Vatipaat yog 27 may ko bana raha surya and moon yuti Horoscope in hindi isse kin Rahsiyon ko rehna hoga satark सूर्य और चंद्र का व्यातिपात योग मई के आखिर में है बनने वाला, किन 3 राशियों को सतर्क रहने की सलाह, जानें इसके बारे में, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

सूर्य और चंद्र का व्यातिपात योग मई के आखिर में है बनने वाला, किन 3 राशियों को सतर्क रहने की सलाह, जानें इसके बारे में

अधिकमास का व्यातिपात योग बन रहा है। यह क्या होता है और इसके बनने से किन राशियों को लाभ और नुकसान होगा, आज हम आपको ये बताएंगे। व्यातिपात योग क्या होता है, यह हम आपको विस्तार से बता रहे हैं,

Fri, 22 May 2026 09:55 AMAnuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
सूर्य और चंद्र का व्यातिपात योग मई के आखिर में है बनने वाला, किन 3 राशियों को सतर्क रहने की सलाह, जानें इसके बारे में

अधिकमास का व्यातिपात योग बन रहा है। यह क्या होता है और इसके बनने से किन राशियों को लाभ और नुकसान होगा, आज हम आपको ये बताएंगे। व्यातिपात योग क्या होता है, यह हम आपको विस्तार से बता रहे हैं, लेकिन ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जान लें कि यह योग सूर्य और चंद्रमा के आमने सामने 180 डिग्री की स्थिति में आने से बनता है। इस समय ग्रह की एनर्जी बहुत हाई लेवल की होती है और इसका असर सभी पर कुछ ना कुछ होता है। इस साल 27 मई को सुबह 3 बजे से यह योग बन रहा है, यह योग 30 मई तक ही रहेगा। इस दौरान ज्योतिष की क्या है सलाह यहां पढ़ें

क्या है व्यातिपात योग

व्यातिपात योग सूर्य और चंद्र जब एक दूसरे के विपरीत होते हैं, तो इसे व्यातिपात योग कहते हैं। इस दौरान तनाव का माहोल रहता है। यड कॉस्मिक फ्लो है जो तकरीबन बनता रहता है। इस व्यातिपात योग में किसी नए काम को नहीं करना चाहिए, इसके अलावा आपको नया काम शुरू नहीं करना चाहिए। आपके पारंपरिक रीती रिवाज भी लेट हो सकते हैं। आपको अपने अंदर की चीजों को प्राथमिकता देनी है।आप खुद का विश्लेषण करते हैं। आपको यूनिवर्स में आपको एक नहीं कई तरह की एनर्जी मिलती है, लेकिन व्यातिपात में आपको बदलाव मिलता है। आपको लाइफ में अधिक व्यापक और बड़ी चीजें दिखती हैं। आपका अंतर्ज्ञान होता है, इसमें, आप सतह के ऊपर भी चीजों को समझ पाते हैं।

किन राशि को रहना है अलर्ट, आपके लिए क्या है सलाह

वृषभ राशि के लिए यह समय बहुत खास रहता है। इस योग में वृषभ राशि वालों को आर्थिक फैसले और पैसों को लेन-देन से बचना चाहिए। आपके लिए चैलेंज वाला समय है, लेकिन इस समय में नुकसान तभी होगा, अगर आप सोच समझकर फैसला नहीं करेगें। इसलिए धैर्य रखें और सोच-विचार कर चीजों पर फैसला लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अधिकमास के बाद शनि और गुरु के दो बड़े बदलाव, कौन सी राशियां फायदे में?
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नौतपा में ग्रहों के उलटफेर से 4 राशियों के बदलेंगे दिन, कौन से ग्रह बदलेंगे राशि

कन्या राशि के लिए आपको कई चीजों को लेकर सोचना होगा। आपको जो बोलना है वो सोच समझकर, इस दौरान आपकी कही बात का बतंगड़ बन सकता है। आप जल्दबाजी में रिएक्शन ना दें, सीनियर्स से आपकी बहस हो सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्या मलमास में आएगा गंगा दशहरा?, दान पुण्य का हो जाएगा दुगना फल

सिंह राशि के लिए इस दौरान छोटी से गलती आपको कई चीजों से बचा सकती है। आपके लिए आर्थिक फैसले आपको पहले से बेहतर बनाएंगे। ऑफिस में आपकी किसी सीनियर या साथ काम करने वाले से भी विवाद हो सकता है, इसलिए इस समय आपको थोड़ा अलर्ट रहना होगा।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!