som pradosh vrat march 2026 date puja muhurat and avoid these mistakes Pradosh Vrat 2026: मार्च में कब पड़ रहा है प्रदोष व्रत? यहां देखें सही डेट और शुभ मुहूर्त, ना करें ये गलतियां, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Pradosh Vrat 2026: मार्च में कब पड़ रहा है प्रदोष व्रत? यहां देखें सही डेट और शुभ मुहूर्त, ना करें ये गलतियां

प्रदोष व्रत महीने में दो बार आता है और ये भगवान शिव को समर्पित होता है। चलिए जानते हैं कि इस बार सोम प्रदोष व्रत किस तारीख को पड़ रहा है। साथ ही जानेंगे इस दिन किन गलतियों को करने से बचना है?

Wed, 11 March 2026 11:27 PMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Pradosh Vrat 2026: मार्च में कब पड़ रहा है प्रदोष व्रत? यहां देखें सही डेट और शुभ मुहूर्त, ना करें ये गलतियां

Pradosh Vrat in March 2026: हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत काफी मायने रखता है। इस खास व्रत और पूजा में भगवान शिव की पूजा होती है। हर महीने ये दो बार आता है। एक प्रदोष व्रत शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर पड़ती है। तो वहीं दूसरा प्रदोष व्रत कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर पड़ता है। मान्यता है कि अगर सच्चे मन से प्रदोष व्रत की पूजा की गई और इस दिन व्रत रखा जाए तो सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। चैत्र के महीने में पड़ने वाला एक प्रदोष व्रत अगले हफ्ते है। तो आज जानेंगे कि इस बार प्रदोष व्रत किस तारीख को पड़ रहा है। साथ ही जानेंगे पूजा का शुभ मुहूर्त और समझेंगे कि इस दिन कौन सी गलतियां करने से बचना है?

प्रदोष व्रत की तारीख

सोम प्रदोष व्रत 16 मार्च को होगा। सोमवार के दिन इस व्रत के पड़ने की वजह से इसे सोम प्रदोष व्रत कहेंगे। इसी तरह जिस भी दिन ये व्रत पड़ेगा, उसी के हिसाब से नाम भी रखा जाएगा। अगर शनिवार को ये व्रत होता है तो इसे शनि प्रदोष व्रत कहा जाएगा। वहीं शुक्रवार के दिन होगा तो शुक्र प्रदोष व्रत कहलाएगा। सोम प्रदोष व्रत को हमेशा से खास माना जाता है क्योंकि सोमवार का दिन भगवान शिव को ही समर्पित है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुरु के मार्गी होते ही कन्या राशि वालों की चांदी, 120 दिनों तक मिलेगा लाभ

पूजा के लिए शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के हिसाब से चैत्र महीने के कृष्ण त्रयोदशी की शुरुआत 16 मार्च से होगी। इसका समय 9:40 बजे रहेगा। वहीं इस तिथि का समापन अगले दिन यानी 17 मार्च को होगा। समापन का समय 9:23 बजे का है। अगर पूजा की बात की जाए तो प्रदोष व्रत की पूजा हमेशा शाम को होती है। इसके लिए 16 मार्च का शुभ मुहूर्त 6:48 बजे से लेकर 9:12 बजे है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुरु के मार्गी होते ही घबरा गए आप? 120 दिनों तक ध्यान में रखें ये 4 बातें

बन रहे हैं ये अद्धभुत संयोग

पंचांग के हिसाब से चैत्र महीने में पड़ने वाला पहला प्रदोष बेहद ही खास होने वाला है। इस दिन कई योग बन रहे हैं। शिव योग, सिद्ध योग, शुक्रादित्य योग के अलावा इस दिन लक्ष्मी नारायण योग भी बन रहा है। ऐसे में इस वार का प्रदोष व्रत काफी मायने रखेगा। इस दिन का व्रत और पूजा और भी फलदायी होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वास्तु शास्त्र: मेनडोर के पास लगाई है गणेश जी की मूर्ति तो हो जाएं सावधान

प्रदोष व्रत में ना करें ये गलतियां

1. व्रत वाले दिन तामसिक चीजों जैसे प्याज, लहसुन और नशे वाली चीजों से दूर रहें।

2. जब भी आप पूजा करें तो ध्यान रखें कि इस दौरान आपने काले रंग के कपड़े ना पहने हो।

3. इस दिन किसी के लिए भी बुरी बातें ना कहें और ना ही कुछ बुरा सोचें। गुस्सा भी ना करें।

4. प्रदोष व्रत के दिन ना तो झूठ बोले और ना ही किसी का अपमान करें।

5. इस दिन दिन में ना सोएं। कोशिश करें कि व्रत से एक दिन पहले ही आपकी नींद पूरी हो जाए ताकि दिन में सोने का मन ना हो।

6. सबसे जरूरी बात कि पूजा के दौरान शिवलिंग पर नारियल ना चढ़ाएं।

7. इस बात का भी खास ध्यान रखें कि आपको शिवलिंग के ऊपर टूटे हुए चावल तो गलती से भी नहीं चढ़ाने हैं।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!