शनि के दो बड़े बदलाव जुलाई और अक्टूबर में, किन 3 राशियों पर बड़ा असर
shani badlav: शनि के दो बड़े बदलाव होने वाले हैं। जो कई राशियों के लिए बदलाव लाएंगे। पहला बदलाव जुलाई में होगा और फिर दूसरा बदलाव अक्टूबर में होगा। इस प्रकार शनि साल 2026 में इस प्रकार आपको प्रभावित करेंगे। आइए जानें इसका किन राशियों पर असर होगा और क्या असर होगा।

शनि के दो बड़े बदलाव होने वाले हैं। जो कई राशियों के लिए बदलाव लाएंगे। पहला बदलाव जुलाई में होगा और फिर दूसरा बदलाव अक्टूबर में होगा। इस प्रकार शनि साल 2026 में इस प्रकार आपको प्रभावित करेंगे। शनि का बड़ा बदलाव तो अगले साल जून में होगा, जब शनि मीन राशि से निकलेंगे। शनि 2027 3 जून तक इस राशि में रहेंगे और फिर मेष राशि में जाएंगे। शनि का छोटा सा परिवर्तन भी राशियों के लिए अहम होता है। इस साल जुलाई में शनि वक्री हो रहे हैं, इसका मतलब है कि शनि विपरीत चाल चलेंगे। शनि के वक्री होने पर लोग अपने करियर के फैसलों को देखेंगे कि क्या उन्होंने सही फैसले लिए थे। लोगों में अनुशासन आएगा। अपनी पुरानी गलतियों को वो सही करेंगे।शनि के वक्री होने से आपकी करियर की रेपो पर भी असर होगा। आर्थिक तौर पर आप अनिश्चित रहेंगे। आपको इस समय लंबे समय के लिए प्लानिंग करनी चाहिए।
शनि के बदलावों से किन राशियों पर खास असर?
मिथुन राशि के लोगों को इस दौरान करियर में बड़ा प्रैशर लगेगा। शनि आपकी प्रोफेशन जिम्मेदारियों को एक्टिव करेंगे, इससे आपकी पब्लिक रेपोपर असर होगा और आपके लंबे समय के गोल्स भी इससे प्रभावित होंगे। इस राशि के लोग अपने करियर से संतुष्ट नहीं होगा। आप पर काम का तनाव रहेगा।
कन्या राशि के लिए भी समय अच्छा नहीं कहा जाएगा। इस राशि पर शनि के व्रकी होने का असर हो रहा है। शनि आपके पार्टनरशिप सेक्टर में आकर आपको दिक्कतें दे सकते हैं। आपके रिलेशनशिप में भी आपको दिक्कतों का सामना करना होगा, दिक्कतें ऐसी होंगी, कि आप चाहकर भी इग्नोक नहीं कर पाएंगे। आपको बैलेंस बनाना होगा। आपका रिलेशनशिप कर्मा बहुत एक्टिव होगा।
धनु राशि के लिए भी शनि बड़ा असर डालेंगे। इस दौरान धनु राशि का मन भारी रहेगा। आप भविष्य को लेकर परेशान रहेंगे। शनि आपके लिए खास बदलाव ला रहा है, वो आके परिवार में, इमोशनली और पुरानी बातों को लेकर हो सकते हैं। आपको परिवार से इमोशनल दूरी हो सकती है। आपके बचपन की यादें आपके जेहन से नहीं निकलेगी। रिलेशनशिप को लेकर टेंशन रहेगी।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन