Solar Eclipse 2026 Surya Grahan Date timing impact on India Sutak kaal क्या 2026 में सूर्य ग्रहण नजर आएगा? जानें कब लगेगा ग्रहण, भारत पर असर और सूतक काल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

क्या 2026 में सूर्य ग्रहण नजर आएगा? जानें कब लगेगा ग्रहण, भारत पर असर और सूतक काल

Solar Eclipse 2026 Surya Grahan: ज्योतिष दृष्टि से ग्रहण एक अशुभ घटना मानी जाती है। ऐसी मान्यता है की ग्रहण का प्रभाव राशियों और व्यक्ति के जीवन पर भी देखने को मिलता है। ऐसे में ग्रहण लगने के दौरान कुछ बातों का खास ध्यान रखा जाता है।

Sat, 13 Dec 2025 09:56 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
क्या 2026 में सूर्य ग्रहण नजर आएगा? जानें कब लगेगा ग्रहण, भारत पर असर और सूतक काल

Solar Eclipse 2026 Surya Grahan: साल 2026 में दो सूर्य ग्रहण लगने जा रहे हैं। 2026 का वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा वहीं, साल का दूसरा सूर्य ग्रहण पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा। नए साल की शुरुआत होने में ज्यादा दिन नहीं बचे हैं। ज्योतिष दृष्टि से ग्रहण एक अशुभ घटना मानी जाती है। ऐसी मान्यता है की ग्रहण का प्रभाव राशियों और व्यक्ति के जीवन पर भी देखने को मिलता है। ऐसे में ग्रहण लगने के दौरान कुछ बातों का खास ध्यान रखा जाता है। आइए जानते हैं नए साल 2026 में कब-कब लगेगा सूर्य ग्रहण और ग्रहण से जुड़ी कुछ डिटेल्स-

क्या 2026 में सूर्य ग्रहण नजर आएगा? जानें कब लगेगा ग्रहण, भारत पर असर और सूतक काल

आने वाले साल में 2 सूर्य ग्रहण लगने वाले हैं। नए साल का पहला सूर्य ग्रहण फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या के दिन लगने जा रहा है। यह सूर्य ग्रहण रिंग ऑफ फायर के नाम से जाना जाएगा। ग्रहण के दौरान चंद्रमा सूर्य के सामने आ जाएगा। आकार में सूर्य से छोटा होने के कारण, चंद्र सूर्य को पूरी तरह से कवर नहीं कर पाएगा। सूर्य का बाहरी घेरा चमकीला और आग की अंगूठी की तरह दिखाई देगा। यह ग्रहण 17 फरवरी 2026 के दिन लगने वाला है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुरु, सूर्य, शनि की चाल करेगी कमाल, इन 3 राशियों के लिए 2026 लाएगा लाभ ही लाभ
ये भी पढ़ें:2026 में केतु करेंगे सिंह से कर्क राशि में गोचर, इन राशियों पर रहेगी शुभ दृष्टि

साल का दूसरा सूर्य ग्रहण श्रावण माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि के दिन लगने जा रहा है। यह एक पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा। इस ग्रहण के दौरान चंद्रमा सूर्य को पूरी तरह से कवर कर लेता है। ऐसे में कुछ देर के लिए आसमान में अंधेरा छा जाएगा। यह ग्रहण 12 अगस्त 2026 के दिन लगने वाला है।

दोनों ही ग्रहण का भारत पर कोई प्रभाव नहीं रहेगा और न ही सूतक काल मान्य होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव 2026 में 3 राशियों पर, 2 राशियों पर रहेगी ढैया
ये भी पढ़ें:राशिफल: 14 दिसंबर का दिन कैसा रहेगा, पढें मेष राशि से लेकर मीन राशि का राशिफल?

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!