Jupiter Turns Direct: गुरु के मार्गी होते ही घबरा गए आप? 120 दिनों तक ध्यान में रखें ये 4 बातें, ऐसे उठाएं फायदा
Jupiter Turns Direct Benefits: आज यानी 11 मार्च के गुरु 120 दिनों के लिए मार्गी हो गए हैं। ऐसे में कुछ लोगों को फायदा होगा तो कुछ के लिए थोड़ा मुश्किल हो सकता है। हालांकि कुछ बातों को ध्यान में रखकर इस समय का सही से इस्तेमाल किया जा सकता है।

बीते 120 दिनों से बृहस्पति यानी गुरु ग्रह वर्की चाल चल रहे थे। ज्योतिष शास्त्र में गुरु की बदलती चाल हर किसी को प्रभावित करती है। गुरु की बदलती चाल और गोचर का असर लगभग हर एक राशि पर देखने को मिलता है। कुछ को इसका लाभ मिलता है तो वहीं कुछ के लिए मुश्किल भरे दिनों की शुरुआत हो जाती है। आज यानी 11 मार्च से गुरु मार्गी हो गए है और अब 120 दिनों के लिए कुछ राशियों का इसका लाभ मिलेगा। वहीं कुछ लोग इस बदलाव की वजह से काफी ओवरथिंक भी करने लगे हैं। अगर आपको लग रहा है कि अगले कुछ दिन आपके लिए मुश्किल होने वाले हैं तो आपको इससे ऊपर उठना होगा।
हो रहे हैं ये 4 अच्छे बदलाव
गुरु के मार्गी होने से कहीं ना कहीं हर किसी को सही दिशा मिल सकती है। हालांकि मेहनत थोड़ी ज्यादा होगी लेकिन अगर सही समय पर सही फैसला लिया जाए तो चीजें काफी फेवरेवल हो सकती हैं। आज बात करेंगे उन 4 बदलावों की जोकि गुरु के मार्गी होने के बाद हर कोई फील कर रहा है या आने वाले दिनों में फील कर लेगा।
गुरु के मार्गी होने के बाद के बदलाव
1. रुकी हुई बड़ी योजनाओं पर फिर से करें काम
अगर साल की शुरुआत में ऐसा हुआ है कि आपने किसी प्लानिंग या फिर प्रोजेक्ट को बीच में ही रोक दिया था तो अब आप उसे दोबारा शुरू कर सकते हैं। इस काम की शुरुआत के लिए इससे बेहतर समय इस साल में कोई और तो नहीं ही हो सकता है। गुरु के मार्गी होने की वजह से सारे रुके हुए काम अब स्पीड पकड़ेंगे। ऐसे में अपने सारे पुराने प्लान जो आपने रोक दिए थे, उस पर फिर से काम करने का समय अब आ चुका है। आप धीरे-धीरे ही सही लेकिन अब आगे बढ़ने की कोशिश करें।
2. सीखें नई-नई स्किल्स
अपने स्किल्स को ग्रूम करते रहने के लिए किसी साल या नए महीने की जरूरत नहीं है। इसकी कोई तय तारीख नहीं होती है लेकिन गुरु के मार्गी होने के बाद आपको अब नई-नई चीजों को सीखने के लिए कई मौके मिलने की संभावना बढ़ जाएगी। अगर कोई नया कोर्स करना चाहते हैं या फिर कोई नई स्किल सीखना चाहते हैं तो ये समय आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।
3. नए मौकों के लिए रहें तैयार
गुरु के मार्गी का समय 120 दिनों तक चलने वाला है। ऐसे में कई लोगों को अच्छे मौके मिल सकते हैं। हालांकि गुरु के मार्गी होने से कुछ ही राशियों को लाभ मिलने वाला है। अगर आपकी राशि इस लिस्ट में शामिल नहीं हैं तो आपको अपने आसपास के मौकों को समझने और तलाशने की जरूरत है। सफलता आपके भी हाथ लगेगी लेकिन इसके लिए आपको थोड़ी मेहनत करनी होगी।
4. सोच-समझकर रिस्क लें
ये समय वैसे तो आगे बढ़ने और नए फैसलों को लेने के लिए काफी सही माना जा रहा है, लेकिन अगर कोई बड़ा रिस्क लेना है तो उसके लिए पहले सोच-विचार करना सही होगा। कोई भी बड़ा रिस्क उठाने से पहले आप अच्छी तरह से सोच लें और फिर कोई प्लानिंग करें। धैर्य के साथ फैसला लेंगे तो आप सही दिशा में आगे बढ़ पाएंगे और आपका रिजल्ट अच्छा ही मिलेगा।
डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)




साइन इन