Singh Rashi mein Shukra Ketu se july mein kin rashiyon ke liye shubh honge prabhav and aap par kya asar जुलाई में शुक्र और केतु आएंगे एक साथ, किन राशियों के लिए शुभ, आपकी राशि पर क्या असर, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

जुलाई में शुक्र और केतु आएंगे एक साथ, किन राशियों के लिए शुभ, आपकी राशि पर क्या असर

जुलाई में शुक्र और केतु की युति का बड़ा असर होने वाला है। शुक्र और केतु के साथ आने पर क्या समीकरण बदलेंगे। केतु किस तरह शुक्र को प्रभावित करेंगे।

Mon, 25 May 2026 10:17 AMAnuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
जुलाई में शुक्र और केतु आएंगे एक साथ, किन राशियों के लिए शुभ, आपकी राशि पर क्या असर

जुलाई में शुक्र और केतु की युति का बड़ा असर होने वाला है। शुक्र और केतु के साथ आने पर क्या समीकरण बदलेंगे। शुक्र 4 जुलाई को सिंह राशि में जाएंगे। सूर्य के प्रभाव वाली सिंह राशि में जब ये जाएंगे, तो वहां पहले से विराजमान केतु से युति करेंगे। केतु के साथ आने से शुक्र का प्रभाव कैसा होगा, कैसा असर राशियों पर होगा, यहां हम जानेंगे। सबसे पहले केतु और शुक्र के बारे में जान लेतें हैं। जैसा कि आप जानते हैं कि केतु और राहु छाया ग्रह हैं। एक तरफ जहां राहु आपके दिमाग पर असर करता है और आपको कल्पना में रहना, बुद्धि भर्मित कराता है, वहीं केतु आपके भ्रम को कम करता है, ये आपके जीवन में प्रकाश लाता है, आध्यात्म से जोड़ता है और आइसोलेशन और अलगाव लाता है। वहीं शुक्र के बारे में तो आप अच्छे से जानते हैं, शुक्र लग्जरी वाला ग्रह है, ये आपको धन ऐश्वर्य, रिलेक्सेशन, प्यार, भौतिक सुख सविधाएं देता है।

शुक्र और केतु साथ होते हैं तो क्या असर होता है?

इन दोनों की युति होती है तो आप नेचर से सेंसुअल बनते हैं, लेकिन आपकी शादी से आप खुश नहीं रहते, क्योंकि केतु आपको अलगाव की ओर ले जाता है। इन दोनों का कॉन्बिनेशन जब बनता है तो आपकी शादी में देरी होती है। कुछ लोगों में तनाव और डि‌वोर्स का कारण भी बनता है। आको बता दें कि केतु की कोई दिशा नहीं है। केतु शुक्र पर असर करता है और आपको तब तक चीजें साफ दिखाई नहीं देती, लेकिन जब सब कुछ साफ हो जाता है तो काफी देर हो चुकी होती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नौतपा में क्या होगा जब सूर्य के गोचर के साथ मंगल का भी होगा असर, किसे सफलता?

शुक्र और केतु गोचर से किन राशियों पर होगा अच्छा असर और किन पर बुरा असर

मिथुन राशि पर केतु और शुक्र की युति का अच्छा प्रभाव होगा। इस राशि के लिए एक ऐसा मौका आएगा, जहां ये अपने सपने सच कर पाएंगे। शुरुआती समय में दिक्कतें आएंगी, लेकिन सब सही होगा। कन्या राशि के लिए भी केतु और शुक्र अच्छे नतीजे देगा, इस राशि के लोगों को जीवन का एक अच्छा मकसद इस दौरान मिल सकता है। सिंह राशि वालों पर शुक्र और केतु का अशुभ असर होगा। आपको हर विवाद से दूर रहना है, शांति से रहें और अपने काम से काम करें। कुछ बोलेंगे, तो बात और खराब होगी, इसलिए इस समय आपके लिए चुप अच्छ है। रिलेशनशिप में भी इसी चीज को फॉलो करें। वृश्चिक राशि के लिए दिक्कतें रहेंगी। आपको गलतफहमी किसी के लिए होगी और आप मन में गलत धारणा बनाकर बैठे रहेंगे। शादी और विवाह में भी आपके लिए दिक्कतें आ सकीत हैं। वृषभ राशि के लिए भी परेशानियां आएंगी, आपकी नौकरी पर कुछ दिक्कतें बढ़ेंगी। इसलिए अलर्ट रहें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शनि के दो बड़े बदलाव जुलाई और अक्टूबर में, किन 3 राशियों पर बड़ा असर

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सूर्य चंद्र का व्यातिपात योग मई के आखिर में, किन 3 राशियों को रहना होगा अलर्ट?
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!