Mars Transit Horoscope Mangal Rashifal Mangal Mesh me kin rashiyo ko laabh from 11 May 2026 मंगल गोचर करेंगे राशि मेष में, 11 मई से इन 3 राशियों की लाइफ रहेगी एनर्जेटिक, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

मंगल गोचर करेंगे राशि मेष में, 11 मई से इन 3 राशियों की लाइफ रहेगी एनर्जेटिक

Mars Transit Horoscope Mangal Rashifal : मेष राशि मंगल की अपनी स्वराशि यानि मूल त्रिकोण राशि है। जब मंगल अपने घर में गोचर करते हैं, तो वे अत्यंत शक्तिशाली और सकारात्मक फल देने की स्थिति में होते हैं।

Mon, 4 May 2026 09:22 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
मंगल गोचर करेंगे राशि मेष में, 11 मई से इन 3 राशियों की लाइफ रहेगी एनर्जेटिक

Mars Transit Horoscope Mangal Rashifal 2026, मंगल का गोचर : ज्योतिष शास्त्र में मंगल को ऊर्जा, साहस, शक्ति और भूमि का कारक माना जाता है। मेष राशि मंगल की अपनी स्वराशि यानि मूल त्रिकोण राशि है। जब मंगल अपने घर में गोचर करते हैं, तो वे अत्यंत शक्तिशाली और सकारात्मक फल देने की स्थिति में होते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, 11 मई 2026 को दोपहर में 12:47 बजे मंगल मेष राशि में एंटर करेंगे। मेष राशि में मंगल का यह गोचर मुख्य रूप से कुछ राशियों के लिए अत्यंत शुभ और भाग्यशाली रहने वाला है। आइए जानते हैं-

मंगल गोचर करेंगे राशि मेष में, 11 मई से इन 3 राशियों की लाइफ रहेगी एनर्जेटिक

मेष राशि के लिए मंगल का मेष गोचर कैसा रहेगा?

  • मंगल आपकी ही राशि के स्वामी हैं और लग्न भाव में गोचर करेंगे, यह आपके लिए रुचक महापुरुष योग जैसा फल देगा।
  • आपके साहस और आत्मविश्वास में जबरदस्त वृद्धि होगी।
  • कार्यक्षेत्र में आप एक लीडर के रूप में उभरेंगे।
  • आपके निर्णय सटीक साबित होंगे।
  • शारीरिक ऊर्जा का स्तर ऊंचा रहेगा और पुरानी बीमारियों में सुधार होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:17 मई से इन राशियों का जीवन किसी वरदान से कम नहीं, शनि की चाल खूब देगी लाभ
ये भी पढ़ें:5 मई को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें राशिफल

मिथुन राशि के लिए मंगल का मेष गोचर कैसा रहेगा?

  • मिथुन राशि वालों के लिए मंगल का गोचर ग्यारहवें भाव (लाभ भाव) में होगा, जो बहुत ही फलदायी माना जाता है।
  • आय के नए स्रोत बनेंगे और पुराने निवेश से मुनाफा मिल सकता है।
  • आपकी लंबे समय से रुकी हुई कोई बड़ी इच्छा पूरी हो सकती है।
  • नए प्रभावशाली लोगों से मित्रता होगी जो भविष्य में आपके काम आएंगे।

सिंह राशि के लिए मंगल का मेष गोचर कैसा रहेगा?

  • सिंह राशि के जातकों के लिए मंगल नौवें भाव (भाग्य भाव) में गोचर करेंगे। मंगल और सूर्य की मित्रता के कारण यह समय स्वर्ण काल की तरह साबित हो सकता है।
  • आपके अटके हुए काम अपने आप बनने लगेंगे।
  • धर्म-कर्म या व्यापार के सिलसिले में की गई लंबी दूरी की यात्रा सुखद और लाभप्रद रहेगी।
  • पिता या गुरुजनों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा।

धनु राशि के लिए मंगल का मेष गोचर कैसा रहेगा?

  • धनु राशि के लिए मंगल का गोचर पांचवें भाव में होगा, जो संतान, बुद्धि और प्रेम का स्थान है।
  • छात्रों के लिए यह समय बहुत अच्छा है, एकाग्रता बढ़ेगी।
  • संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
  • अगर आप रचनात्मक क्षेत्र में हैं, तो आपको विशेष पहचान मिलेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शुक्र की चाल करेगी कमाल, मंगल के नक्षत्र में गोचर से इन राशियों को होगा बंपर लाभ
ये भी पढ़ें:3 से 9 मई तक इन राशियों की चांदी ही चांदी, शुक्र, सूर्य, बुध की चाल देगी लाभ

मंगल के गोचर का लाभ पाने के उपाय

  1. प्रतिदिन या विशेषकर मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ करें।
  2. मंगलवार को मसूर की दाल या लाल कपड़े का दान करना शुभ होता है।
  3. मंगल बड़े भाई का प्रतीक है। इसलिए अपने भाइयों से संबंध मधुर रखें।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!