होली से पहले शुरू होंगे इन राशियों के अच्छे दिन, शुक्र करेंगे मीन राशि में गोचर
Shukra Rashifal Venus Transit in Pisces : शुक्र का गोचर होने से कुछ राशियों की किस्मत निखर सकती है तो कुछ राशियों का मुश्किल वक्त शुरू भी हो सकता है। शुक्र प्रेम, धन और सुंदरता के कारक माने जाते हैं।

Shukra Rashifal Venus Transit in Pisces: बस कुछ ही दिनों में होली का त्योहार मनाया जाएगा। रंगों वाली होली से पहले शुक्र अपनी चाल में बदलाव करने जा रहे हैं। शुक्र प्रेम, धन और सुंदरता के कारक माने जाते हैं। शुक्र इस समय शनि की कुंभ राशि में बैठे हुए हैं। शुक्र का गोचर होने से कुछ राशियों की किस्मत निखर सकती है तो कुछ राशियों का मुश्किल वक्त शुरू भी हो सकता है। द्रिक पंचांग के अनुसार, 1 मार्च के दिन शाम के समय शुक्र का गोचर गुरु की मीन राशि में होगा। इस राशि में पहले से भी कर्मफलदाता शनि देव विराजमान हैं। मीन राशि शुक्र ग्रह की उच्च राशि मानी जाती है। ऐसे में शुक्र का गोचर गुरु की मीन राशि में होना कुछ राशियों के लिए शुभ माना जा रहा है। आइए जानते हैं उन लकी राशियों के बारे में-
कब करेंगे शुक्र मीन राशि में गोचर?
द्रिक पंचांग के अनुसार, धन के दाता शुक्र रविवार को 1 मार्च, 2026 के दिन शाम में 08:31 बजे मीन राशि में एंटर करेंगे। इस राशि में शुक्र 26 मार्च तक रहने वाले हैं।
कर्क राशि के लिए शुक्र का मीन गोचर कैसा रहेगा?
कर्क राशि के लिए शुक्र का गोचर गुरु की मीन राशि में होना आपके लिए लाभदायक साबित हो सकता है। धन का आगमन होगा। आपको हर काम में सफलता मिलेगी। किसी भी नए कार्य की शुरुआत करना शुभ रहेगा। शुक्र ग्रह अपनी कृपा दृष्टि बरसाएंगे। ऐसे में आप हष्ट-पुष्ट रहेंगे और तनाव के कम ही शिकार होंगे। लाइफ में रोमांस बना रहेगा।
मेष राशि के लिए शुक्र का मीन गोचर कैसा रहेगा?
शुक्र का गोचर गुरु की मीन राशि में होना मेष राशि के जातकों के लिए फायदेमंद रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोगों को प्रॉफिट होगा। इस दौरान सेहत भी अच्छी रहेगी। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। साथ ही घर-परिवार के सदस्यों का भरपूर साथ मिलेगा।
मिथुन राशि के लिए शुक्र का मीन गोचर कैसा रहेगा?
मिथुन राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर गुरु की मीन राशि में होना शुभ साबित हो सकता है। इस दौरान आप कॉन्फिडेंस से भरपूर रहेंगे। यात्रा पर जाने की भी संभावना नजर आ रही है। हर काम को पूरी मेहनत के साथ पूरा करेंगे। करियर लाइफ में थोड़ी बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, जो ज्यादा दिन तक नहीं रहेंगी। आर्थिक स्थिति स्ट्रांग और स्टेबल बनी रहेगी।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन