Shani Rashifal Saturn Transit in Mercury Constellation effects on zodiacs from 17 May 2026 17 मई से इन राशियों का जीवन किसी वरदान से कम नहीं, शनि की चाल खूब देगी लाभ, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

17 मई से इन राशियों का जीवन किसी वरदान से कम नहीं, शनि की चाल खूब देगी लाभ

Shani Rashifal Saturn Transit 2026 : कर्मफलदाता शनि के नक्षत्र बदलने से कुछ राशियों को विशेष रूप से फायदा मिलने वाला है। इसलिए आइये जानते हैं किन राशियों को मिलेगा शनि के बुध के रेवती नक्षत्र में होने से लाभ।

Mon, 4 May 2026 08:51 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
17 मई से इन राशियों का जीवन किसी वरदान से कम नहीं, शनि की चाल खूब देगी लाभ

Shani Rashifal Saturn Transit, शनि गोचर : शनि कर्मफलदाता हैं, जो एक नक्षत्र से दूसरे नक्षत्र में वक्त-वक्त पर परिवर्तन करते रहते हैं। शनि की चाल बदलने से कुछ राशियों को अशुभ तो कुछ को शुभ प्रभाव मिल सकते हैं। गुरु की मीन राशि में विराजमान शनि इस समय उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं। जल्द ही शनि का गोचर बुध के नक्षत्र में होने जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार, रेवती नक्षत्र में शनि का गोचर 17 मई के दिन शाम में 03 बजकर 49 मिनट पर होगा। इस नक्षत्र में शनि देव 9 अक्टूबर की शाम तक विराजने वाले हैं। ऐसे में शनि के नक्षत्र बदलने से कुछ राशियों को विशेष रूप से फायदा मिलने वाला है। इसलिए आइये जानते हैं किन राशियों को मिलेगा शनि के बुध के रेवती नक्षत्र में होने से लाभ-

17 मई से इन राशियों का जीवन किसी वरदान से कम नहीं, शनि की चाल खूब देगी लाभ

कन्या राशि के लिए कैसा रहेगा शनि का नक्षत्र गोचर?

कन्या राशि के जातकों के लिए शनि का यह गोचर जीत दिलाने वाला साबित हो सकता है।

  • कोर्ट-कचहरी में अगर कोई मामला चल रहा है, तो डिसीजन आपके पक्ष में आ सकता है।
  • स्टूडेंट्स के लिए यह समय बहुत अच्छा है।
  • प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है।
  • पुरानी बीमारियों से छुटकारा मिल सकता है और आप एनर्जेटिक महसूस करेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:3 से 9 मई तक इन राशियों की चांदी ही चांदी, शुक्र, सूर्य, बुध की चाल देगी लाभ
ये भी पढ़ें:शुक्र की चाल करेगी कमाल, मंगल के नक्षत्र में गोचर से इन राशियों को होगा बंपर लाभ

वृषभ राशि के लिए कैसा रहेगा शनि का नक्षत्र गोचर?

वृषभ राशि वालों के लिए यह समय संपत्ति और सुख में वृद्धि करने वाला हो सकता है।

  • भूमि, भवन या वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं।
  • घर में मांगलिक कार्य हो सकते हैं।
  • परिवार के साथ संबंधों में मधुरता आएगी।
  • शेयर बाजार या दीर्घकालिक निवेश से लाभ मिलने की उम्मीद है।

मिथुन राशि के लिए कैसा रहेगा शनि का नक्षत्र गोचर?

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह समय भाग्योदय करने वाला साबित हो सकता है।

  • आप जो भी प्रोजेक्ट हाथ में लेंगे, उसमें सफलता मिलने की उच्च संभावना है।
  • अगर आप विदेश जाने या वहां पढ़ाई/नौकरी करने की योजना बना रहे हैं, तो यह समय अनुकूल है।
  • पिछले कुछ समय से चल रहा मानसिक तनाव कम होगा।

शनि गोचर का उपाय

आप अपनी राशि के अनुसार शुभ फल बढ़ाना चाहते हैं, तो कुछ उपाय कर सकते हैं।

शनिवार को एक कटोरी तेल में अपना चेहरा देखकर उसे दान करें।

चूंकि नक्षत्र स्वामी बुध हैं, इसलिए पक्षियों को दाना डालें या गाय को हरा चारा खिलाएं।

ॐ शं शनैश्चराय नमः का नियमित जाप करें।

ध्यान रखें: शनि ग्रह का प्रभाव आपकी कुंडली में शनि की स्थिति और चल रही महादशा पर भी निर्भर करता है। सटिक जानकारी के लिए किसी अनुभवी ज्योतिषी से परामर्श लेना उचित रहता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:5 मई को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें राशिफल
ये भी पढ़ें:जल्द लगेगा सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण, धरती पर इतने देर तक रहेगा अंधेरा
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!