Saturn Transit Venus Horoscope Sun Rashifal Shani Shukra Surya Gochar 2026 will change the days of these zodiacs शनि, शुक्र, सूर्य गोचर से इन राशियों के बदलेंगे दिन, 14 मार्च से करेंगी राज ही राज, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

शनि, शुक्र, सूर्य गोचर से इन राशियों के बदलेंगे दिन, 14 मार्च से करेंगी राज ही राज

Saturn Transit Venus Horoscope Sun Rashifal : जल्द ही गुरु की राशि में 3 ग्रहों का गोचर और युति बनने जा रही है। मीन राशि में शनि, सूर्य और धन के दाता शुक्र का गोचर कुछ राशियों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। 

Tue, 24 Feb 2026 08:36 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
शनि, शुक्र, सूर्य गोचर से इन राशियों के बदलेंगे दिन, 14 मार्च से करेंगी राज ही राज

Saturn Transit Venus Horoscope Sun: ज्योतिष शास्त्र में कई ग्रह मिलकर युति व शुभ योग का निर्माण करते हैं। मीन राशि गुरु की राशि है, जिसमें इस समय शनि विराजमान हैं। जल्द ही इस राशि में 3 ग्रहों का गोचर और युति बनने जा रही है। मीन राशि में शनि के साथ सूर्य और शुक्र की युति बनेगी। द्रिक पंचांग के अनुसार, 14 मार्च 2026 में सूर्य का मीन गोचर होगा। इससे पहले 1 मार्च 2026 को शुक्र मीन राशि में एंटर करने वाले हैं। शुक्र और सूर्य के मीन राशि में प्रवेश करते ही त्रिग्रही योग और शुक्रादित्य योग का निर्माण होगा। जब तक मीन राशि में शुक्र और सूर्य विराजमान रहेंगे, तब तक यह युति व शुभ योग भी रहेंगे। ऐसे में मीन राशि में शनि, सूर्य और धन के दाता शुक्र का गोचर कुछ राशियों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है-

शनि, शुक्र, सूर्य गोचर से इन राशियों के बदलेंगे दिन, 14 मार्च से करेंगी राज ही राज

धनु राशि वालों के लिए मीन राशि में 3 ग्रहों का गोचर कैसा रहेगा?

मीन राशि में शनि, सूर्य और धन के दाता शुक्र का गोचर धनु राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ माना जा रहा है। समाज में आपका मान-सम्मान खूब बढ़ेगा। व्यापार की स्थिति मजबूत रहेगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। घर की सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ चल रहे मतभेद दूर होने लगेंगे। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है।

सिंह राशि वालों के लिए मीन राशि में 3 ग्रहों का गोचर कैसा रहेगा?

सिंह राशि के लोगों के लिए मीन राशि में शनि, सूर्य और धन के दाता शुक्र का गोचर फायदेमंद माना जा रहा है। आपकी सेहत दुरुस्त रहने वाली है। व्यापार से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को इंटरव्यू का कॉल आ सकता है। धन लाभ के नए स्रोत बनेंगे। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात भी हो सकती है।

कुंभ राशि वालों के लिए मीन राशि में 3 ग्रहों का गोचर कैसा रहेगा?

मीन राशि में शनि, सूर्य और धन के दाता शुक्र का गोचर कुंभ राशि के जातकों के लिए बेहद ही लाभदायक माना जा रहा है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहने वाली है और धन लाभ के भी योग नजर आ रहे हैं। इस योग के बनने से धनु राशि के लोगों का भाग्योदय होगा। आपको सफलता हासिल करने में ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। वहीं, किसी नए कार्य को शुरू करने के लिए भी यह समय शुभ माना जा रहा है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:26 फरवरी से बुध चलेंगे वक्री चाल, इन 3 राशियों को जॉब, बिजनेस में होगा लाभ
ये भी पढ़ें:होली पर भारत में चंद्र ग्रहण या नहीं, जानें कब है होली
ये भी पढ़ें:25 फरवरी को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें राशिफल
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!