शुक्रवार को गलती से भी ना करें ये 3 काम, पल भर में बन सकते हैं कंगाल
Avoid these misteks on Friday: शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी के लिए होता है। ऐसे में उन्हें प्रसन्न करने के लिए कई उपाय होते हैं। वहीं कुछ ऐसी गलतियां हैं, जिन्हें जाने-अनजाने पर भी करने से मां लक्ष्मी रूठ जाती हैं। ऐसे में जानते हैं कि आखिर शुक्रवार को क्या-क्या करने से बचना चाहिए?

हफ्ते के सात दिन बेहद ही खास हैं लेकिन शुक्रवार का अलग ही महत्व है। हर एक दिन से जुड़ी कोई ना कोई मान्यता जरूर होती है। शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित होता है। इस दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करके उनकी कृपा पाई जा सकती है। धार्मिक मान्यता के आधार पर अगर मां लक्ष्मी ने अपनी कृपा दृष्टि दिखा दी तो धन-धान्य की कमी नहीं होती है। शुक्रवार के कई उपाय हैं, जिनकी मदद से मां लक्ष्मी को प्रसन्न किया जा सकता है। वहीं आज के दिन लोग कुछ ऐसी गलतियां भी कर जाते हैं, जिसका परिणाम बुरा हो सकता है। ऐसे में हर किसी को मालूम होना चाहिए कि आखिर आज के दिन क्या-क्या करने से बचना चाहिए?
शुक्रवार को ना करें ये 3 काम
आज के दिन लोगों को किसी भी व्यक्ति का अपमान नहीं करना चाहिए। महिलाओं और जरूरतमंद लोगों को नीचा ना दिखाएं। इनसे किसी भी तरह की बदतमीजी आपको कंगाली की ओर ले जा सकती है। वहीं शुक्रवार के दिन पैसों के लेनदेन से भी बचना चाहिए। इस दिन पैसा लेना या किसी को देना सही नहीं मानते हैं। मान्यता के हिसाब से ऐसा करने से पैसों की हानि हो सकती है। शुक्रवार का सीधा-सीधा संबंध शुक्र ग्रह से होता है। आज के दिन नॉनवेज खाने से बचना चाहिए।
दान में दें ये चीजें
शुक्रवार के दिन कुछ चीजों का दान करना बेहद ही शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता के हिसाब के शुक्रवार को अगर इन चीजों का दान किया जाए तो शुक्र ग्रह काफी मजबूत होता है। अगर किसी भी व्यक्ति का शुक्र मजबूत है तो उसे कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं होगी। ऐसे लोगों को सारे भौतिक सुख मिलेंगे। वहीं इनकी मैरिड लाइफ काफी स्मूदली चलती है और इन्हें लोगों के बीच खूब सम्मान मिलता है। शुक्रवार के दिन सफेद रंग की चीजें जैसे चावल, दूध, दही, सफेद मिठाई इत्यादि का दान करना शुभ होता है और इसे मां लक्ष्मी बेहद ही प्रसन्न होती हैं।
डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन