vastu shastra is it lucky to place lord ganesha near the main door? वास्तु शास्त्र: मेनडोर के पास लगाई है गणेश जी की मूर्ति तो हो जाएं सावधान, घर में हो सकता है ये नुकसान, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

वास्तु शास्त्र: मेनडोर के पास लगाई है गणेश जी की मूर्ति तो हो जाएं सावधान, घर में हो सकता है ये नुकसान

Vastu Tips for Main Door: आम तौर पर लोग घर के मेनडोर के पास भगवान गणेश की मूर्ति रखते हैं। हालांकि बहुत से लोगों को नहीं पता है कि वास्तु के हिसाब से ये सही भी है या नहीं?

Wed, 11 March 2026 07:00 PMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
वास्तु शास्त्र: मेनडोर के पास लगाई है गणेश जी की मूर्ति तो हो जाएं सावधान, घर में हो सकता है ये नुकसान

Vastu Tips for Maindoor: वास्तु शास्त्र के हिसाब से अगर कोई चीज सही दिशा में नहीं रखी जाए तो उसकी एनर्जी हमारी जिंदगी पर गलत प्रभाव छोड़ सकती है। वास्तु शास्त्र में सिर्फ घर और कमरों की दिशा से जुड़ी चीजें नहीं है। इस शास्त्र में घर में मौजूद हर एक चीज की प्लेसमेंट का महत्व बताया गया है। अगर कोई चीज सही दिशा में नहीं रखी है तो उसे तुरंत सही करना जरूरी है क्योंकि कई बार ये चीजें घर का वास्तु बुरी तरह से बिगाड़ती हैं। साथ ही इन चीजों के चलते हमारी हेल्थ और फाइनेंशियल स्थिति पर भी गलत प्रभाव पड़ता है। आज बात करेंगे मेनडोर से जुड़ी चीजों के बारे में।

मेनडोर की सजावट

हर कोई चाहता है कि उसके घर का मेनडोर वाला हिस्सा सुंदर दिखे। दरअसल यही वो जगह होती है जहां से कोई अंदर या घर के बाहर जाता है। ऐसे में इसका डेकॉर लोग काफी सोच-समझकर करते हैं। आमतौर पर लोग घर के बाहर भगवान गणेश की मूर्ति रख देते हैं लेकिन क्या वास्तु के हिसाब से ऐसा करना सही है नहीं? इस बारे में कम ही लोग ही जानते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Vastu Shastra: घर के मंदिर में शंख बजाना चाहिए या नहीं?

मूर्ति रखना सही या गलत?

बहुत से लोग ऐसे होते हैं जो बाहर की और गणेश जी की मूर्ति रख देते हैं लेकिन वास्तु के हिसाब से ऐसा करना सही नहीं है। दरअसल हिंदू धर्म में माना जाता है कि गणेश भगवान की पीठ में दरिद्रता और आगे की ओर रिद्धी सिद्धी का वास होता है। तो ऐसे में जब हम उनकी मूर्ति को बाहर की रखते हैं तो उनकी पीठ की दिशा हमारे घर की ओर होती है। ऐसे में साफ है कि दरिद्रता घर की ओर आ रही है। ऐसी स्थिति में घर में सचमुच ऐसी ही हालत होने लगती है। तो ऐसा करने से बचना चाहिए क्योंकि देर-सवेर इसका प्रभाव घर पर पड़ने ही लगता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वास्तु शास्त्र: बेड के आसपास या नीचे इन चीजों को रखने की ना करें भूल

ये है एकमात्र उपाय

अगर आप घर के बाहर गणेश की मूर्ति या फिर तस्वीर रखना ही चाहते है तो इसके लिए एक ही उपाय है। इस नियम के हिसाब से अगर आप चलेंगे तो चीजें आपके फेवर में ही रहेंगी। आप इन्हें ऐसी दिशा में रखें की गणेश की तस्वीर या फिर मूर्ति का पिछला हिस्सा घर की ओर ना हो। ऐसी स्थिति में इसे मेनडोर के पास रखा जा सकता है। वहीं कोशिश करें कि समय-समय पर ये मूर्ति या तस्वीर साफ भी होती रहे क्योंकि गंदी पड़ी हुई चीजों की एनर्जी खराब होती जाती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वास्तु टिप्स: घर के मेनडोर पर इन 3 चीजों को रखने से दूर होगी सारी परेशानी

मेनडोर पर जरूर लगाएं ये चीज

मेनडोर के पास वैसे तो कई चीजें रखी जा सकती हैं। इनके माध्यम से घर में अच्छी एनर्जी आती है और साथ ही नेगेटिव एनर्जी रूकती है। वास्तु के हिसाब से घर के मेनडोर में बंदनवार जरूर लगा होना चाहिए। बंदनवार की एनर्जी से घर में खुशहाली आती है। हालांकि इसे समय-समय पर बदलना भी जरूरी है। शास्त्र के हिसाब से आम और अशोक के पत्तों का बंदनवार घर के लिए बेस्ट होता है।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!