शुक्रवार को नहाने के पानी में डालें ये चीज, मजबूत शुक्र जल्द देगा लग्जरी लाइफ
Sukrawar Upay: शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी का होता है। वहीं इस दिन का संबंध शुक्र ग्रह के साथ होता है। अगर कुंडली में शुक्र की स्थिति कमजोर है तो आप कुछ उपाय के जरिए इसे ठीक कर सकते हैं। नीचे पढ़ें विस्तार से…

नहाने से मन खुश और स्वस्थ रहता है। साथ ही शरीर की गंदगी साफ होने के साथ-साथ दिन भर एनर्जेटिक सा महसूस होता है। वहीं अगर कोई आपसे कहे कि नहाने के पानी से आपकी किस्मत भी चमक सकती है तो आप कैसे रिएक्ट करेंगे? जी हां ज्योतिष शास्त्र के हिसाब से अगर आप हर दिन के हिसाब से अपने नहाने के पानी में सही चीज डालेंगे तो कुछ ही दिन में आपकी जिंदगी से सारी मुश्किलें दूर हो जाएंगी। हफ्ते के सारे दिन किसी ना किसी भगवान और ग्रह को रिप्रेजेंट करते हैं। ऐसे में दिन के हिसाब से नहाने के पानी में कुछ चीजों को मिलाने से आपको खूब लाभ होंगे। आज बात करेंगे कि आखिर शुक्रवार के दिन क्या करना चाहिए?
शुक्रवार को नहाने के पानी में मिला लें ये चीज
शुक्रवार के दिन अगर आप नहाने के पानी में कपूर ऑयल के दो बूंद मिला लेंगे तो खूब लाभ मिलेगा। हर हफ्ते लगातार ऐसा करने से आपका शुक्र ग्रह मजबूत हो जाएगा। शुक्र के मजबूत होते ही आप अपनी ड्रीम लाइफ को जीने लगेंगे। बता दें कि जिन लोगों का शुक्र अच्छा होता है, उन्हें हर तरह की सुख-सुविधाएं मिलती हैं। साथ ही समाज में ऐसे लोगों को खूब मान-सम्मान मिलता है।
शुक्रवार के दूसरे उपाय
शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी का है। मां को प्रसन्न करने के लिए आप सुबह-सुबह नहाकर उनकी पूजा-अर्चना कर लें। इसी के साथ आप शुक्रवार के दिन सफेद चीजों का दान करेंगे तो इससे भी शुक्र ग्रह मजबूत होगा। शुक्र के मजबूत होते ही इंसान की जिंदगी में कभी भी धन धान्य की कोई कमी नहीं होती है। साथ ही उसे धीरे-धीरे लग्जरी लाइफ आसानी से मिल जाती है। दरअसल शुक्र के अच्छी स्थिति में होते ही करियर से लेकर पर्सनल लाइफ सब बैलेंस हो जाते हैं और क्षेत्र में सफलता ही मिलती है। ऐसे में आप अपनी ड्रीम लाइफ को आसानी से क्रिएट कर पाएंगे। शुक्रवार के दिन इत्र का प्रयोग करने से भी खूब लाभ मिलता है। साथ ही इस दिन खुद की ग्रूमिंग करने से भी शुक्र ग्रह अच्छा होता है।
डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन