Shukra Gochar: 8 जून से इन 3 राशियों पर बरसेगी शुक्रदेव की कृपा, होगा लाभ ही लाभ
Shukra Gochar 8 June 2026: शुक्र एक निश्चित समय में एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। अब शुक्र का गोचर चंद्रमा की कर्क राशि में होने वाला है। जानें शुक्र के कर्क गोचर से किन राशियों की चमक सकती है किस्मत।

Horoscope Venus Transit in Cancer 2026: सुख-संपदा के कारक शुक्र जब एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में आते हैं, तो मेष से लेकर मीन राशि पर प्रभाव डालते हैं। शुक्र गोचर कई राशियों को अत्यंत शुभ व लाभकारी परिणाम प्रदान करता है। मान्यता है कि शुक्र की शुभ दृष्टि सुख-सुविधाएं, आकर्षण, प्रेम-संबंधों में सुधार और ऐश्वर्य लेकर आती है। इस समय शुक्र मिथुन राशि के गोचर में हैं और जून में कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। कर्क राशि पर मन के कारक चंद्रमा का आधिपत्य है। शुक्र के कर्क गोचर से कई राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव होंगे। जानें शुक्र का कर्क गोचर किन राशियों के लिए रहेगा शुभ।
शुक्र का कर्क गोचर कब होगा: द्रिक पंचांग के अनुसार, शुक्र 08 जून 2026 को शाम 05 बजकर 47 मिनट पर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे और इस राशि 3 जुलाई 2026 विराजमान रहेंगे।
शुक्र का कर्क गोचर इन राशियों को देगा शुभ फल-
1. कर्क राशि- कर्क राशि वालों के लिए शुक्र गोचर किसी वरदान से कम साबित नहीं होगा। इस समय आपकी आय में वृद्धि की संभावना है। पारिवारिक समस्याएं खत्म होती नजर आएंगी और परिवार का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में तरक्की के अवसर मिलेंगे। इसके अलावा प्रमोशन और आय में वृद्धि मिल सकती है। व्यापारिक स्थिति बेहतर होगी। अटके हुए धन की वापसी हो सकती है। विवाहित जातक जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे।
2. कन्या राशि- कन्या राशि वालों के लिए शुक्र गोचर अत्यंत शुभ रहने वाला है। इस समय आर्थिक लाभ होगा और मानसिक परेशानियां खत्म होंगी। व्यापार को बढ़ाने के अच्छे मौके सामने आएंगे। आकस्मिक धन लाभ होगा, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। सेहत अच्छी रहेगी। नौकरी में मेहनत का पूरा फल मिलेगा। अविवाहित जातकों की लाइफ में किसी खास शख्स की एंट्री हो सकती है। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है।
3. मकर राशि- मकर राशि वालों के लिए शुक्र का राशि परिवर्तन अच्छे परिणाम प्रदान कर सकता है। इस समय आपको आय के नए-नए स्रोत मिल सकते हैं। करियर के लिहाज से अच्छा मोड़ आ सकता है। नौकरी की तलाश करने वाले लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। सीनियर आपके काम से प्रसन्न होंगे। व्यापार में उन्नति मिल सकती है। कुछ व्यापारियों को नई डील या सौदा मिलने की संभावना है। भाग्य का साथ मिलेगा। भाग्यवश अटके हुए कार्य पूर्ण हो सकते हैं।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन