Budh Uday 2026 se kin rashiyo ko labh milega mercury rise these 4 zodiac signs gets benefits Budh Uday 2026: 23 मई से इन 4 राशियों का बदलेगा समय, बुध उदय से पास आएगा खूब पैसा, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Budh Uday 2026: 23 मई से इन 4 राशियों का बदलेगा समय, बुध उदय से पास आएगा खूब पैसा

Budh Uday 2026 Lucky Zodiac Signs: बुध अब अस्त से उदय होने जा रहे हैं। बुध उदय होने से 23 मई से कई राशियों का अच्छा समय शुरू हो सकता है। जानें बुध उदय होकर किन राशियों को दिलाएंगे बंपर लाभ।

Wed, 20 May 2026 03:29 PMSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
Budh Uday 2026: 23 मई से इन 4 राशियों का बदलेगा समय, बुध उदय से पास आएगा खूब पैसा

Budh Uday 2026 Horoscope: ग्रहों के राजकुमार बुध इस समय अस्त अवस्था में हैं और 23 मई 2026 को उदित होने जा रहे हैं। बुध 30 जून 2026 तक उदित अवस्था में रहेंगे। बुद्धि, तर्क व व्यापार के कारक बुध की चाल में होने वाले बदलाव का प्रभाव कई राशियों पर अच्छा रहेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब कोई ग्रह अस्त से उदित होता है, तो उसका शुभ प्रभाव बढ़ जाता है। ज्योतिष गणना के अनुसार, बुध के उदय होने से व्यापार और धन लाभ और बातचीत की क्षमता में सुधार होने लगता है। बुध के उदित होने से कुछ राशियों की आर्थिक स्थिति में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा।

जानें बुध उदय से किन राशियों का समय बदलने जा रहा है-

1. वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों के लिए बुध का उदय वित्तीय रूप से शानदार साबित होगा। इस समय आपका अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। निवेश का अच्छा रिटर्न मिलने की प्रबल संभावना है। यह समय निवेश के लिए अति उत्तम रहने वाला है। जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा, जिसे आप अच्छे कार्यों में लगाएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:9 अक्टूबर तक इन 3 राशियों पर रहेगी शनि की तिरछी नजर, मिलेंगे अशुभ फल

2. मिथुन राशि- बुध मिथुन राशि के स्वामी हैं। ऐसे में बुध का उदय आपके लिए अत्यंत शुभ रहने वाला है। इस समय आपके कार्यों की बाधाएं दूर होंगी। पार्टनर का साथ मिलेगा। व्यापार में उन्नति के अवसर सामने आएंगे और कोई बड़ी डील या सौदा हाथ लग सकता है। आत्मविश्वास व ऊर्जा में वृद्धि होगी।

3. कन्या राशि- कन्या राशि के स्वामी भी बुध हैं। बुध का उदय आपके लिए आर्थिक रूप से लाभकारी रहने वाला है। इस समय आपकी धन की स्थिति में सुधार होगा। आय के नए सोर्स बनेंगे और पुराने साधनों से भी रुपए-पैसे का आगमन होगा। कार्यक्षेत्र में प्रमोशन या पदोन्नति मिल सकती है। विद्यार्थियों के लिए भी यह समय अच्छा रहने वाला है। परिवार में खुशियां आएंगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:31 मई से इन 3 राशियों पर राहु बरसाएंगे खूब कृपा, बढ़ेगी धन-दौलत

4. तुला राशि- तुला राशि वालों के लिए बुध का उदय किसी वरदान से कम नहीं रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यक्तित्व और वाणी प्रभावशाली रहेगी। नए लोगों से मुलाकात होगी। विदेश यात्रा के योग हैं।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सुंदरकाण्ड का पाठ कब करना चाहिए और कब नहीं? जान लें नियम भी
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!