Moon Rashifal Mars Transit in kumbh rashi will bring prosperity to these 3 zodiacs Mahalakshmi Yoga will bring money चंद्र, मंगल की चाल से इन 3 राशियों की होगी चांदी ही चांदी, महालक्ष्मी योग से होगी पैसों की बरसात, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

चंद्र, मंगल की चाल से इन 3 राशियों की होगी चांदी ही चांदी, महालक्ष्मी योग से होगी पैसों की बरसात

Moon Rashifal Mars Transit 2026: कुंभ राशि में चंद्रमा और मंगल की युति बनने से महालक्ष्मी योग का निर्माण होगा। महालक्ष्मी योग बनने से जीवन में आर्थिक उन्नति, करियर में प्रमोशन या न्यू जॉब और सुखी जीवन का आनंद मिलता है।

Wed, 25 Feb 2026 01:23 AMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
चंद्र, मंगल की चाल से इन 3 राशियों की होगी चांदी ही चांदी, महालक्ष्मी योग से होगी पैसों की बरसात

Moon Rashifal Mars Transit 2026: ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा मन के कारक व मंगल ग्रहों के सेनापति माने जाते हैं, जो अपने समय अनुसार, एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते रहते हैं। इस समय मंगल ग्रह शनि की कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं। जल्द ही इस राशि में चंद्रमा भी विराजमान होने वाले हैं। ज्योतिष विद्या के अनुसार, चंद्रमा और मंगल की युति का निर्माण बेहद शुभ माना जाता है। वहीं, कुंभ राशि में चंद्रमा और मंगल की युति बनने से महालक्ष्मी योग का निर्माण होगा। महालक्ष्मी योग बनने से जीवन में आर्थिक उन्नति, करियर में प्रमोशन या न्यू जॉब और सुखी जीवन का आनंद मिलता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, 16 मार्च 2026 के दिन चंद्रमा का प्रवेश कुंभ राशि में होगा। इस राशि में चंद्रमा 18 मार्च की शाम तक रहेंगे। ऐसे में कुंभ राशि में महालक्ष्मी योग बनने से कुछ राशियों को लाभ मिल सकता है तो कुछ के लिए थोड़ा दिक्कत भरा भी साबित हो सकता है। इसलिए आइए जानते हैं कुंभ राशि में बना महालक्ष्मी योग किन राशि के जातकों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है-

चंद्र, मंगल की चाल से इन 3 राशियों की होगी चांदी ही चांदी, होगी पैसों की बरसात

मिथुन राशि के लिए महालक्ष्मी योग कैसा साबित होगा?

कुंभ राशि में बना महालक्ष्मी योग मिथुन राशि वालों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। आप हर टास्क को पूरे कॉन्फिडेंस के साथ कंप्लीट करेंगे। व्यापारियों के काम की प्रशंसा होगी साथ ही प्रॉफिटेबल डील भी मिल सकती है। हेल्दी रहेंगे पर हाइड्रेटेड रहना न भूलें। आपकी पद-प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी।

वृषभ राशि के लिए महालक्ष्मी योग कैसा साबित होगा?

वृषभ राशि के जातकों कुंभ राशि में बना महालक्ष्मी योग आपके लिए शुभ साबित हो सकता है। कानूनी मामले सॉल्व हो जाएंगे। स्टूडेंट्स का फोकस पढ़ाई पर रहेगा और दिन शुभ माना जा रहा है। लव लाइफ भी अच्छे रहने वाली है। हेल्थ पर ध्यान दें।

मकर राशि के लिए महालक्ष्मी योग कैसा साबित होगा?

मकर राशि के लोगों के लिए कुंभ राशि में बना महालक्ष्मी योग लाभदायक साबित हो सकता है। इस दौरान आप पॉजिटिव एनर्जी से भरपूर रहने वाले हैं। प्रोफेशनल लाइफ में प्रमोशन के नए अवसर मिल सकते हैं। जीवन में चल रहा स्ट्रेस कम होगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। विद्यार्थियों को कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शनि, शुक्र, सूर्य गोचर से इन राशियों के बदलेंगे दिन, 14 मार्च से करेंगी राज
ये भी पढ़ें:होली पर भारत में चंद्र ग्रहण या नहीं, जानें कब है होली
ये भी पढ़ें:26 फरवरी से बुध चलेंगे वक्री चाल, इन 3 राशियों को जॉब, बिजनेस में होगा लाभ
ये भी पढ़ें:25 फरवरी को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें राशिफल
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!