Friday Remedy: घर से निकलने से पहले हथेली पर लगाएं ये चीज, कुछ ही हफ्ते में खत्म होंगी ये 2 परेशानियां
शुक्रवार का दिन शुक्र ग्रह से जुड़ा माना जाता है। ऐसे में एक आसान सा उपाय है जिसे इस दिन करने से आपका ये ग्रह मजबूत हो सकता है। आइए इसके बारे में जानते हैं।

Easy Remedy for Friday: वास्तु शास्त्र के हिसाब से हफ्ते के सातों दिन किसी ना किसी ग्रह से जरूर जुड़े होते हैं। अगर दिन के हिसाब से हम छोटे-छोटे उपाय करने लगे तो इसका असर जिंदगी में धीरे-धीरे दिखने लगेगा। शास्त्र के हिसाब से शुक्रवार का दिन काफी महत्वपूर्ण होता है। इस दिन धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। वहीं इस दिन का संबंध शुक्र ग्रह से माना जाता है। शास्त्र में शुक्र को लग्जरी, प्यार और पैसा देने वाला ग्रह कहा जाता है। जिन लोगों की कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत होता है, उनकी जिंदगी में इन चीजों को कमी कभी नहीं होगी। अगर आपकी कुंडली में ये ग्रह उतना मजबूत नहीं हैं तो घबराने की जरूरत नहीं है। अगर शुक्रवार के दिन एक आसान सा उपाय कर लिया जाए तो तमाम लोग इससे होने वाले फायदे का लाभ आसानी से उठा सकते हैं। तो आइए जानते हैं कि ये उपाय क्या है और इससे क्या-क्या लाभ हमें मिल सकते हैं?
शुक्र ग्रह का मजबूत और कमजोर होना
शुक्रवार और शुक्र ग्रह का बेजोड़ संबंध है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्र ग्रह के मजबूत और कमजोर होने से इसका असर सुख-सुविधाओं, रिश्तों और पैसों पर पड़ता है। जब शुक्र मजबूत होता है तो जिंदगी में प्यार और पैसे की कोई कमी नहीं होती है। जिनका ये ग्रह मजबूत होता है वो लोग लग्जरी लाइफ जीते हैं। वहीं इसके कमजोर होते ही रिश्तों में मनमुटाव की स्थिति बनती है और पैसों की तंगी परेशान करती है।
हथेली पर लगा लें ये चीज
अगर आपको अपना शुक्र ग्रह मजबूत करना है तो शुक्रवार के दिन एक आसान सा उपाय कर सकते हैं। ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह के उपाय के तौर पर बताया जाता है कि गुलाब का इत्र से काफी लाभ मिल सकते हैं। अगर घर से निकलने से पहले हथेली पर थोड़ा सा इत्र लगा लिया जाए तो इसे काफी शुभ माना जाता है। हालांकि इत्र को लगाने का भी नियम है। इसे हमेशा शुक्र पर्वत पर ही लगाया जाना चाहिए। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार शुक्र पर्वत अंगूठे के ठीक नीचे उभरा वाला हिस्सा होता है।
इत्र लगाने के फायदे
हथेली पर अगर शुक्रवार के दिन नियमित रूप से इत्र लगाया जाए तो माना जाता है कि शुक्र ग्रह की पॉजिटिव एनर्जी एक्टिव हो जाती है। इसे लगाने से कॉन्फिडेंस लेवल भी बूस्ट होता है और आसपास का माहौल भी पॉजिटिव लगने लगता है। इसके अलावा इत्र औरॉ को भी मजबूत बनाता है। बस इस बात का ध्यान रखें कि शुक्र पर्वत पर हल्का सा इत्र लगाया जाए। ज्यादा मात्रा में इसे लगाने की जरूरत नहीं है। सच्चे मन से हल्का सा इत्र लगाना ही फलदायी साबित हो सकता है। इत्र लगाने के बाद दोनों हाथ के शुक्र पर्वत को आपस में रगड़ लें और ऐसा करने से धीरे-धीरे कुछ ही दिन में फर्क महसूस होने लगेगा।
खत्म होती हैं ये 2 परेशानियां
इत्र लगाने के बाद रिश्ते और पैसों से जुड़ी परेशानियां धीरे-धीरे पूरी तरह से खत्म होने लगती है। ज्योतिष शास्त्र में कहा जाता है कि अगर किसी कपल के रिश्ते में मनमुटाव वाली स्थिति बार-बार बन रही है या फिर पार्टनर के साथ दूरियां आ गई हैं तो हथेली में शुक्रवार के दिन इत्र जरूर लगाना चाहिए। वहीं जो लोग अपनी जिंदगी में प्यार के इंतजार में हैं वो भी इस उपाय को कर सकते हैं। शास्त्र के अनुसार पैसों से जुड़ी स्थिति में भी शुक्र अहम रोल निभाता है। ऐसे में अगर कोई पैसों की तंगी से परेशान है या फिर किसी का वो काम बार-बार अटके जिसका संबंध पैसों से हो तो उन्हें इत्र वाला ये उपाय जरूर कर लेना चाहिए।
डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)




साइन इन