Jupiter Turns Direct: गुरु के मार्गी होते ही कन्या राशि वालों की चांदी, 120 दिनों तक मिलेगा लाभ, होंगे ये बदलाव
11 मार्च से गुरु मार्गी होने वाले हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में कन्या राशि वालों की खूब चांदी होने वाली है। पर्सनल से लेकर प्रोफेशनल फ्रंट पर कन्या राशि वालों को खूब लाभ मिलने वाला है।

Virgo Prediction after Jupiter Shift: कल से कई राशियों का गोल्डन टाइम शुरू होने वाला है। दरअसल हर बार बृहस्पति यानी गुरु की चाल बहुत ही महत्वपूर्ण मानी जाती है क्योंकि इस पर काफी कुछ डिपेंड करता है। अगर गुरू कभी भी अपनी चाल बदलते हैं या फिर किसी राशि में गोचर करते हैं तो इसका प्रभाव हर किसी पर दिखाई देता है। राशिचक्र की कुल 12 राशियां इससे कहीं ना कहीं प्रभावित जरूर होती हैं। ज्योतिष शास्त्र के हिसाब से गुरु कल यानी 11 मार्च से मार्गी हो जाएंगे। दरअसल अभी तक गुरु लगभग 120 दिन से वक्री चाल में चल रहे थे। गुरु के मार्गी होते ही इसका लाभ कई राशियों को होने वाला है और इसका सबसे ज्यादा लाभ कन्या राशि को मिलने वाला है।
आज जानते हैं कि गुरु के मार्गी होते ही कन्या राशि की जिंदगी में अब क्या-क्या बदलाव होने जा रहे हैं? बता दें कि कन्या राशि के अलावा गुरु का मार्गी होना सिंह और कर्क राशि वालों की जिंदगी में भी पॉजिटिव बदलाव लाएगा। वहीं कुछ राशियों के लिए ये बदलाव कुछ दिन के लिए स्ट्रेस भी ला सकता है।
गुरु के मार्गी होते ही कन्या राशि में आएंगे ये बदलाव
प्रोफेशनल लाइफ: कन्या राशि के दशवें यानी कर्म वाले भाग में गुरु मार्गी होंगे। ऐसे में इनकी प्रोफेशनल लाइफ में काफी पॉजिटिव बदलाव आएंगे। ऑफिस में सफलता के कई चांस मिलेंगे। वहीं इस राशि के जातकों को नई नौकरी का ऑफर भी मिल सकता है। कुल मिलाकर गुरु के मार्गी होते ही कन्या राशि वालों को प्रोफेशनल लाइफ में काफी सपोर्ट मिलने वाला है।
पर्सनल लाइफ: गुरु के मार्गी होने से कन्या राशि वालों की पर्सनल लाइफ में भी अच्छे बदलाव देखने को मिलने वाले हैं। घर-परिवार वालों के साथ इनका टाइम अच्छा जाएगा। वहीं कई चीजें क्लियर होती जाएंगी, जिससे लाइफ में कई पॉजिटिव बदलाव देखने को मिलेंगे। इस दौरान इनका कॉन्फिडेंस लेवल अलग ही होगा। इस वजह से इनके रिश्तों में भी सुधार देखने को मिलेगा।
बिजनेस में लाभ: कल से गुरु मार्गी हो जाएंगे और कन्या राशि के जो भी जातक बिजनेस से जुड़े हैं, उन्हें सफलता मिलने वाली है। बिजनेस से जुड़े लोगों को अच्छी पार्टनरशिप मिल सकती है। वहीं कुछ लोगों को ऐसी डील मिलने की संभावना है जो पिछले कई नुकसान की भरपायी भी कर सकता है। ऐसे में बिजनेस से जुड़े लोगों के लिए गुरु का मार्गी होना लाभ दे जाएगा।
कन्या राशि वालों का स्वास्थ्य: इस बदलाव का असर कन्या राशि वालों की हेल्थ पर भी खूब पड़ने वाला है। कन्या राशि वालों को कल से अपनी हेल्थ में सुधार होता नजर आएगा। साथ ही ये लोग काफी एनर्जेटिक भी महसूस करेंगे। कुल मिलाकर इनकी हेल्थ में सुधार आएगा और ये अपने खानपान में भी अच्छा बदलाव ला सकते हैं।
शुरु होगा स्टूडेंट्स का गोल्डन टाइम: गुरु के मार्गी होते ही इस राशि के स्टूडेंट्स को काफी लाभ मिलने वाला है। स्टूडेंट्स को एग्जाम में अच्छा रिजल्ट मिलेगा। कुल मिलाकर स्टूडेंट्स के लिए भी ये बदलाव काफी अच्छा होने वाला है।
डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)




साइन इन