Surya Gochar: 15 जून से बदल जाएगा इन 3 राशियों का समय, बुध की मिथुन राशि में सूर्य लेंगे एंट्री
Surya Gochar 2026 Gemini: सूर्य जून में बुध की मिथुन राशि में आएंगे। मिथुन राशि के सूर्य कई राशियों को लाभकारी परिणाम दिला सकते हैं। इन राशियों को वित्त, करियर, स्वास्थ्य व प्रेम-संबंधों में अच्छे बदलाव होते नजर आएंगे। जानें सूर्य गोचर से किन राशियों को होगा लाभ।

Surya Gochar in Mithun Rashi 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में सूर्य गोचर एक महत्वपूर्ण घटना मानी गई है। ग्रहों के राजा सूर्य आत्मा, मान-सम्मान और सरकारी क्षेत्र का कारक माना गया है। सूर्य करीब 30 दिनों में अपनी राशि बदलते हैं। सूर्य के राशि परिवर्तन को 'संक्रांति' कहा जाता है। ज्योतिष गणना के अनुसार, सूर्य 15 जून 2026 को दोपहर 12 बजकर 34 मिनट पर वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में गोचर करेंगे। मिथुन राशि के स्वामी बुध हैं। बुध की राशि में सूर्य का गोचर कुछ राशियों के लिए अच्छा समय ला सकता है। इन 3 राशियों को करियर में तरक्की और आर्थिक उन्नति मिल सकती है।
जानें सूर्य गोचर किन राशियों के लिए रहेगा अच्छा-
1. मेष राशि- ज्योतिष गणना के अनुसार, मेष राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर किस्मत चमका सकते हैं। इस समय आपको आपकी मेहनत के अनुरूप फल प्राप्त होंगे। रुके हुए कार्यों में तेजी आ सकती है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। भाग्यवश धन का आगमन होगा। आय के नए-नए स्रोत बनेंगे और पुराने साधनों से भी रुपए-पैसे आएंगे। सेहत से जुड़ी परेशानियां खत्म होती नजर आएगी। करियर में तरक्की मिलने के संकेत हैं।
2. मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों के लिए सूर्य राशि परिवर्तन बहुत ही लाभकारी रहेगा। ज्योतिष गणना के अनुसार, सूर्य आपकी कुंडली के प्रथम भाव में गोचर करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको पहचान बनाने के अवसर मिलेंगे। उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। किसी नए व्यापार की शुरुआत के लिए यह समय अच्छा रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, स्थिरता प्राप्त हो सकती है। सेहत में सुधार के संकेत हैं।
3. सिंह राशि- सिंह राशि वालों के लिए सूर्य का मिथुन गोचर लाभकारी रहेगा। सूर्य के प्रभाव से कार्यक्षेत्र में आपका बढ़ सकता है। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। नौकरी करने वालों को पदोन्नति या आय में वृद्धि मिल सकती है। आपको कार्यक्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाने के मौके मिलेंगे। व्यापारियों को मुनाफा मिलेगा। रिश्तों में मजबूती आएगी। आपकी आर्थिक योजनाएं सफल होंगी।
सूर्य की कृपा पाने के उपाय-
1.सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए प्रतिदिन सुबह तांबे के लोटे में जल, लाल चंदन और कुमकुम मिलाकर अर्घ्य दें।
2. ज्योतिष के अनुसार, प्रतिदिन "ॐ घृणि सूर्याय नमः" या गायत्री मंत्र का जाप करने से सूर्य देव प्रसन्न होते हैं।
3. अपने पिता या पितातुल्य व्यक्तियों का सम्मान करें।
4. सूर्य देव की कृपा के लिए रविवार के दिन गेहूं, तांबा, या लाल कपड़ों का दान करना शुभ माना जाता है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन