Transit Mercury Rashifal Budh Gochar 2026 Horoscope Budh Vakri Mercury retrograde from 26 February lucky zodiacs 26 फरवरी से बुध चलेंगे वक्री चाल, इन 3 राशियों को जॉब, बिजनेस में होगा लाभ, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

26 फरवरी से बुध चलेंगे वक्री चाल, इन 3 राशियों को जॉब, बिजनेस में होगा लाभ

Transit Mercury Rashifal Budh Gochar 2026 : गुरुवार के दिन से ग्रहों के राजकुमार बुध अपनी चाल में बदलाव करने वाले हैं। गुरुवार का बुध वक्री चाल में गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद ही फायदेमंद साबित हो सकता है।

Tue, 24 Feb 2026 05:09 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
26 फरवरी से बुध चलेंगे वक्री चाल, इन 3 राशियों को जॉब, बिजनेस में होगा लाभ

Transit Mercury Rashifal Budh Gochar 2026: बुध ग्रह ग्रहों के राजकुमार माने जाते हैं। बुध वाणी, बिजनेस, संवाद और बुद्धि के कारक माने जाते हैं। बुध वक्त-वक्त पर अपनी चाल में बदलाव करते रहते हैं। गुरुवार के दिन से ग्रहों के राजकुमार बुध अपनी चाल में बदलाव करने वाले हैं। अन्य ग्रहों की तरह बुध की चाल भी विशेष महत्व रखती है। फिलहाल बुध शनि की कुंभ राशि में विराजमान हैं, जो कुछ ही समय में उलटी चाल में गोचर करना शुरू करने वाले हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, सुबह 07 बजकर 47 मिनट पर ग्रहों के राजकुमार बुध वक्री चाल में गोचर करेंगे, जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। गुरुवार का यह बुध गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद ही फायदेमंद साबित हो सकता है। इसलिए आइए जानते हैं ग्रहों के राजकुमार बुध के शुभ प्रभाव से कौन सी राशियां लकी रहने वाली हैं-

26 फरवरी से बुध चलेंगे वक्री चाल, इन 3 राशियों को जॉब, बिजनेस में होगा लाभ

तुला राशि वालों के लिए बुध का वक्री गोचर कैसा रहेगा?

गुरुवार के दिन का बुध का वक्री गोचर तुला राशि वालों के लिए लाभकारी माना जा रहा है। कार्यक्षेत्र में आपको अपने दोस्तों और बॉस का भरपूर सहयोग मिलेगा। आर्थिक कष्ट से मुक्ति मिल सकती है और आप निवेश के नए विकल्पों के बारे में सोच सकते हैं। विदेश यात्रा करने के भी योग बन रहे हैं।

कर्क राशि वालों के लिए बुध का वक्री गोचर कैसा रहेगा?

कर्क राशि के लोगों के लिए गुरुवार के दिन का बुध का वक्री गोचर लाभदायक साबित हो सकता है। जॉब कर रहे लोग प्रशंसा के पात्र बनेंगे। व्यापारियों के लिए कमाई के नए स्रोत खुलेंगे। छोटी-मोटी दिक्कतें आ सकती हैं, जो आपके पार्टनर के सपोर्ट से आसानी से सॉल्व की जा सकती हैं। जितना आप निडर रहेंगे, उतनी ही सफलता आपके कदम चूमेगी।

मकर राशि वालों के लिए बुध का वक्री गोचर कैसा रहेगा?

मकर राशि वालों के लिए गुरुवार के दिन का बुध का वक्री गोचर शुभ माना जा रहा है। बुध के शुभ प्रभाव से आपकी सभी रुके हुए कार्य चल पड़ेंगे। यह समय किसी भी नए काम की शुरुआत के लिए बेहद ही शुभ माना जा रहा है। सुख-संपदा का लाभ मिलेगा। वहीं, अपनी सेहत का ध्यान जरूर रखें।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:25 फरवरी को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें राशिफल
ये भी पढ़ें:आज से 2 अप्रैल तक कुंभ राशि में मंगल गोचर, 2 राजयोग बनने से बरसेगा धन
ये भी पढ़ें:होली पर भारत में चंद्र ग्रहण या नहीं, जानें कब है होली
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!