Shani-Shukra: जून में इन 4 राशियों की रहेगी चांदी, शुक्र-शनि मिलकर करेंगे खूब कल्याण
Shukra-Shani Navpancham yog: जून में शुक्र-शनि मिलकर नवपंचम योग का निर्माण करेंगे । इस योग के प्रभाव से कई राशियों को अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। जानें जून में किन राशियों का शनि-शुक्र करेंगे कल्याण-

Shukra-Shani Navpancham yog June 2026: ज्योतिष शास्त्र में शनि और शुक्र दोनों ही महत्वपूर्ण ग्रह माने जाते हैं। शनि क्रूर ग्रह और शुक्र शुभता का प्रतीक माने गए हैं। जून में शुक्र और शनि नवपंचम योग बनाएंगे। ज्योतिष के अनुसार, जब दो ग्रह एक-दूसरे से नवम और पंचम भाव में स्थित होते हैं और फिर गोचर के समय 120 डिग्री की दूरी पर आ जाते हैं, तब नवपंचम योग बनता है। द्रिक पंचांग के अनुसार, शनि और शुक्र 25 जून 2026 से नवपंचम योग बनाएंगे, जिसका प्रभाव कई राशियों पर सकारात्मक पड़ेगा, जबकि कुछ राशियों के लिए यह समय चुनौतीपूर्ण भी हो सकता है।
जानें नवपंचम योग से किन राशियों को मिलेगा विशेष रूप से लाभ-
1. मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए शनि-शुक्र का नवपंचम योग जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा। सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा और आत्मविश्वास में वृद्धि महसूस करेंगे। कार्यस्थल पर आपकी परफॉर्मेंस में सुधार होगा और सीनियर्स आपसे प्रभावित हो सकते हैं। बेकार के खर्चों में कमी आएगी और धन की बचत करने में सफल रहेंगे। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। विद्यार्थियों के लिए यह समय सफलताओं से भरा हो सकता है। आर्थिक रूप से स्थिति बेहतर होगी। नए व प्रभावशाली से मुलाकात के संकेत हैं।
2. मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों के लिए शुक्र-शनि का नवपंचम योग लाभकारी साबित होगा। अगर आप नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं, तो यह समय आपके लिए उत्तम रहने वाला है। नए अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। शुभ समाचार मिलने की संभावना है। आय के नए स्रोत बनेंगे और आर्थिक स्थिरता प्राप्त हो सकती है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले जातकों को सफलता मिल सकती है। व्यापारियों को व्यापार में विस्तार के मौके मिल सकते हैं।
3. सिंह राशि- सिंह राशि वालों के लिए यह योग सुखद खबर लेकर आ सकता है। इस समय आप सही फैले लेने में सफल रहेंगे। नौकरी करने वालों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। साामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। व्यापार में उन्नति के संकेत हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और अटके हुए धन की वापसी हो सकती है। विवाहित जातक जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे।
4. तुला राशि- तुला राशि वालों के लिए यह योग अच्छी खबर लेकर आ सकता है। इस समय आपका व्यक्तित्व प्रभावशाली रहेगा। आपकी वाणी मधुर रहेगी। आर्थिक पक्ष में नयापन आएगा। निवेश के अच्छे अवसरों की प्राप्ति होगी। कार्यस्थल पर आपको अपना रचनात्मक पक्ष दिखाने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ता और मजबूत होगा और भविष्य को लेकर चर्चा भी कर सकते हैं।




साइन इन