Vrishabh rashi mein surya gochar 15 may 2026 which zodiac benefit know surya upaay वृषभ राशि में सूर्य गोचर, 15 मई से 4 राशियों के लिए अच्छे योग, हर किसी का उपाय भी पढ़ें, कैसे होते हैं वृषभ राशि वाले, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

वृषभ राशि में सूर्य गोचर, 15 मई से 4 राशियों के लिए अच्छे योग, हर किसी का उपाय भी पढ़ें, कैसे होते हैं वृषभ राशि वाले

सूर्य का गोचर अधिकमास से पहले वृषभ राशि में होने वाला है। वृषभ राशि का स्वामी शुक्र है। यहां हम आपको ये भी बताएंगे कि इस राशि में पैदा होने वाले लोग कैसे होते हैं। पहले बात करते हैं गोचर की।

Thu, 7 May 2026 01:36 PMAnuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
वृषभ राशि में सूर्य गोचर, 15 मई से 4 राशियों के लिए अच्छे योग, हर किसी का उपाय भी पढ़ें, कैसे होते हैं वृषभ राशि वाले

सूर्य का गोचर अधिकमास से पहले वृषभ राशि में होने वाला है। वृषभ राशि का स्वामी शुक्र है। यहां हम आपको ये भी बताएंगे कि इस राशि में पैदा होने वाले लोग कैसे होते हैं। पहले बात करते हैं गोचर की। सूर्य शुक्र की राशि में 15 मई को जाएंगे। 15 मई के बाद दो दिन बात अधिकमास लग जाएगा। तब से शुक्र की राशि में सूर्य का परिवर्तन होगा। आपको बता दें कि अभी सूर्य मेष राशि में हैं। जिस जातक की जन्मकुण्डली में सूर्य उच्च राशि मे मेष राशि का हो, वह गौरवर्ण, भाग्यवान, धैर्यवान,धनी, सम्पन्न, यशस्वी, सुखी, विद्वान्, दण्डाधिकारी,सेनापति, शूरवीर तथा बलवान होता है। आपको बता दें कि सूर्य गोचर आर्थिक तौर पर आपके लिए अच्छा फल लेकर आ रहा है। इस दौरान आपको क्या दान करना चाहिए और राशियों पर होगा क्या असर, यहां पढ़ें

मेष राशि पर क्या असर

मेश राशि के लिए दूसरे घर में सूर्य का गोचर हो रहा है, ऐसे में आपका परिवार के साथ अच्छा समय जाएगा। आपको अपने पैसों को अच्छे से निवेश में लगाना चाहिए, आपको लंबे समय के लिए प्लानिंग करनी होगी। अगर आप सूर्यदेव की कृपा पाना चाहते हैं तो रविवार को व्रत रखें।

वृषभ राशि पर क्या असर

सूर्यदेव आपके पहले भाव में गए हैं। आप हर एरिया में इस वक्त शाइन करेंगे। आपके लिए पॉजिटिव समय रहेगा। आपको रविवार के दिन लाल चंद्न और लौटे का जान करना चाहिए।

मकर राशि पर क्या असर

मकर राशि वालों के लिए पांचवे घर में सूर्य का गोचर हो रहा है। आपके लिए पैसा अलग-अलग जगह लगाना अच्छा रहेगा। आपकी रोमांटिक लाइफ भी शानदार रहेगी। आपका लवर आपको हर तरह से खुश रखेगा। आपको किसी गरीब को गेंहू का दान करना चाहिए।

कैसे होते हैं वृषभ राशि के लोग

वृषभ लग्न में जन्म लेने वाले लोगों के शरीर का रंग गोरा अथवा गेहुंआ होता है। वह पुष्ट शरीर, लम्बे दांत वाला, रजोगुणी, गुणवान, यशस्वी, बुद्धिमान,परम धैर्यवान, शूरवीर, साहसी, मधुरभाषी, यशस्वी, ईश्वरभक्त, ऐश्वर्यशाली, उदार, श्रेष्ठ संगति में बैठने वाला, कुंचित केशों वाला, दीर्घजीवी, शौकीन मिजाज, तथा स्त्रियों जैसे नाजुक मिजाज वाला भी होता है। वह प्रकृति से अत्यन्त शान्त होता है, परन्तु अवसर पड़ने पर युद्ध अथवा संघर्ष में अपना प्रबल पराक्रम भी प्रकट कर दिखाता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बुध मंगल की राशि में, शुक्र बुध की राशि में होकर इन 4 राशियों के लिए लगाएंगे

डिस्क्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मेष राशि के लिए शनि साढ़ेसाती कब छोड़ेगी पीछा, कुंभ के लिए कौन सा स्टेज खतरनाक
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!