Shukra Rashifal Venus Transit 2026 Mangal ke nakshatra me shukra ka gochar in rashiyo ke liye lucky कल से इन राशियों पर होगी धन वर्षा, 19 मई तक शुक्र गोचर मंगल के नक्षत्र में, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

कल से इन राशियों पर होगी धन वर्षा, 19 मई तक शुक्र गोचर मंगल के नक्षत्र में

Shukra Rashifal Venus Transit 2026 : शुक्र इस समय स्वयं की राशि में बैठे हुए हैं। शुक्रवार को शुक्र अपना नक्षत्र बदलने वाले हैं। मंगल के नक्षत्र में शुक्र का गोचर करना कुछ राशियों को लाभकारी रिजल्ट दे सकता है।

Thu, 7 May 2026 05:12 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
कल से इन राशियों पर होगी धन वर्षा, 19 मई तक शुक्र गोचर मंगल के नक्षत्र में

Shukra Rashifal Venus Transit 2026, शुक्र गोचर : शुक्र ग्रह प्रेम, सुंदरता और समृद्धि के कारक माने जाते हैं। शुक्र का गोचर होने से मेष से लेकर मीन राशि पर प्रभाव देखने को मिलता है। इस समय वृषभ राशि में शुक्र गोचर कर रहे हैं। शुक्र इस समय स्वयं की राशि में बैठे हुए हैं और रोहिणी नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं। कल के दिन शुक्रवार को शुक्र अपना नक्षत्र बदलने वाले हैं। हिन्दू पंचांग के अनुसार, 8 मई 2026 के दिन रात में 09 बजकर 51 मिनट पर शुक्र मृगशिरा नक्षत्र में एंटर करने जा रहे हैं। 19 मई तक शुक्र मंगल के नक्षत्र में ही रहेंगे। मृगशिरा नक्षत्र के स्वामी ग्रह मंगल माने जाते हैं। ऐसे में मंगल के नक्षत्र में शुक्र का गोचर करना कुछ राशियों को लाभकारी रिजल्ट दे सकता है। आइए जानते हैं उन लकी राशियों के बारे में-

कल से इन राशियों पर होगी धन वर्षा, 19 मई तक शुक्र गोचर मंगल के नक्षत्र में

मेष राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा शुक्र का ये नक्षत्र परिवर्तन?

मंगल आपकी राशि के स्वामी हैं। इसलिए शुक्र का उनके नक्षत्र में आना आपके लिए व्यक्तिगत आकर्षण और आत्मविश्वास में वृद्धि करेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत को पहचान मिलेगी और अटके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। अगर आप सिंगल हैं, तो किसी खास व्यक्ति से मुलाकात संभव है।

वृषभ राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा शुक्र का ये नक्षत्र परिवर्तन?

शुक्र आपकी राशि के स्वामी हैं। मंगल के नक्षत्र में गोचर होने से आपके भीतर रिस्क लेने की क्षमता बढ़ेगी, जो व्यापार में लाभ दिला सकती है। सुख-सुविधाओं और विलासिता की वस्तुओं पर खर्च करेंगे, लेकिन कमाई के नए स्रोत भी खुलेंगे। जमीन-जायदाद या कंस्ट्रक्शन से जुड़े लोगों को बड़ा मुनाफा हो सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:8 मई को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें राशिफल
ये भी पढ़ें:17 मई से इन राशियों का जीवन किसी वरदान से कम नहीं, शनि की चाल खूब देगी लाभ

तुला राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा शुक्र का ये नक्षत्र परिवर्तन?

आपके लिए यह गोचर आकस्मिक धन लाभ के योग बना रहा है। आपकी वाणी में प्रभाव आएगा, जिससे आप बिगड़े काम बना लेंगे। निवेश से अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना है। परिवार में कोई मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है।

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा शुक्र का ये नक्षत्र परिवर्तन?

मंगल की राशि होने के कारण, शुक्र का यह प्रभाव आपकी प्रोफेशनल लाइफ में सकारात्मक बदलाव लाएगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे और कंपीटीटर पर भारी पड़ेंगे।

कुंभ राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा शुक्र का ये नक्षत्र परिवर्तन?

यह समय आपके लिए रचनात्मक सफलता का है। अगर आप कला, मीडिया या मार्केटिंग से जुड़े हैं, तो यह समय गोल्डन पीरियड साबित हो सकता है। सामाजिक दायरे में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और नए प्रभावशाली मित्र बनेंगे।

अगर आपकी कुंडली में शुक्र या मंगल की स्थिति कमजोर है, तो शुभ फलों को बढ़ाने के लिए आप ये उपाय कर सकते हैं-

  • शुक्रवार को सफेद वस्तुओं का दान करें।
  • हनुमान चालीसा का पाठ करें ताकि मंगल की उग्रता संतुलित रहे और शुक्र की सौम्यता बनी रहे।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वृषभ राशि में सूर्य गोचर, 15 मई से 4 राशियों के लिए अच्छे योग, हर किसी का उपाय
ये भी पढ़ें:मंगल गोचर करेंगे राशि मेष में, 11 मई से इन राशियों की लाइफ रहेगी एनर्जेटिक
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!