What happen in nautapa surya and mangal effect surya gochar rohini nakshtra which zodiac get benefit नौतपा में क्या होगा जब सूर्य के गोचर के साथ मंगल का भी होगा असर, किन राशियों को सफलता के योग, पड़ेगी तपाने वाली गर्मी, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

नौतपा में क्या होगा जब सूर्य के गोचर के साथ मंगल का भी होगा असर, किन राशियों को सफलता के योग, पड़ेगी तपाने वाली गर्मी

25 मई को सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में आने से नौतपा लगेंगे, लेकिन नौतपा को और भी गर्म कौन करेगा और इसका राशियों पर क्या असर होगा। पढ़ें राशिफल

Sat, 23 May 2026 09:52 AMAnuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
नौतपा में क्या होगा जब सूर्य के गोचर के साथ मंगल का भी होगा असर, किन राशियों को सफलता के योग, पड़ेगी तपाने वाली गर्मी

नौतपा में ग्रहों का उत्तम संयोग बन रहा है। इन नौदिनों में कई ग्रहों में बदलाव हो रहा है। इसमें सबसे बड़ा बदलाव तो सूर्य का है जो रोहिणी नक्षत्र में जाएंगे, इसके अलावा मंगल का असर भी है जो इस नौतपा को और भी अधिक तपा रहा है। आपको बता दें कि मंगल अभी मेष राशि में हैं। जो अग्नि तत्व की राशि है। मंगल के इस राशि में आने से नौतपा और भी तपेगा। 11 मई को अग्नि तत्व ग्रह मंगल का अग्नि तत्व राशि मेष में प्रवेश हुआ था, जो तापमान और गर्मी को और अधिक बढ़ाने वाला योग है। इसलिए इस बार सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में संचार और नौतपा के समय में अग्नि तत्व ग्रह मंगल का अग्नि तत्व राशि मेष में होना नौतपा के प्रभाव को और अधिक प्रचंड रूप देगा। इसके अलावा 26 मई को बुध उदय पश्चिम दिशा में। 29 मई को बुध मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे और मंगल का भरणी नक्षत्र में प्रवेश होगा। 31 मई को शुक्र पुनर्वासु और केतु मघा में प्रवेश होगा। 1 जून को गुरु कर्क राशि में मध्य रात्रि में प्रवेश करेंगे। 2 जून को बुध आर्दा नक्षत्र में जाएंगे। यहां देखें कि किस राशि को इस दौरान लाभ और सफलता हासिल होगी। यहां पढ़ें उन राशियों के बारे में

किस समय से लगेंगे नौतपा

ज्योतिषचार्य विभोर इंदुसुत के अनुसार 25 मई सोमवार शाम 3:38 बजे पर सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेगे और आठ जून तक रोहिणी नक्षत्र में ही रहेंगे। इस तरह सोमवार से नौतपा शुरू हो जाएगा।

किन राशियों के लिए सफलता के योग

वृषभ राशि के लिए नौतपा का यह समय पॉजिटिव वाइब्स लाएगा। आप चीजों को अच्छे से समझेंगे। विरोधी खत्म होंगे और आपकी एक अलग पहचान बनेगी, प्रोफेशनल लाइफ में सक्सेस पाएंगे। आर्थिक स्थिति भी इस समय आपको स्थिरता दिलाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अधिकमास के बाद शनि और गुरु के दो बड़े बदलाव, कौन सी राशियां फायदे में?

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए लाइफ पार्टनर का सपोर्ट मिलेगा। आपके लिए चीजें सही साबित होंगी और आप प्रोफेशनल लाइफ में अपनी क्रिएटिविटी से अलग पहचान बनाएंगे। आपको टर्निंग प्वाइंट भी इसी समय में मिल सकता है, लेकिन सोच समझकर फैसले लें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लिए नौतपा का यह समय करियर में अच्छे फल देगा, सफलता के योग हैं। आपके काम से आप सफलता हासिल करेंगे। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सूर्य चंद्र का व्यातिपात योग मई के आखिर में, किन 3 राशियों को रहना होगा अलर्ट?

डिस्क्लेमर- इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जून में पीक पर होगा यह योग, करता है बड़ा उलटफेर, कुछ राशियों को बड़ा लाभ
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!