जा धीरे-धीरे खत्म होने लगती है। ऐसे में आप एक छोटा सा उपाय करके घर से वास्तु दोष खत्म कर सकते हैं। इस उपाय को समय-समय पर जरूर करना चाहिए। तो चलिए नीचे विस्तार से जानते है इस उपाय के बारे में...

वास्तु दोष के लक्षण

सबसे पहले जान लेते हैं उन संकेतों को जिससे पता चलता है कि घर में वास्तु दोष लगा है। अगर घर में हर दिन किसी ना किसी बात पर बहसबाजी शुरू हो जाती है तो समझ जाइए कि वास्तु दोष है। आम तौर पर देखा गया है कि छोटी सी बात का भी बतंगड़ बन जाता है। इसके पीछे की वजह वास्तु दोष ही होता है। वहीं अगर घर के सभी लोग एक के बाद बीमार पड़ रहे हैं तो भी वास्तु दोष है। वहीं अगर लोगों को नींद नहीं आ रही है और सारे काम बनते-बनते रूक रहे हैं तब भी समझ जाए कि घर में वास्तु दोष लगा है। वहीं घर में रखे पौधों का सूखना भी इस बात की निशानी है कि घर का वास्तु सही नहीं है। चलिए अब जान लेते हैं कि वास्तु दोष को कैसे खत्म किया जाए?

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वास्तु टिप्स: बेडरूम में ना रखें जूठे बर्तन, होता है ये बड़ा नुकसान
ये भी पढ़ें:फेंगशुई टिप्स: घर में रोज होने वाली कलह को खत्म करेगा ये छोटा सा उपाय

वास्तु दोष को ऐसे करें खत्म

वास्तु शास्त्र में वास्तु दोष को खत्म करने का सबसे आसान उपाय बताया गया है। इस उपाय को मंगलवार और शनिवार के दिन किया जा सकता है। इन दोनों दिन घर में गूगल जलाकर इसकी धूप को पूरे घर में दिखानी चाहिए। इस दौरान में कोई भी नकारात्मक विचार ना लाएं। साथ ही भगवान शिव की पूजा रोज करने से भी वास्तु दोष खत्म होता है।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए वास्तुशास्त्र विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!