Shukrawar Ke Upay: शुक्रवार को सोने से पहले करें ये काम, करियर में मिलेगी ग्रोथ और घर में दिखेगा ये बदलाव
Shukrawar Remedies: शुक्रवार के दिन कुछ उपायों की मदद से आप अपने करियर में आने वाली दिक्कतों को दूर कर सकते हैं। जानिए एक ऐसा उपाय जो आपको हमेशा सोने से पहले करना है। साथ ही जानें कि इस दिन किन चीजों के दान से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

हफ्ते के सारे दिन किसी ना किसी भगवान को समर्पित होते हैं। हर एक दिन का संबंध नवग्रहों में से किसी खास ग्रह से भी होता है। ऐसे में हर दिन के हिसाब से हिंदू धर्म मान्यता में विधि-विधान से पूजा बताई गई है। बात की जाए शुक्रवार की तो इसका संबंध शुक्र ग्रह से होता है। साथ ही इन दिन मां लक्ष्मी को पूजा जाता है। इस दिन से जुड़े कई ऐसे उपाय हैं, जो आपके पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में चार चांद लगा सकते हैं। वहीं करियर से जुड़ी कई दिक्कतों को दूर करने का उपाय भी शुक्रवार को किया जाता है। तो चलिए जानते हैं इससे जुड़ी जानकारी के बारे में....
सोने से पहले करें ये काम
अगर आपके करियर में कोई दिक्कत आ रही हैं या फिर इस वजह से आप काफी तनाव में रहने लगे हैं तो आपको एक काम जरूर करना चाहिए। हर शुक्रवार आप ये उपाय करेंगे तो इससे काफी लाभ मिलेगा। ये उपाय हर शुक्रवार को सोने से पहले करना है। एक बर्तन में लाल चंदन रख दें। कोशिश करें कि ये बर्तन तांबे का हो। दूसरे दिन इस चंदन को आप घर में रखे हुए तुलसी के पौधे के पास रख दें। दरअसल माना जाता है कि तुलसी के पौधे में ही मां लक्ष्मी का वास होता है। इसके बाद तुलसी मां की पूजा करें। इस उपाय को हर शुक्रवार को करेंगे तो आपको धीरे-धीरे करियर में आने वाली हर बाधा दूर होती नजर आएगी। साथ ही साथ आपको करियर में खूब ग्रोथ भी दिखेगा। मां लक्ष्मी प्रसन्न होंगी तो घर में सुख-समृद्धि भी हमेशा बनी रहेगी।
शुक्रवार को कर सकते हैं ये दान
शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए कुछ चीजों का दान कर सकते हैं। मंदिर जाकर जरूरतमंदों को ये चीजें दान में दी जा सकती हैं। इस दिन सफेद रंग की चीजों का दान करना सही माना जाता है। दूध, सफेद चंदन, सफेद मिठाई दान के रूप में दे सकते हैं। वहीं इस दिन सुहागिनें अगर जरूरमंद महिलाओं को सुहान का सामान देती हैं तो उन्हें अखंड सौभाग्यवती का आशीर्वाद मिलता है। साथ ही ऐसा करने से शादीशुदा जिंदगी में आने वाली सारी मुश्किलें दूर हो जाती हैं। अगर किसी शख्स की कुंडली में शुक्र ग्रह से जुड़ा कोई दोष है तो वो शुक्रवार के दिन सफेद नमक का दान कर सकता है। मान्यता के हिसाब से इस उपाय से कई लाभ मिलते हैं।
डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)




साइन इन