नौतपा में 7 ग्रहों की बदलेगी चाल, 25 मई-2 जून तक का समय 4 राशियों के लिए वरदान समान
Nautapa 2026 Horoscope: नौतपा में कई राशि वालों को भाग्य का साथ मिलेगा। भाग्यवश इन भाग्यशाली राशियों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा और स्थिरता प्राप्त होगी। जानें नौतपा की अवधि 25 मई से 2 जून तक का समय किसके लिए शुभ रहेगा।

Nautapa 2026 Lucky Zodiac Signs Horoscope: नौतपा 25 मई 2026 से शुरू हो गए हैं और 2 जून तक रहेंगे। नौतपा में सूर्य रोहिणी नक्षत्र में होते हैं, जिससे उनकी किरणें सीधे पृथ्वी पर पड़ती है। सूर्य की तीव्रता अपने चरम पर होने के कारण इस समय भीषण गर्मी होती है। इस बार नौतपा में मंगल, सूर्य, बुध, गुरु शुक्र, राहु व चंद्रमा जैसे प्रमुख ग्रह अपनी चाल में बदलाव करने वाले हैं। नौतपा में होने वाले 7 ग्रहों के गोचर का प्रभाव मेष से लेकर मीन राशि पर पड़ेगा। ज्योतिष गणना के अनुसार, कुछ जातकों के लिए 25 मई से 2 जून तक का समय बहुत लाभकारी रहने वाला है। इस समय कई भाग्यशाली राशि वालों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे।
पढ़ें नौतपा में किन राशियों को होगा लाभ।
1. मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए नौतपा के नौ दिन अत्यंत शुभ संकेत लेकर आ रहे हैं। इस समय आपको कार्यों में सफलता प्राप्त होगी और अटके हुए कार्यों में तेजी आएगी। नए व्यापार की शुरुआत करने के लिए यह समय अति उत्तम रहने वाला है। व्यापारिक स्थिति में सुधार होगा और मुनाफा बढ़ सकता है। कार्यस्थल पर आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा। मानसिक स्थिति अच्छी होगी और मन प्रसन्न रहेगा।
2. वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों के लिए नौतपा का समय बहुत लाभकारी रहने वाला है। इस समय आपका कोई सपना पूरा हो सकता है। लंबे समय से अटके हुए धन की वापसी हो सकती है। धन लाभ के नए-नए मार्ग बनेंगे। भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी के योग बन रहे हैं। निवेश के बेहतरीन विकल्प सामने आएंगे। किसी नए काम की शुरुआत के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आप खर्चों पर नियंत्रण पाएंगे। आर्थिक बचत करने में सफल होंगे।
3. वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों के लिए यह समय जीवन में अच्छे बदलाव ला सकता है। इस समय आपकी मानसिक परेशानियां दूर हो सकती हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आर्थिक लाभ के नए अवसर सामने आएंगे। पारिवारिक परेशानियां खत्म हो सकती हैं। आपका नजरिया व सोच सकारात्मक रहने वाली है। इस समय भाग्य का साथ मिलेगा और अटके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं।
4. तुला राशि- तुला राशि वालों को इस समय करियर में जबरदस्त सफलता मिल सकती है। आर्थिक मामलों से जुड़ी परेशानी खत्म हो सकती है और लाभ के संकेत हैं। मानसिक व शारीरिक रूप से आप बेहतर स्थिति में आ सकते हैं। व्यापारियों के लिए यह समय लाभकारी रहने वाला है। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। निवेश से भविष्य में अच्छे लाभ मिल सकते हैं।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन